मध्यप्रदेश के विश्व स्थलों का संक्षिप्त विवरण दीजिए? | MPPSC Mains Old Question With Answer

मध्यप्रदेश के विश्व स्थलों का संक्षिप्त विवरण दीजिए?

मध्यप्रदेश के विश्व स्थलों का संक्षिप्त विवरण दीजिए? | MPPSC Mains Old Question With Answer


 

मध्यप्रदेश के विश्व स्थलों का संक्षिप्त विवरण दीजिए? 

MPPSC 2018 PAPER-01

उत्तर- 

मध्य प्रदेश में 3 विश्व धरोहर स्थल हैंजिनका वर्णन निम्नलिखित है-

 

1. खजुराहो- 

म.प्र. में छतरपुर जिले में चन्देल राजाओं द्वारा 950 से 1050 ई. में निर्माण कराए गए विश्वविख्यात मंदिर तत्कालीन शिल्पियों के अद्वितीय कला कौशल को प्रदर्शित कर रहे हैं। वर्तमान में चौंसठ योगिनीकन्दारिया महादेवदेवी जगदम्बालालगुवा महादेवचित्रगुप्त मतंगेश्वरविश्वनाथपार्वतीवाराहलक्ष्मण एवं नंदी मंदिर प्रमुख हैं। (सभी पश्चिमी समूह में )पूर्वी समूह ब्रह्मवामन एवं जावरी तथा घटाईआदिनाथ एवं पार्श्वनाथ के जैन मंदिर हैं। दक्षिणी समूह में दुल्हादेव एवं चतुर्भुज मंदिर हैं। खजुराहो के मंदिरों में मानवीय अन्तर्द्धर्द्वमनोवेगों एवं प्राकृतिक भावना को उभारा गया है।

 

2. साँची - 

यह भोपाल 46 कि.मी. दूर रायसेन जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल है। यहाँ तीन स्तूप स्थित हैं जिनका निर्माण सम्राट अशोक ने कराया था । स्तूपों के अतिरिक्त चैत्य और विहार भी बौद्ध कला के सर्वोत्तम नमूने हैं।

 

3. भीमबेटका

विन्ध्य पर्वत श्रृंखलाओं के उत्तरी छोर से घिरा हुआ भीमबेटका भोपाल से 40 कि.मी. दूर दक्षिण की ओर स्थित है । भीमबेटका समूह इतिहास का एक बहुमूल्य इतिवृत्त और समृद्ध पुरातात्विक संकुल माना जाता है।

 

दर्शनीय स्थल - 

यहाँ 500 से अधिक गुफाओं में प्रागैतिहासिक गुफावासियों की दैनंदिन जीवनचर्या के मनोहारी चित्र दिखाए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.