भारत में वायु परिवहन |देश के प्रमुख अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे{ Air Transport in India }

भारत में वायु परिवहन { Air Transport in India }

भारत में वायु परिवहन


  • 1933 ई. में इण्डियन नेशनल एयरवेज कम्पनी की स्थापना हुई। 1953 0 में सभी वैमानिक कम्पनियों का राष्ट्रीयकरण करके उन्हें दो नवनिर्मित निगमों के अधीन रखा गया- 
  • भारतीय विमान निगम और एअर इंडिया।
  • भारतीय विमान निगम देश के आंतरिक भागों के अतिरिक्त समीपवर्ती देश नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, म्यानमार तथा मालदीव को अपनी सेवाएॅं उपलब्ध कराता है।
  • एयर इंडिया विदेशों के लिए सेवाएॅं उपलब्ध करता है।
  • 1981 0 में देश में घरेलू उडान के लिए वायुदूत नामक तीसरे निगम की स्थापना की गयी थी, जिसका बाद में भारतीय विमान निगम में विलय हो गया।
  • 24 अगस्त, 2007 को सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनियों एयर इंडिया एवं भारतीय विमान निगम (इंडियन एयरलाइंस) का विलय हो गया। यह दोनों कंपनियॉं अब नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड के नाम से कार्यरत हो गयी है। कंपनी का ब्रांड नाम ’’एयर इण्डिया’’ है।
  • भारतीय विमानपत्तनम प्राधिकरण का गठन 1 अप्रैल, 1995 को किया गया था। प्राधिकरण देश में 15 अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों और 87 घरेलू हवाई अड्डे और 25 नागरिक विमान टर्मिनलों सहित 127 हवाई अड्डों का प्रबन्धन कर रहा हे।


एयर इंडिया के प्रमुख तथ्य

  • एयर इंडिया को मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  • इसका निगमित कार्यालय मुम्बई है।
  • इसके शुभंकर महाराजा है।
  • इसका प्रतीक चिह्न उडते हुए हंस में नारंगी रंग का ’’कोणार्क चक्र’’ है।

 

देश के प्रमुख अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

1.     जवाहरलाल नेहरू हवाई अड्डा (सांताक्रुज) मुम्बई में है।

2.     सुभाषचन्द्र बोस हवाई अड्डा (दमदम) कोलकाता में है।

3.     इंन्दिरा गॉंधी अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली में है।

4.     मीनाम्बकम अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चेन्नई में है।

5.     तिरूअनन्तपुरम अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तिरूअनन्तपुरम में है।

6.     श्री गुरु रामदास जी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (राजासांसी अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) अमृतसर में है।

7.     बेगमपेट अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हैदराबाद में है।

8.     कोच्चि अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोच्चि में है।

9.     गुवाहाटी अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गुवाहाटी में है।

10.  अहमदाबाद अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अहमदाबाद में है।

11.      गोवा अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पणजी में है।

12.      गया अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गया में है।

13.        श्रीनगर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा श्रीनगर में है।

 

Also Read.....

भरत में वायु परिवहन का विकास

भारत में जल परिवहन 

भारत में परिवहन,सडक परिवहन,रेल परिवहन

3 comments:

  1. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  2. It is now possible to almost arrange any travel itineraries independently online. There are pros and cons to all things. Here we look at 5 reasons to consult with a travel agent for your travel plans. flightaware

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete

Powered by Blogger.