विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2023 :इतिहास उद्देश्य महत्व | World Computer Day 2023 in Hindi

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2023 :इतिहास उद्देश्य महत्व 

 World Computer Day 2023 in Hindi

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2022 :इतिहास उद्देश्य महत्व | World Computer Day 2022 in Hindi



विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2023 :इतिहास उद्देश्य महत्व

प्रतिवर्ष 02 दिसंबर को विश्व भर में राष्ट्रीय समुदायों के बीच कंप्यूटर साक्षरता को लेकर जागरूकता पैदा करने और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवसमनाया जाता है। यह दिवस तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने पर ज़ोर देता है। इस दिवस का लक्ष्य बच्चों और महिलाओं को और अधिक सीखने तथा कंप्यूटर का अधिक-से-अधिक उपयोग करने में सक्षम बनाना है। ज्ञात हो कि मौजूदा आधुनिक युग में तेज़ी से बढ़ती तकनीक और डिजिटल क्रांति के कारण कंप्यूटर मानव जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है। कंप्यूटर का ज्ञान वर्तमान समय में काफी महत्त्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह बहुत सटीक, तीव्र है और कई कार्यों को एक साथ आसानी से पूरा करने में सक्षम है। इसके अलावा यह स्वयं में बड़ी मात्रा में डेटा संग्रहीत कर सकता है और इंटरनेट का उपयोग करके विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त करने में भी सहायता करता है। इस वर्ष विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवसका विषय मानव-केंद्रित रिकवरी के लिये साक्षरता: डिजिटल विभाजन को कम करनाहै।

 

कंप्यूटर साक्षरता दिवस महत्वपूर्ण बिन्दु 

  • 2 दिसंबर‚ 2022 को संपूर्ण विश्व में विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस में मनाया गया।
  • कंप्यूटर के बढ़ते उपयोग और महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इस दिवस का प्रत्येक वर्ष आयोजन किया जाता है।
  • यह दिन विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं में तकनीकी कौशल को बढ़ावा देता है तथा विश्व में मौजूदा इस अंतर को नियंत्रित करता है।
  • इस दिन कंप्यूटर के कुशल उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जाता है क्योंकि कंप्यूटर हमारी तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया का अनिवार्य हिस्सा हैं।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.