एशिया महाद्वीप { Asia Continent }

एशिया महाद्वीप { Asia Continent } 

  • एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के आसु से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ उदित सूर्य से हैं यह संसार का सबसे बडा महाद्वीप है (सम्पूर्ण विश्व का 30 प्रतिशत)
  • यहॉं विश्व की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या (सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप) निवास करती है।
  • एशिया में विश्व का सबसे ऊॅंचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वतमाला श्रेणी का मांउट एवरेस्ट है, जो नेपाल में स्थित है, जहॉं इसे सागरमाथा के नाम से जाना जाता है।
  • विश्व का सर्वाधिक विस्तृत ऊॅंचा पठार तिब्बत का पठार है, जो मध्य एशिया में 2,00,000 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत है।
  • एशिया में विश्व का सबसे  ऊॅंचा पठार ’पामीर’ है, जिसकी ऊॅंचाई 4,875 मीटर है। इसी कारण पामीर को ’विश्व की छत’ कहते है।
  • एशिया में विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन है।
  • एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बडा देश चीन तथा सबसे छोटा देश मालदीव है।
  • एशिया में विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वला देश सिंगापुर है।
  • एशिया में सबसे लम्बी नदी यांगसी तथा अधिकतम गहराई मृत सागर (397 मी.) की है।
  • एशिया में फिलीपीन्स द्वीप समूह के पास विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त प्रशान्त महासागर में मेरियाना गर्त है जिसकी गहराई 11,033 मी. है।
  • विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील (धरातल से 1940 मी. गहरा और समुद्र तल से 1485 मी. गहरा) एशिया में स्थित है।
  • विश्व की सबसे बडी झील (आंतरिक सागर) ’कैस्पियन सागर’ एशिया महादेश में ही स्थित है।
  • एशिया में विश्व की सबसे अधिक ऊॅंचाई पर स्थित खारे पानी की झील ’पैगांग झील’ लद्दाख व तिब्बत में स्थित है।
  • एशिया महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र मावसिनराम (11,405 मि.मी.) मेघालय, भारत में है। (इससे पहले चेरापूॅंजी सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान था।)
  • एशिया में विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म खडगपुर-(पश्चिम बंगाल) भारत में स्थित है।
  • इसकी लम्बाई 1072.5 मी. है।
  • एशिया महाद्वीप में स्थित चीन विश्व का सर्वाधिक मछली पकडने वाला देश है।
  • विश्व का सर्वाधिक समाचार पत्र पढने वाला देश हांगकांग है।
  • विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश भारत है।
  • प्रशान्त महासागर मंे गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियॉं है- ह्नांग्हो, आमूर, सीक्यांग और यांगटी-सी-क्यांग।
  • आर्कटिक महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियॉं हैं (जिसका मुहाना शीत ऋतु में जम जाता है) - लीना, ओबे, येनेसी। 
  • भूमध्य सागरीय जलवायु के एशियाई देश -साइप्रस, जार्डन, टर्की, इजराइल, लेबनान आदि।
  • एशिया में सर्वाधिक जूट एवं गन्ना-उत्पादक देश क्रमशः बांग्लादेश एवं भारत है।
  • एशिया में सर्वाधिक जल-विद्युत का विकास जापान में हुआ है।
  • एशिया का सबसे घना बसा द्वीप जावा है।
  • एशिया का सबसे बडा रेलमार्ग ट्रांस-साइबेरियन रेल है। यह लेनिनग्राड से ब्लीडीवोस्टक तक जाता है। इसकी लम्बाई 9438 किमी है।
  • एशिया का सबसे बडा रबड उत्पादक व निर्यातक देश थाईलैंड, मलेशिया और इण्डोनेशिया है।
  • एशिया में विश्व का सर्वाधिक प्राकृतिक रबर उत्पादित करने वाला देश थाईलैंड है।
  • एशिया का सबसे अधिक टिन उत्पादक देश मलेशिया है।
  • एशिया का सबसे गर्म नगर जैकोबाबाद पाकिस्तान में है।
  • लाल सागर एवं भूमध्य सागर को जोडने वाली नगर स्वेज नहर है।
  • एशिया में विश्व का सर्वाधिक जलयान बनाने वाला देश जापान है।
  • आर्कटिक एवं प्रशान्त महासागर को जोडने वाला जलडमरूमध्य बेरिंग जलडमरूमध्य  (अलास्का एवं कमचटका प्रायद्वीप के बीच है।)
  • जापान का नागासाकी शहर क्यूशू द्वीप पर स्थित है।
  • बेरिंग जलसंधि अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के समानान्तर स्थित है।
  • विश्व में सिचाई नहरों का सबसे बडा जाल पाकिस्तान में है।
  • म्यांमार अपने सुन्दर बौद्ध मन्दिरों के लिए प्रसिद्ध है।
  • माउंट एवरेस्ट से संबंधित कुछ तथ्य
  • माउंट एवरेस्ट का नाम तत्कालीन भारत के महासर्वेक्षक सर जार्ज एवरेस्ट के नाम पर पडा जिन्होंने एवरेस्ट की अवस्थिति का पता लगाया। वे 1830 से 1843 ई. तक भारत के महासर्वेक्षक रहे।
  • विगत में माउंट एवरेस्ट को चोटी-15 कहा जाता था।
  • पर्वतमाला के आस-पास के विभिन्न स्थलों के औसत मापन द्वारा 1954 ई. में माउंट एवरेस्ट ऊॅचाई 8,848 मी. ऑंकी गयी थी।
  • नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी ने जीपीएस उपग्रह के उपयोग द्वारा 5 मई 1999 ई. को एवरेस्ट की ऊॅचाई 8,850 मी. होने की पुष्टि की हैं।
  • माउंट एवरेस्ट को तिब्बत मंे कोमोलंग्मा (बर्फ की देवी) तथा नेपाल में सागरमाथा (ब्राहाण्ड की माता) कहते हैं। इसे पृथ्वी का तीसरा धु्रव भी कहा जाता है।
  • एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोरगे 1953 में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुॅंचे थे।
  • जुंको तबई (जापान)पहली महिला है जो एवरेस्ट पर चढी (1975 ई.)।
  • बछिन्द्र पाल पहली भारतीय महिला है जो 1984 में एवरेस्ट के शिखर पर पहुॅंची।
  • अप्पा शेरपा (नेपाल) सर्वाधिक 19 बार (मई, 2009) ऐवरेस्ट पर पहुॅचने में सफल हुए।
  • अमेरिका के टाम व्हाइटेकर पहले विकलांग व्यक्ति थे (कृत्रिम टांग) जो 1998 में एवरेस्ट के शिखर पर पहुॅंचे।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.