भारत में तकनीकी शिक्षा पर टिपण्णी लिखिए ?|MPPSC Mains Question Answer 2014

भारत में तकनीकी शिक्षा पर टिपण्णी लिखिए ?

भारत में तकनीकी शिक्षा पर टिपण्णी लिखिए ?|MPPSC  Mains  Question Answer 2014



भारत में तकनीकी शिक्षा पर टिपण्णी लिखिए ?

उत्तर- 

  • राष्ट्र के सामाजिक व आर्थिक विकास में तकनीकी शिक्षा एक महत्वपूर्ण एवं सशक्त भूमिका निर्वहन करती है। भारत में तकनीकी शिक्षा विभिन्न स्तरों पर प्रदान की जाती है जैसे- शिल्पकलाडिप्लोमाडिग्रीअधिस्नातक और शोध जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में तकनीकी विकास एवं आर्थिक उन्नति के विभिन्न पहलुओं को दृष्टिगत रखा जाता है। भारत में औपचारिक तकनीकी शिक्षा का प्रारम्भ 19वीं शताब्दी के मध्य में हुआ । अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद का गठन नवम्बर 1945 में हुआ। यह राष्ट्रीय स्तर की शीर्ष सलाहकार संस्था हैजो देश में तकनीकी शिक्षा के समन्वित विकास हेतु सुविधाओं पर सर्वे का संचालन करती है। राष्ट्रीय शिक्षा (1986) के तहत अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद को देश में तकनीकी शिक्षा के समन्वित विकास सुनिश्चित करने के लिए नियोजननीति निर्धारणमानकगुणात्मक शिक्षा का रखरखावप्राथमिक क्षेत्रों में कोष का निर्धारणमूल्यांकन व मॉनीटरिंगप्रमाणीकरण एवं पुरस्कार आदि का वैधानिक अधिकार सौपा गया। भारत सरकार ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय में भी एक राष्ट्रीय कार्यकारी समूह का निर्माण कियाजो अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के योगदान-तकनीकी शिक्षा के 195 निरूपण और मानकों के रखरखाव के सन्दर्भ में जाँच करेगा।
  • कार्यकारी समूह के सुझावों में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद को अति आवश्यक वैधानिक अधिकार देते हुए इसे और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु विद्यमान तथा प्रचलित प्रविधियों को पुनर्संरचित कर आवश्यक आधारभूत ढाँचे को सुदृढ़ बनाया जाए। उपर्युक्त कार्यकारी समूह के सुझावों को दृष्टिगत रखते हुए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद अधिनियम 52 सन् 1987 संसद के दोनों सदनों में पारित किया गया। यह अधिनियम 1988 से लागू किया गया। तकनीकी शिक्षा के लिए अखिल भारतीय वैधानिक परिषद् की स्थापना 12 मई 1988 में इस दृष्टिकोण के साथ की गई। यह परिषद देशभर तकनीकी शिक्षा के समन्वित विकास एवं उचित नियोजनगुणात्मक एवं मात्रात्मक एवं तकनीकी शिक्षा के उत्थान एवं नियमन व मानकों का उचित पालन सुनिश्चित करवाएगी। 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.