विश्व महासागर दिवस 08 जून : थीम (विषय) इतिहास उद्देश्य महत्व |World ocean day 2023 : Theme Importance History

 विश्व महासागर दिवस 08 जून : थीम (विषय) इतिहास उद्देश्य महत्व

विश्व महासागर दिवस 08 जून : थीम (विषय) इतिहास उद्देश्य महत्व |World ocean day 2023 : Theme Importance History




विश्व महासागर दिवस 08 जून : इतिहास उद्देश्य महत्व 

  • प्रतिवर्ष 08 जून को दुनिया भर में ‘विश्व महासागर दिवस’ का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य केवल महासागरों के प्रति जागरुकता फैलाना ही नहीं बल्कि दुनिया को महासागरों के महत्त्व और भविष्य की इनके सामने खड़ी चुनौतियों से भी अवगत कराना है। यह दिवस कई महासागरीय पहलुओं जैसे- सामुद्रिक संसाधनों के अनुचित उपयोगपारिस्थितिक संतुलनखाद्य सुरक्षाजैव विविधता तथा जलवायु परिवर्तन आदि पर भी प्रकाश डालता है।

  • 08 जून, 1992 को ‘अर्थ समिट’ में कनाडा के ‘ओशियन इंस्टीट्यूट’ ने प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय महासागर दिवस मनाने का विचार प्रस्तुत किया था।  संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2008 में संबंधित प्रस्ताव पारित किया और इस दिन को आधिकारिक मान्यता प्रदान की। पहली बार विश्व महासागर दिवस 8 जून, 2009 को मनाया गया था। 

विश्व महासागर दिवस 2022 : थीम (विषय) 

  • वर्ष 2022 में विश्व महासागर दिवस की थीम है-पुनरोद्धार: महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई  ‘Revitalization: Collective Action for the Ocean’।
  • वर्ष 2021 में विश्व महासागर दिवस की थीम है- ‘महासागर: जीवन और आजीविका’। 

 

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिकतीन अरब से अधिक लोग महासागर आधारित उद्योगों में कार्यरत हैं और यह संख्या समय के साथ और अधिक बढ़ती रहेगी। महासागरीय संसाधनों को समाप्त होने से बचाने के लिये महासागरों के सतत् उपयोग की आवश्यकता है। पृथ्वी की सतह पर पाया जाने वाला लगभग 97 प्रतिशत जल महासागरों में मौजूद है। जलीय पारिस्थितिक तंत्र में मछलियों और पौधों की अनगिनत प्रजातियाँ मौजूद हैं।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.