कोरोनावायरस का नया वेरिएंट :BF.7 वेरिएंट | Corona New Variant Details in Hindi

 कोरोनावायरस का नया वेरिएंट :BF.7 वेरिएंट

कोरोनावायरस का नया वेरिएंट :BF.7 वेरिएंट | Corona New Variant Details in Hindi


कोरोनावायरस का नया वेरिएंट :BF.7 वेरिएंट

  • चीन में प्रमुख वायरस स्ट्रेन BF.7 है, जो ओमिक्रोन का एक उप-संस्करण है, इसका संचरण एक साल से अधिक समय से हो रहा है।
  • वर्तमान में ओमिक्रोन के 500 से अधिक सब-वेरिएंट प्रचलन में हैं।
  • BF.7, BA.5.2.1.7 का नाम है, जो स्वयं BA.5 सब-वैरिएंट से विकसित हुआ है।
  • BF.7 चीन के लिये अद्वितीय नहीं है।
  • यह  अक्तूबर 2022 में अमेरिका में 5% तथा यूके में 7% से अधिक मामलों के लिये ज़िम्मेदार था।
  • जब वायरस उत्परिवर्तित होते हैं, तो वे संस्करण  और उप-संस्करण  बनाते हैं- जैसे SARS-CoV-2 पेड़ के मुख्य तने में शाखाएँ और उप-शाखाएँ निकलती हैं।
  • एक शोध अध्ययन में बताया कि BF.7 सब-वैरिएंट में मूल D614G वैरिएंट की तुलना में 4.4 गुना अधिक न्यूट्रलाइज़ेशन प्रतिरोध क्षमता है, जिसका अर्थ है कि एक प्रयोगशाला में टीकाकृत या मूल वुहान वायरस, जो 2020 में दुनिया भर में फैल गया था, से संक्रमित व्यक्तियों के एंटीबॉडी में BF.7 को खत्म करने की संभावना कम थी।
  • एक उच्च न्यूट्रलाइज़ेशन प्रतिरोध का मतलब है कि किसी आबादी में वैरिएंट के फैलने और अन्य वेरिएंट को बदलने की संभावना अधिक है।.


नए वेरिएंट कैसे बनते हैं?

  • जब कोई वायरस गुणात्मक रूप से बढ़ता है, तो वह हमेशा अपनी एक सटीक प्रतिलिपि नहीं बना पाता है।
  • इसका मतलब यह है कि समय के साथ वायरस अपने आनुवंशिक अनुक्रम के मामले में थोड़ा भिन्न हो सकता है। 
  • इस प्रक्रिया के दौरान वायरल अनुवांशिक अनुक्रम में कोई भी परिवर्तन उत्परिवर्तन के रूप में जाना जाता है।
  • नए उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) वाले वायरस को कभी-कभी वेरिएंट कहा जाता है। वेरिएंट में एक या एक से अधिक म्यूटेशन का अंतर हो सकता है।
  • जब एक नए वेरिएंट में मूल वायरस की तुलना में अलग-अलग कार्यात्मक गुण होते हैं और यह जन आबादी के बीच अपना स्थान बना लेता है, तो इसे कभी-कभी वायरस के नए स्ट्रेन के रूप में जाना जाता है।
  • सभी स्ट्रेन, वेरिएंट होते हैं लेकिन सभी वेरिएंट स्ट्रेन नहीं होते।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.