विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: इतिहास उद्देश्य महत्व | World food safety day

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: इतिहास उद्देश्य महत्व 

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: इतिहास उद्देश्य महत्व | World food safety day


विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है ?

  •  07 जून को ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ के रूप में आयोजित  किया जाता है । 


विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस : इतिहास उद्देश्य महत्व 

  • प्रतिवर्ष खाद्य-जनित जोखिमों को रोकने, उनका पता लगाने और उन्हें सीमित करने के उद्देश्य से 07 जून को ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ का आयोजन किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, इस दिवस के आयोजन का प्राथमिक लक्ष्य खाद्य सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करना और मानव स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि, कृषि, बाज़ार पहुँच तथा पर्यटन एवं सतत् विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं को रेखांकित करना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2018 में प्रतिवर्ष 07 जून को ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ के रूप में आयोजित करने की घोषणा की गई थी।


  • इस दिवस के आयोजन की शुरुआत इस तथ्य को ध्यान में रखकर की गई थी कि खाद्य-जनित बीमारियों का बोझ 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों और कम आय वाले देशों में रहने वाले व्यक्तियों को सबसे अधिक प्रभावित कर रहा था। बीते वर्ष विश्व स्वास्थ्य सभा ने खाद्य-जनित बीमारी के बोझ को कम करने के लिये खाद्य सुरक्षा के वैश्विक प्रयासों को और मज़बूत करने हेतु एक प्रस्ताव पारित किया था। संयुक्त राष्ट्र का मत है कि पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित भोजन तक पहुँच जीवन को बनाए रखने और अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिये महत्त्वपूर्ण है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस आम लोगों को खाद्य उत्पादन के बारे में शिक्षित करता है कि वे खाद्य शृंखला के प्रत्येक चरण में किस प्रकार सुरक्षित रह सकते हैं और खाद्य प्रसंस्करण, भंडारण और उत्पादन जैसी गतिविधियों में सुरक्षित रूप से संलग्न हो सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.