गैंडा प्रजातियों के वर्तमान जनसंख्या पर स्टेट ऑफ द राइनो, 2023 रिपोर्ट | Rhinoceros Report 2023

 गैंडा प्रजातियों के वर्तमान जनसंख्या पर स्टेट ऑफ द राइनो, 2023 रिपोर्ट 

गैंडा प्रजातियों के वर्तमान जनसंख्या पर स्टेट ऑफ द राइनो, 2023 रिपोर्ट | Rhinoceros Report 2023



गैंडा प्रजातियों के वर्तमान जनसंख्या पर स्टेट ऑफ द राइनो, 2023 रिपोर्ट 

  • इंटरनेशनल राइनो फाउंडेशन (IRF) ने स्टेट ऑफ द राइनो, 2023 रिपोर्ट प्रकाशित की, जो अफ्रीका और एशिया में पाँच जीवित गैंडा प्रजातियों के वर्तमान जनसंख्या अनुमान एवं रुझान का दस्तावेज़ीकरण करती है।
  • गैंडे की सभी पाँच प्रजातियों और उन्हें बचाने के लिये किये जा रहे कार्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रत्येक वर्ष  22 सितंबर को विश्व गैंडा दिवस मनाया जाता है।
  • इसकी घोषणा पहली बार विश्व वन्यजीव कोष (WWF)- दक्षिण अफ्रीका द्वारा वर्ष 2010 में की गई थी।

 

स्टेट ऑफ द राइनो, 2023 रिपोर्ट की प्रमुख बातें

प्रमुख खतरे:

अवैध शिकार, आवास स्थान की हानि: 

  • अवैध शिकार अभी भी सभी पाँच गैंडों की प्रजातियों के लिये खतरा है और कई क्षेत्रों में यह बढ़ गया है जिन्हें पहले लक्षित नहीं किया गया था।
  • दक्षिण अफ्रीका अपने सफेद गैंडों के अवैध शिकार से होने वाली विनाशकारी क्षति से जूझ रहा है।
  • लगातार अवैध शिकार के दबाव के बावजूद काले गैंडों की आबादी बढ़ रही है।

जलवायु परिवर्तन:

  • अफ्रीका में, जलवायु परिवर्तन-प्रेरित सूखा असंख्य हानिकारक प्रभाव उत्पन्न कर रहा है।
  • एशिया में नाटकीय रूप से वर्षा में वृद्धि और लंबी मानसून अवधि के कारण प्रत्यक्ष तौर पर अधिक गैंडों एवं मनुष्यों की मृत्यु हो सकती है।
  • मौसम की बदलती परिस्थितियों और परिदृश्यों में भी आक्रामक पौधों की प्रजातियों में वृद्धि हो सकती है, जो देशी गैंडे के भोजन के आवश्यक पौधों को खत्म कर सकती है या उनके सामान्य निवास स्थान के हानि का कारण बन सकती है।

वर्तमान में गैंडों की स्थिति:

जावा राइनो/गैंडे: 

  • शेष बचे लगभग 76 जावा राइनो में से 12 की स्थिति और ठिकाना अज्ञात है।

सुमात्रन राइनो/गैंडे: 

  • सुमात्रन राइनो के चिह्नों को ढूँढना कठिन होता जा रहा है, जिससे वन में उनकी आबादी के विषय में अधिक अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

व्हाइट राइनो/गैंडे: 

  • "विश्व के सबसे बड़े राइनो फार्म" के 2,000 व्हाइट राइनो को अब पूरे अफ्रीका में फिर से जंगली बनाया जाएगा।

चमकीले धब्बे (Bright Spots):

  • बेहतर संरक्षण के परिणामस्वरूप भारत और नेपाल में एक सींग वाले गैंडों की आबादी में लगातार वृद्धि हो रही है।
  • पिछले कुछ दशकों में अवैध शिकार के कारण भारी नुकसान के बावजूद अफ्रीका में काले गैंडों की मज़बूत वापसी से इनकी दर में वृद्धि हो रही है।
  • सही हस्तक्षेप के साथ सभी पाँच गैंडों की प्रजातियाँ हमारे बदलते विश्व में फिर से उभर सकती हैं और बढ़ सकती हैं।

गैंडा प्रजातियों के संरक्षण की सिफारिशें:

अवैध शिकार, आवास संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी, क्षमता निर्माण, मांग में कमी, समर्थन और वन्यजीव तस्करी व्यवधान को संबोधित कर गैंडों की सुरक्षा के लिये एक समग्र रणनीति लागू करना।

भारत द्वारा गैंडा संरक्षण के लिए  प्रयास:

स्थानांतरण: 

  • वर्ष 2023 की शुरुआत में मानस राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों के स्थानांतरण को वर्ष 2024 के लिये पुनर्निर्धारित किया गया था, जबकि जनवरी में एक अवैध गैंडे की खोज के बाद सुरक्षा उपायों को मज़बूत किया गया था।

राइनो कॉरिडोर: 

  • वर्ष 2022 में असम सरकार ने उत्तर-मध्य असम में ओरंग राष्ट्रीय उद्यान में लगभग 200 वर्ग किमी. क्षेत्र जोड़ने को अंतिम रूप दिया, जो इस संरक्षित क्षेत्र और प्रमुख गैंडा आवास के आकार के दोगुना से भी अधिक है।
  • इस अतिरिक्त भूमि के साथ ओरंग राष्ट्रीय उद्यान अब पूर्व में बुरहाचपोरी वन्यजीव अभयारण्य से जुड़ गया है, जिससे असम में राइनो वाले सभी संरक्षित क्षेत्रों के बीच जुड़े एक गलियारे का निर्माण पूरा हो गया है, ये हैं: मानस राष्ट्रीय उद्यान, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य, ओरंग राष्ट्रीय उद्यान, लाओखोवा और बुरहाचपोरी वन्यजीव अभयारण्य और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान।
  • एशियाई राइनो पर नई दिल्ली घोषणा: भारत, भूटान, नेपाल, इंडोनेशिया और मलेशिया ने राइनो प्रजातियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिये एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किये हैं।
  • सभी राइनो का DNA प्रोफाइल: यह परियोजना अवैध शिकार को रोकने और राइनो से जुड़े वन्यजीव अपराधों में सबूत इकट्ठा करने में मदद करेगी।
  • राष्ट्रीय राइनो संरक्षण रणनीति: इसे एक सींग वाले गैंडे के संरक्षण के लिये वर्ष 2019 में शुरू किया गया था।

इंडियन राइनो विज़न 2020: 

  • यह वर्ष 2020 तक भारतीय राज्य असम के सात संरक्षित क्षेत्रों में विस्तृत कम-से-कम 3,000 से अधिक एक सींग वाले राइनो की संख्या में वृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त करने का एक महत्त्वाकांक्षी प्रयास था।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.