राष्ट्रमंडल खेल या कॉमनवेल्थ खेल {Commonwealth Games}, दक्षिण एशियाई खेल


  • राष्ट्रमंडल खेल या कॉमनवेल्थ खेल, राष्ट्रमंडल देशों का खेल आयोजन है। इनका आयोजन प्रति चार वर्ष में ओलंपिक खेलों के बीच में किया जाता है।
  • सन् 1930 में कनाड़ा के ऑनटेरियो हैमिल्टन शहर में पहली बार इन खेलों का आयोजन किा गया था। 
  • राष्ट्रमंडल खेलों में 16 प्रकार की प्रतियोगिताएं होती हैं। राष्ट्रमंडल खेल संघ इन खेलों का आयेाजन करता है।
  • पहले इन खेलों को ब्रिटिश एंपायर खेल के नाम से जाना जाता था।
  • सन् 1954 में इसका नाम बदलकर  ‘ब्रिटिश एम्पायर एवं राष्ट्रमंडल खेल‘ कर दिया गया।
  • सन् 1970 में इसका नाम बदलकर ‘ ब्रिटिश राष्ट्रमंडल खेल‘ कर दिया गया।
  • सन् 1978 में इसका नाम बदलकर ‘ राष्ट्रमंडल खेल‘ कर दिया गया।
  • वर्तमान में इस खेल आयोजन में 53 देशों की 71 टीमें भाग लेती हैं।
  • आस्ट्रेलिया, कनाड़ा, इंग्लैण्ड, न्यूजीलैंड एवं वेल्स ऐसे छह देश हैं, जिन्होंने प्रत्येक राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी टीमें भेजी हैं।
  • पहले राष्ट्रमंडल खेल कनाड़ा के हैमिल्टर शहर में 1930 में हुए थे। 2010 में 19वें राष्ट्रमंडल नई दिल्ली में हुए।
  • 2014 में 20वें राष्ट्रमंडल स्कॉटलैंड के ग्लासगों में हुए।
  • 2018 में 21 वें राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के गोल्ड कोस्ट में होगा।
  • 2022 में 22वॉ राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन दक्षिण अफ्रिका के डरबरन में आयोजित किया जाएगा।

2014 में 20वें राष्ट्रमंडल स्कॉटलैंड के ग्लासगों एक नजर में 

  • भारत 15 स्वर्ण पदक जीतकर पांचवे स्थान पर रहा. 

पदक तालिका 2014  ग्लासगों

  • 1. इंग्लैंड- 58 स्वर्ण, 59 रजत, 57 कांस्य. 
  • 2. ऑस्ट्रेलिया- 49 स्वर्ण, 42 रजत, 46 कांस्य. 
  • 3. कनाडा- 32 स्वर्ण, 16 रजत, 34 कांस्य. 
  • 4. स्कॉटलैंड- 19 स्वर्ण, 15 रजत, 19 कांस्य. 
  • 5. भारत- 15 स्वर्ण, 30 रजत, 19 कांस्य. 
  • 6. न्यूज़ीलैंड- 14 स्वर्ण, 14 रजत, 17 कांस्य. 
  • 7. दक्षिण अफ़्रीका- 13 स्वर्ण, 10 रजत, 17 कांस्य. 
  • 8. नाइजीरिया- 11 स्वर्ण, 11 रजत, 14 कांस्य. 
  • 9. कीनिया- 10 स्वर्ण, 10 रजत, 5 कांस्य. 
  • 10. जमैका- 10 स्वर्ण, 4 रजत, 8 कांस्य


दक्षिण एशियाई खेल (दक्षेस या सैफ खेल)


दक्षिण एशियाई खेल (दक्षेस या सैफ खेल)
  • यह खेल दक्षिण एशियाई देशों का  खेल उत्सव है। इसमें दक्षेस के सभी 8 देश भाग लेते हैं।
  • 1982 में दक्षिण एशियाई खेल फेडरेशन की स्थापना की गयी थी।
  • इन खेलों के ध्वज में एक कबूतर बना हुआ है, जो इस क्षेत्र में शांति का प्रतीक है। इन खेलों का उद्देश्य  है - ‘‘शांति, समुद्धि और प्रगति‘‘।
  • प्रति दो वर्ष में अलग अलग देशों में इन खेलों का आयोजन किया जाता है।
  • इन खेलों को प्रांरभ करने में भारतीय ओलंपिक संघ के तत्कालीन अध्यक्ष राणा भालेंद्र की सबसे प्रमुख भूमिका थी।
  • प्रथम दक्षेस खेल 1985 में काठमांडू नेपाल में आयोजित किये गये थे।
  • 5-16 फरवरी, 2016 के मध्य 12वें दक्षिण एशियाई खेल (SAG-South Asian Games) का आयोजन संयुक्त रूप में गुवाहाटी व शिलांग (भारत) में किया गया।
  • 12 दिवसीय इस खेल में दक्षेस (SAARC) के सभी 8 सदस्य देशों (अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान व श्रीलंका) के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
  • प्रतियोगिता में आयोजक देश भारत ने सर्वाधिक 188 स्वर्ण, 90 रजत व 30 कांस्य पदक सहित कुल 308 पदक जीतकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
Powered by Blogger.