परमाण्विक एवं आण्विक द्रव्यमान |Atomic and Molecular Mass in Hindi

 परमाण्विक एवं आण्विक द्रव्यमान 

परमाण्विक एवं आण्विक द्रव्यमान |Atomic and Molecular Mass in Hindi



परमाण्विक एवं आण्विक द्रव्यमान (Atomic and Molecular Mass) 

किसी द्रव्य का द्रव्यमान उसमें उपस्थित संहति को कहते हैं। परमाणु एवं अणु के द्रव्यमान का शाब्दिक अर्थ एक परमाणु एवं अणु के द्रव्यमान अर्थात् उसमें उपस्थित संहति से होता है । परन्तु एक परमाणु या अणु का द्रव्यमान नगण्य होता है। प्रायोगिक रूप से इसे प्रयोगशाला में ज्ञात करना कठिन ही नहीं, असम्भव है। अतः प्रत्येक परमाणु या अणु का द्रव्यमान किसी निश्चित द्रव्यमान के सापेक्ष व्यक्त कर देते हैं। इसके लिए सर्वप्रथम हाइड्रोजन परमाणु के द्रव्यमान को एक इकाई माना गया। किसी परमाणु का द्रव्यमान या किसी अणु का द्रव्यमान वह संख्या मानी गयी जितना गुना परमाणु या अणु हाइड्रोजन के एक परमाणु से भारी थे। उसके पश्चात् ऑक्सीजन के सापेक्ष यह तुलना की जाने लगी । 

 

है। कार्बन C12, C13, C14 समस्थानिकों का मिश्रण है। परन्तु C-12 अत्यधिक 

Note : वर्तमान में 1u को 1 डाल्टन (da) माना जाता है।

 

वर्तमान में यह तुलना कार्बन-12 (6C12) के द्रव्यमान के सापेक्ष की जाती है। इसका कारण C-12 परमाणु का स्थायित्व एवं बाहुल्य में उपलब्धि बाहुल्य 98-892% रखता है। कार्बन-12 के 12 भाग के द्रव्यमान को परमाण्वीय द्रव्यमान इकाई (atomic mass unit, a.m.u.) या यूनीफाइड द्रव्यमान (u) कहा जाता है। इस प्रकार प्रत्येक तत्व का परमाण्वीय द्रव्यमान या यौगिक का आण्विक द्रव्यमान C-12 के सापेक्ष होता है। अतः इन्हें आपेक्षिक परमाण्वीय द्रव्यमान या आपेक्षिक आण्विक द्रव्यमान कहते हैं।

 

1 a.m.u. = कार्बन-12 के एक परमाणु का द्रव्यमान x 1/ 12 

= 1·66056 × 10–27 kg

 

परमाणु द्रव्यमान

कार्बन-12 के परमाणु द्रव्यमान को 12 a.m.u. मानकर किसी तत्व के परमाणु का तुलनात्मक द्रव्यमान परमाणु द्रव्यमान की परिभाषा का आधार है। इस प्रकार, "किसी तत्व का एक परमाणु C-12 के एक परमाणु 1/12 भाग से जितने गुना भारी होता है वह संख्या उस तत्व का परमाणु द्रव्यमान कहलाती है। "

 

तत्व का परमाणु द्रव्यमान = तत्व के एक परमाणु का द्रव्यमान / कार्बन C-12 के एक परमाणु का 1/12 भाग द्रव्यमान 

 

परमाणु द्रव्यमान की कोई इकाई नहीं होती क्योंकि यह एक अनुपात है, फिर भी किसी तत्व के एक परमाणु का द्रव्यमान में व्यक्त किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.