मध्य प्रदेश का देश में प्रथम तथा एकमात्र |First and unique of Madhya Pardesh In India

मध्य प्रदेश का देश में प्रथम तथा एकमात्र { First and unique of Madhya Pardesh In India}

मध्य प्रदेश का देश में प्रथम तथा एकमात्र

 { First and unique of Madhya Pardesh In India} 

  • केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी योजना का पूरा उपयोग करने वाला पहला राज्य।
  • किसानों को समर्थन मूल्य पर बोनस देने वाला एकमात्रा राज्य।
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में प्रथम।
  • देश का पहला राज्य जिसने पर्यटन में वायु टैक्सी सेवा चालू की।
  • दुनिया की पहली भीली भाषा की फिल्म ‘फैसलाकी सम्पूर्ण शूटिंग मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में की गई।
  • वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल ISO 9001: 2008 अवार्ड पाने वाला देश का पहला राष्ट्रीय उद्यान है।
  • मध्य प्रदेश राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर एनपीआर के कार्य को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिरण के आधार से जोड़ने वाला देश का पहला राज्य है।
  • सौर ऊर्जा से संचालित देश का पहला इकोफ्रेंडली टेलीफोन एक्सचेंज 4 जनवरी 2012 से भोपाल में शुरू हुआ।
  • किसानों के बैंक खातों में अनुदान बोनस तथा अन्य राहत राशि सीधे जमा कराने वाला म.प्र. देश का पहला राज्य है।
  • कृषि आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करने वाला म.प्र. देश का पहला राज्य है।
  • म.प्र. का बालाघाट जिला देश का ऐसा पहला जिला है। , जहॉ सिर्फ बेटियों वाले माता-पिता को घरेलू कामकाज में लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है।
  • कान्हा टाईगर रिजर्व देश का पहला पर्यटन स्थल है। , जहां 13 बैगा महिलाऐं गाइड का प्रशिक्षण लेने के बाद सफलतापूर्वक कार्य कर रही है।
  • जबलपुर जिले की परियट नदी के तट पर ग्राम पिपरिया परियटमें निजी क्षेत्रा द्वारा राज्य शासन के मार्गदर्शन में देश के पहले बायोगैस बिजली संयंत्र की स्थापना की गई है।
  • देश का पहला बौद्ध विश्वविद्यालय म.प्र. के सांची रायसेन में स्थापित किया गया
  • म.प्र. देश का पहला राज्य है।  जिसने लोकसेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम पारित कर लागू किया।
  • देश का पहला सोलर पार्क म.प्र. के राजगढ़ जिले में स्थापित होगा।
  • अधिक्ताओं को सतत शिक्षण एवं प्रशिक्षण देने वाला देश का प्रथम एडवोकेट्स कान्टीन्यूइंग लीगल एज्युकेशन इंस्टीट्यूट म.प्र के ग्वालियर शहर में स्थापित किया गया है।
  • म.प्र.राज्य स्तर परद्ध मानव विकास रिपोर्ट प्रकाशित करने वाला देश का प्रथम राज्य है।
  • 73 वें संविधन संशोध के तहत पंचायती राज लागू करने वाला देश का पहला राज्य है।
  • ग्राम न्यायालय स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य।
  • वनों का पूर्ण राष्ट्रीयकरण करने वाला देश का प्रथम राज्य।
  • देश का पहला मोबाइल बैंक स्थापित करने वाला प्रथम राज्य है।
  • देश में जिला सरकार स्थापित करने वाला पहला राज्य है।
  • म.प्र. महिला नीति बनाने वाला देश का पहला राज्य है।
  • देश का प्रथम मेडिकोलीगल संस्थान - भोपाल।
  • देश का एकमात्र मानव संग्रहालय भोपाल में है।
  • देश का प्रथम आपदा प्रंबधन संस्थान भोपाल में है।
  • भारत का प्रथम ऑप्टिकल फाइबर कारखाना मण्डीद्वीप रायसेन में स्थापित किया गया है।
  • मध्य प्रदेश गेरू उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है।
  • देश का सर्वाध्कि सोयाबीन मध्य प्रदेश में उत्पादित होता है।
  • मध्य प्रदेश देश में सबसे बड़ा तेंदूपत्ता व बीड़ी निर्माता राज्य है।
  • देश का एशिया का पहला शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थापित है।
  • देश ही नहीं एशिया का भी प्रथम लेसर अनुसधन केन्द्र मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थापित है।
  • मध्य प्रदेश हिन्दी भाषा में गजेटियर प्रकाशित करने वाला देश का प्रथम राज्य है।
  • मानवाधिकार आयोग गठित करने वाला मध्य प्रदेश देश का प्रथम राज्य है।
