दिसंबर 2022 के चर्चित व्यक्ति एवं प्रमुख जयंती | Person in News December 2022 in Hindi

दिसंबर 2022 के चर्चित व्यक्ति एवं प्रमुख जयंती 

Person in News December 2022 in Hindi

मारिया टेल्कस 'द सन क्वीन




Person in News December 2022 in Hindi



यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की अर्थात् 'स्पिरिट ऑफ यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की अर्थात् 'स्पिरिट ऑफ यूक्रेन' को वर्ष 2022 के लिये टाइम मैगज़ीन द्वारा पर्सन ऑफ द ईयरघोषित किया गया है तथा टाइम मैगज़ीन ने हाल ही के अंक में ज़ेलेंस्की को कवर पेज पर जगह दी। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की पिछले 10 महीनों से मज़बूती के साथ अपने देश और देशवासियों के साथ खड़े रहे हैं। ज़ेलेंस्की के कीव में रहने और रूसी सेना के खिलाफ लड़ने के फैसले ने उन्हें प्रसिद्ध कर दिया। उन्होंने बार-बार भाषण देकर और फ्रंटलाइन पर दिखाई देकर यूक्रेनी सेना के मनोबल को बढ़ाने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। पर्सन ऑफ द ईयर टाइम मैगज़ीन का एक वार्षिक प्रकाशन है जिसमें एक व्यक्ति, एक समूह, एक विचार या एक वस्तु को दर्शाया गया है जिसने वर्ष की घटनाओं को महत्त्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया था। इसे मैगज़ीन के संपादकों द्वारा चुना जाता है। पर्सन ऑफ द ईयरचुनने की परंपरा वर्ष 1927 में शुरू हुई थी। पिछले उल्लेखनीय विजेताओं में जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर (1938), रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (2007) और अन्य शामिल हैं। 1930 के संस्करण में महात्मा गांधी को चित्रित किया गया था तथा वर्ष 2021 में टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्कको पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया गया था।


मारिया टेल्कस  'द सन क्वीन' (The Sun Queen) यानि 'सूरज की रानी

12 दिसंबर को गूगल ने मारिया टेल्कस (Maria Telkes) पर एक डूडल बनाकर उन्हें सम्मानित किया। मारिया टेल्क्स शीर्ष वैज्ञानिकों और बायोफिजिसिस्ट थी जिन्हें 'द सन क्वीन' (The Sun Queen) यानि 'सूरज की रानी' के नाम से भी जाना जाता है। मारिया टेल्कस का जन्म 12 दिसंबर, 1900 को बुडापेस्ट के हंगरी शहर में हुआ था और इस वर्ष उनकी 122वीं जयंती है। उनका मानना था कि सूर्य की शक्ति मानव जीवन को बदल सकती है और वह सही थी।  वर्ष 1924 में यूनिवर्सिटी ऑफ बुडापेस्ट से पीएचडी की, इसके बाद वह संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं और वहाँ एक बायोफिजिसिस्ट के रूप में पद स्वीकार किया तथा वर्ष 1939 में उन्होंने MIT रिसर्च ग्रुप को ज्वाइन किया, जो सोलर एनर्जी पर केंद्रित था। वर्ष 1948 में आर्किटेक्ट एलेनोर रेमंड के साथ मिलकर ऐसी प्रणाली तैयार की जो सूरज की रोशनी की गर्मी से दीवारों को गर्म रख सकती है। उन्होंने अपने शुरुआती करियर में बायोफिजिक्स पर आधारित एनर्जी पर रिसर्च किया, वह मारिया टेल्कस ही थीं, जिन्होंने सोलर पॉवर्ड डिस्टिलर से समुद्री पानी को पीने योग्य बनाया, ताकी समुद्र में खो जाने वाले सैनिक पानी पी सकें, यह मारिया टेल्कस का सबसे प्रसिद्ध आविष्कार माना जाता था।

 

एन. कोटिश्वर जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय का चीफ जस्टिस

सर्वोच्च न्यायालय समिति ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह को जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में इस समिति की सिफारिश को केंद्र सरकार की मंज़ूरी मिलने के पश्चात राष्ट्रपति की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी। उक्त समिति ने जम्मू कश्मीर के पूर्व चीफ जस्टिस पंकज मित्थल को सर्वोच्च न्यायालय में जस्टिस नियुक्त करने संबंधी भी सिफारिश की है। जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के चीफ जस्टिस अली मोहम्मद मागरे 8 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उच्च न्यायालय के जस्टिस ताशी रबस्तान को कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाया गया। अतः अब राष्ट्रपति द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से चीफ जस्टिस की नियुक्ति कर दी जाएगी। 1 मार्च, 1963 को जन्मे जस्टिस एन. कोटिश्वर को वर्ष  2008 में गुवाहाटी उच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ वकील के रूप में नामित किया गया था गुवाहाटी उच्च न्यायालय के तत्कालीन चीफ जस्टिस अजय लांबा के सेवानिवृत्त होने के बाद वर्ष 2020 में कोटिश्वर सिंह को कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था।



