स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 |Clean Sujal Shakti Samman 2023

 स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023

स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 |Clean Sujal Shakti Samman 2023


   

स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023

जल शक्ति मंत्रालय ने ग्रामीण जल और स्वच्छता क्षेत्र की महिला चैंपियनों को सम्मानित करने हेतु "स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023" का आयोजन किया।

"जल शक्ति अभियान: कैच द रेन" 2023 की "पीने के जल की स्रोत स्थिरता" विषय के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।


स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान प्रमुख बिंदु

"स्वच्छ सुजल भारत" बनाने के प्रयास में ज़मीनी स्तर पर महिलाओं के नेतृत्त्व और भागीदारी को पहचानने एवं उजागर करने हेतु यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) तक आयोजित किया जाएगा।

36 महिला WASH/वॉश चैंपियंस को 'स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023' से सम्मानित किया गया है।

उन्हें स्वच्छ भारत मिशन - ग्रामीण (SBM-G), जल जीवन मिशन (JJM), जल शक्ति अभियान: कैच द रेन (JSA-CTR) के कार्यान्वयन में ज़मीनी स्तर पर उनके असाधारण और अनुकरणीय कार्य के लिये सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर माननीय राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय फ्लैगशिप मिशनों के तहत ODF प्लस मॉडल गाँव, हर घर जल गाँव, जल संरक्षण आदि में असाधारण योगदान देने वाली महिला अचीवर्स को सम्मानित किया।


कैच द रेन- 2023 के प्रमुख बिंदु:

भारत के राष्ट्रपति ने मानसून के मौसम में जल के संरक्षण को एक जन अभियान में बदलने के प्रयासों के हिस्से के रूप में 'कैच द रेन-2023' लॉन्च किया।

थीम 2023: पेयजल के लिये स्रोत स्थिरता।

टैग लाइन: कैच द रेन, वेयर इट फाल्स, व्हेन इट फाल्स (Catch the rain, where it falls, when it falls)

कैच द रेन एक जन आंदोलन अभियान है जो सभी हितधारकों को वर्षा जल संचयन संरचनाओं को बनाए रखने के लिये प्रोत्साहित करता है।

यह अभियान राष्ट्रीय जल मिशन (NWM), जल शक्ति मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जाता है।

अभियान पूरे देश में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.