फीफा विश्व कप 2022 महत्वपूर्ण तथ्य | FIFA World Cup Fact in Hindi

फीफा विश्व कप  महत्वपूर्ण तथ्य (FIFA World Cup Fact in Hindi)

फीफा विश्व कप  2022 महत्वपूर्ण तथ्य | FIFA World Cup Fact in Hindi
   

अर्जेंटीना ने कतर में आयोजित फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) विश्व कप, 2022 फ्राँस को हराकर जीता।

 

फीफा विश्व कप (FIFA World Cup): की जानकारी 

यह विश्व में सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है जो प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित की जाती है।


पहला फीफा विश्व कप:

वर्ष 1930 में उरुग्वे में आयोजित; उरुग्वे ने जीता।


ट्रॉफी:

वर्ष 1930 से 1970 तक दिया जाने वाला ट्रॉफी कप जूल्स रिमेट ट्रॉफी था, जिसका नाम उस फ्राँसीसी व्यक्ति के नाम पर रखा गया था जिसने टूर्नामेंट का प्रस्ताव रखा था।

वर्ष 1970 में प्रतियोगिता के लिये फीफा विश्व कप नामक एक नई ट्रॉफी शुरू की गई।


फीफा विश्व कप 2022 के महत्वपूर्ण तथ्य

पुरस्कार: 

फीफा ने पूरे विश्व कप में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को मान्यता देने के लिये कई पुरस्कारों की घोषणा की, जिनमें शामिल हैं:

गोल्डन बूट - किलियन एम्बाप्पे

गोल्डन ग्लोव - एमिलियानो मार्टिनेज़

गोल्डन बॉल - लियोनेल मेसी

युवा खिलाड़ी - एंज़ो फर्नांडीज़

फीफा फेयर प्ले अवार्ड - इंग्लैंड


फीफा विश्व कप  2022 की  आधिकारिक बॉल:

 

अल-रिहला (अर्थ - 'यात्रा') 14वीं शताब्दी के खोजकर्त्ता इब्न बतूता द्वारा लिखित एक यात्रा वृतांत का संदर्भ है।

अल-रिहला (Al-Rihla) पहली फीफा विश्व कप गेंद है जिसे विशेष रूप से केवल वाटर बेस्ट इंक और गोंद से तैयार किया गया है।

अल-रिहला का इस्तेमाल क्वार्टर फाइनल तक के इवेंट में किया जाना था, अल-रिहला फीफा WC 2022 (Al Rihla FIFA WC 2022) के सेमीफाइनल और फाइनल में अल हिल्म' ने जगह ले ली।

 

पहले फीफा विश्व कप (1930) के समय कोई आधिकारिक गेंद नहीं थी और दोनों फाइनलिस्ट, उरुग्वे (टी मॉडल बॉल- T Model Ball) और अर्जेंटीना (टिएन्टो- Tiento), अपनी-अपनी गेंदें लेकर आए थे।

दुनिया के दो-तिहाई से अधिक फुटबॉल पाकिस्तान में बनते हैं और सियालकोट (Sialkot) इसका प्रमुख विनिर्माण केंद्र है।


फीफा विश्व कप  2022 का आधिकारिक प्रतीक:

फीफा विश्व कप 2022 का आधिकारिक प्रतीक (Official Mascot) ‘लाईब’ (La’eeb) है।

अरबी भाषा में लाईबका अर्थ 'सुपर-स्कील्ड प्लेयर' होता है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.