भारतीय महिला पहलवान अंतिम पंघल

भारतीय महिला पहलवान अंतिम पंघल को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग राइज़िंग स्टार ऑफ द ईयर सम्मान के लिये नामित किया गया है। पुरस्कार के लिये चयनित अन्य पाँच महिलाओं में जापान की नोनोका ओज़ाकी, अमेरिका की एमिट एलोर, स्वीडन की एम्मा मालमग्रेन और रोमानिया की एंड्री एना शामिल हैं। अगस्त 2022 में विश्व अंडर ट्वेन्टी कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिला कर पंघल ने कीर्तिमान बनाया था। इससे पहले 44 बार की जूनियर विश्व स्पर्द्धा में छह भारतीय पहलवान फाइनल में पहुँचे थे लेकिन किसी ने भी स्वर्ण पदक नहीं जीता था। अंतिम पंघल हरियाणा के हिसार ज़िले के भगाना गाँव की रहने वाली हैं। अंतिम पंघल ने एशिया अंडर 20 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा वर्ल्ड अंडर 17 में कांस्य और एशिया अंडर 23 में सिल्वर पदक हासिल किया। महज 17 साल की उम्र में अंतिम पंघल, जूनियर रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान हैं। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) शौकिया कुश्ती के खेल के लिये अंतर्राष्ट्रीय शासी निकाय है, इसका कार्य ओलंपिक में कुश्ती का संचालन करना है। इसके अलावा ग्रीको-रोमन कुश्ती, फ्रीस्टाइल कुश्ती, ग्रेपलिंग सहित कुश्ती के विभिन्न रूपों के लिये अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की अध्यक्षता करता है। UWW का प्रमुख खेल विश्व कुश्ती चैंपियनशिप है। इसे पहले FILA के नाम से जाना जाता था।


भारतवंशी रिचर्ड वर्मा

अमेरिका के राष्ट्र्पति जो. बाइडन ने भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक रिचर्ड आर. वर्मा को अमेरिकी सीने‍ट विभाग में प्रबंधन और संसाधन मामलों का विदेश उप-मंत्री नियुक्तक किया है। रिचर्ड वर्तमान में मुख्य  विधिक अधिकारी और मास्ट्र कार्ड में वैश्विक लोक नीति के प्रमुख हैं। वे अमेरिका के राष्ट्र पति बराक ओबामा के कार्यकाल में भारत में अमेरिका के राजदूत और विधायी मामलों के सहायक मंत्री के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं। इससे पूर्व रिचर्ड वर्मा अमेरिकी सीनेट हैरी रीड के राष्ट्री य सुरक्षा सलाहकार, डेमोक्रेटिक व्हिप, और अमेरिकी सीनेट में मेज़ोरिटी नेता भी रहे हैं। इसके अलावा रि‍चर्ड वर्मा अमेरिकी वायु सेना में कार्यरत रहे हैं और उन्हें  प्रतिष्िीनेत सेवा पदक सहित कई पदकों से सम्माइनित किया जा चुका है। उन्होंेने राष्र् सपति के सतर्कता सलाहकार बोर्ड में भी अपनी सेवाएँ दी हैं और वे सामूहिक विनाश तथा आतंकवाद निवारण आयोग के सदस्यं भी रहे हैं। वह फोर्ड फाउंडेशन सहित कई अन्यस बोर्ड के ट्रस्टीन हैं। इनमें नेशनल एंडोमेंट फॉर डेमोक्रेसी एण्डो लेहिग यूनिवर्सिटी भी शामिल है।


