ट्रिप्स' समझौता क्या है? What is "TRIPS' agreement?

ट्रिप्ससमझौता क्या हैWhat is "TRIPS' agreement?

ट्रिप्स' समझौता क्या है? What is "TRIPS' agreement?


 

ट्रिप्स' समझौता क्या है? ( MPPSC Mains Answer 2014)

  • विश्व व्यापार संगठन के बौद्धिक सम्पदा अधिकार के व्यापार-संबंधी पहलू के अनुबंध को सामान्यतया ट्रिप्स अनुबंध या केवल ट्रिप्स के नाम से जाना जाता है। ट्रिप्स विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) समझौते के अन्तर्गत एक मुख्य अनुबंध है। यह अनुबंध गैट के अन्तर्गत 1986 से 1994 की अवधि में बहुपक्षीय व्यापार वार्ताओं के आठवें चक्र में सुनिश्चित हुआजो 1986 से 1994 की उरुग्वे वार्ता के रूप में प्रसिद्ध है। यह मराकेश अनुबंध के परिशिष्ट एक सी में उल्लेखित हैजो मुख्य डब्ल्यूटीओ समझौते का नाम है। उरुग्वे वार्ता ने बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली में पहली बार बौद्धिक सम्पदा अधिकार को व्यापक विधाओं के समूह के रूप में शामिल किया।

 

  • ट्रिप्स अनुबंध उरुग्वे चक्र की वार्ताओं के फलस्वरूप एकल प्रयास का हिस्सा है। तात्पर्य यह है कि ट्रिप्स अनुबंध सभी विश्व व्यापार संगठन सदस्य देशों पर अनिवार्यतः लागू होता है। यह भी अर्थ है कि अनुबंध के प्रावधान विश्व व्यापारसंगठन के विवाद निपटारा प्रक्रिया के अधीन हैजो विवाद निपटारा सहमति (विवाद निपटारा संबंधी नियमों एवं प्रक्रियाओं पर सहमति) में शामिल है। ट्रिप्स अनुबंध विश्व व्यापार संगठन के सर्वाधिक महत्वपूर्ण अनुबंधों में से एक है।

 ट्रिप्स महत्वपूर्ण बातें :-

  • वर्ष 1956 में बौद्धिक संपदा अधिकारों पर पहली बार एक अंतर्राष्ट्रीय नियामक व्यवस्था ट्रिप्स (Trade-Related Aspects of Intellectual Property Rights-TRIPS) के संबंध में एक समझौता किया गया। 

  • विश्व व्यापार संगठन ने बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबद्ध व्यापार विवादों को दूर करने के लिये ट्रिप्स (TRIPS) व्यवस्था बनाई है। ट्रिप्स यानी ट्रेड रिलेटेड आस्पेक्ट्स ऑफ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्ससे सन्दर्भित समझौता 1986-94 के उरुग्वे दौर में किया गया था। 


MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.