  • जिला स्तरीय मानव विकास रिपोर्ट तैयार करने वाला देश का पहला राज्य है।
  • देश का एकमात्र आदिवासी शोध् संचार केन्द्र मध्य प्रदेश के झाबुआ में स्थापित है।
  • मध्य प्रदेश के जबलपुर में देश का पहला विकलांग पुनर्वास केन्द्र स्थापित किया गया है।
  • देश का पहला ‘रत्न परिष्कृत केन्द्रजबलपुर में स्थापित किया गया है। ।
  • देश ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा सोयाबीन संयंत्र उज्जैन में स्थापित है।
  • देश का पहला सोयाबीन वायदा बाजार-इन्दौर।
  • देश में सर्वाधिक पवन चक्कियाँ मध्य प्रदेश में है।
  • मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य है।
  • मध्य प्रदेश में देश के सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान व अभ्यारण है।
  • प्रदेश में देश की सर्वाधिक नदियां प्रवाहित होती है।
  • देश की एकमात्रा चाय अकादमी भोपाल में है।
  • देश का पहला पुरातत्व पार्क मध्य प्रदेश के दमोह जिले के संग्रामपुर में है।
  • ग्राम सभा की शुरूआत करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश है।
  • देश का प्रथम सौर चलित टेलीफोन एक्सचेन्ज प्रदेश के शिवपुरी जिले के अयोलपाटा में स्थापित किया गया है।
  • म.प्र. में देश का पहला कार्गो हवाई अड्डा स्थापित किया जा रहा है।
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश का पहला सिंकोट्रोन विकिरण स्त्रोत इंडस-1 प्रारंभ किया गया है।
  • प्रथम विकलांग पुनर्वास केन्द्र-जबलपुर।
  • भारत की सबसे बड़ी मस्जिद;बैठक क्षमता में -ताजुल मस्जिद ;भोपाल।
  • मध्य प्रदेश की राजधनी भोपाल में देश का पहला नेशनल सैलिंग स्कूल प्रारंभ किया गया है।
  • मध्य प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है। , जिसने नगरीय निकायों में महिलाओं को 50% आरक्षण प्रदान किया।
  • मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का कसई गांव गैर पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत बायोमास संयंत्र द्वारा उत्पादित बिजली से प्रकाशित होने वाला देश का पहला गांव है।
  • भारत का पहली रामायण कला संग्रहालय मध्य प्रदेश के ओरछा में स्थापित किया गया है।  साथ ही ओरछा में देश का पहला ‘रामायण म्यूजियमभी स्थापित है।
  • सरकारी खरीद में आरक्षण लागू करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है।
  • मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थापित विद्युत मण्डल देश का पहला विद्युत मण्डल है।
  • भोपाल एक्सप्रेस भोपाल से दिल्ली देश का पहली ट्रेन है। जिसे 2003 में 9001 आईएसओ प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।
  • मध्य प्रदेश, देश का पहला राज्य है।  जिसने बेरोजगारी भत्ता देने की व्यवस्था की है।
  • मध्य प्रदेश में वर्ष 2006 में देश की पहली साइबर ट्रेजरी का प्रारंभ हुआ।
  • अनुसूचित जनजाति का जनसंख्या की दृष्टि से मध्य प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है।
  •  वर्ष 1995 में देश का पहला राष्ट्रीय युवा महोत्सवप्रदेश की राजधनी भोपाल में मनाया गया।
  • मध्य प्रदेश पुरूष नसबंदी के मामले में देश में पहले स्थान पर है।
  • मध्य प्रदेश देश का प्रथम राज्य है।  जिसने प्रत्येक जिले में उद्योग केन्द्र स्थापित किये है।
  • प्रदेश के जबलपुर जिले ने देश का पहला ऐसा जिला बनने कागौरव हासिल किया है।  जहां महत्वाकांक्षा समाधनएक दिन योजना लागू की गई।
  • मध्य प्रदेश देश का प्रथम राज्य है। , जिसने सभी गांवो को ग्राम संपर्क नामक वेबसाइट से जोडने में सफलता प्राप्त की है।
  • भारत में सती-प्रथा के प्रथम साक्ष्य मध्य प्रदेश के सागर जिले के एरण अभिलेख से प्राप्त हुए है।
  • देश का पहला शिव संग्रहालय राजधनी भोपाल के निकट स्थित भोजपुर में प्रस्तावित है।
  • देश का पहला सामान्य वर्ग निर्धन कल्याण आयोग मध्य प्रदेश में 2008 में गठित किया गया है।
  • देश का प्रथम आदिवासी विश्वविद्यालय-अमरकंटक।
  • देश की एक मात्रा हाई सेंसिटीव एनिमल डिसिज टेस्टिग लेबोरेटरी-भोपाल।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.