महिला मुक्केबाज़ लवलीना बोरगोहेन और निकहत ज़रीन

भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय महिला मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में लवलीना बोरगोहेन और निकहत ज़रीन ने स्वर्ण पदक जीते हैं। फाइनल में लवलीना ने सर्विसेज़ की अरुंधति चौधरी को और निकहत ने रेलवे की अनामिका को पराजित किया। हरियाणा की मनीषा एवं स्वीटी बूरा, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की साक्षी, मध्य प्रदेश की मंजू बम्बोरिया ने भी अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। रेलवे की टीम पाँच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य सहित 10 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रही। मध्य प्रदेश दूसरे और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा। विदित है कि 20 से 26 दिसंबर, 2022 तक छठवीं एलीट सीनियर राष्ट्रीय महिला मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप 2022 (पुरुष तथा महिला) का आयोजन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के 10 महिला खिलाडियों ने 10 विभिन्न भार वर्गों में भाग लिया, जिसमें दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे की दो प्रतिभागी (पूनम व शशि चोपड़ा) सम्मिलित थीं। भारत में पहली बार राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप का आयोजन वर्ष 1950 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में किया गया था।


नेपाल प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल

नेपाल में राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने 26 दिसंबर को प्रधानमंत्री पुष्प  कमल दहल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही अन्य मंत्रियों में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी- एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी (The Communist Party of Nepal, Unified Marxist–Leninist -CPN-UML) के बिष्णुी पाउडल, CPM के नारायण काजी श्रेष्ठी और राष्ट्रीजय स्वtतंत्र पार्टी के लामीछाने (उपप्रधानमंत्री) शामिल हैं जिन्हें शपथ दिलाई गई। काठमांडू स्थित राष्ट्रणपति कार्यालय शीतल निवास में हुए एक विशेष समारोह में कुल आठ केंद्रीय मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। बिष्णुस पाउडल को वित्त मंत्री, नारायण काजी श्रेष्ठर को अवसंरचना और यातायात मंत्री नियुक्तa किया गया है। इसके अलावा ज्वा ला कुमारी शाह, दामोदर भंडारी, राजेन्द्रो राय, और अब्दुरल खान शामिल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।


डोमराजू गुकेश (या गुकेश डी) भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर

शतरंज ओलंपियाड, 2022 में लगातार 8 जीत के साथ डोमराजू गुकेश (या गुकेश डी) भारतीय शतरंज के नए पोस्टर बॉय बन गए हैं। वर्ष 2019 में वह सबसे कम उम्र के भारतीय और फिर दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर (सबसे कम उम्र के - अभिमन्यु मिश्रा) बने। हाल ही में (16 वर्ष की आयु में) उन्होंने शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता। गुकेश ने वर्ष 2015 में एशियाई स्कूल शतरंज चैंपियनशिप की अंडर-9 शृंखला जीती और वर्ष 2018 में एशियाई युवा शतरंज चैंपियनशिप (अंडर-12) में 5 स्वर्ण पदक जीते।

 


फुटबॉल खिलाड़ी पेले के बारे में 

फुटबाल विश्वकप तीन बार जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाले ब्राज़ील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शामिल पेले ने 21 वर्ष के कॅरियर में 1,363 मैचों में 1,281 गोल करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें ब्राज़ील के लिये 92 मैचों में किये 77 गोल शामिल हैं। वर्ष 1958, 1962 और 1970 में तीन बार फीफा विश्व कप जीतने वाले, पेले को वर्ष 2000 में फीफा के प्लेयर ऑफ द सेंचुरी खिताब से नवाज़ा गया था। पेले का वास्तविक नाम एडसन एरंटेस डो नासिमेंटो था। पेले को 'ब्लैक पर्ल', 'किंग ऑफ फुटबॉल', 'किंग पेले' जैसे कई दूसरे नामों से भी जाना जाता था। पेले का जन्म 23 अक्तूबर, 1940 को ब्राज़ील के मिनास गेराइस में हुआ। 16 वर्ष की उम्र में ही पेले ब्राज़ील लीग में टॉप स्कोरर बन गए थे। ब्राज़ील के राष्ट्रपति ने पेले को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया था ताकि मैनचेस्टर यूनाइटेड जैसे विदेशी क्लब के लिये वह हस्ताक्षर ना कर पाएँ। पेले का पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच 7 जुलाई, 1957 को माराकाना में अर्जेंटीना के खिलाफ था, जहाँ ब्राज़ील को 1-2 गोल से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में ब्राज़ील के लिये अपना पहला गोल किया। इसके साथ ही वह अपने देश के लिये सबसे कम उम्र के गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। पेले के 1000वें गोल की याद में सैंटोस शहर में 19 नवंबर को 'पेले डे' मनाया जाता है। पेले वर्ष 1995 से 1998 तक ब्राज़ील के खेल मंत्री भी रह चुके हैं। पेले को वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने सदी का बेस्ट एथलीट चुना था। 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.