MPPSC Mains Paper 4 (Ethics) Solution 2017

 MPPSC Mains Paper 4 (Ethics) Solution  2017 

MPPSC Mains Paper 4 (Ethics) Solution  2017



MPPSC Mains Paper 4 (Ethics) Solution  2017 


प्रश्न (A). नैतिक मूल्यों को परिभाषित कीजिए

उत्तर- व्यक्ति के आचरण एवं चरित्र के निर्माण से सम्बंधित मूल्यों को नैतिक मूल्य कहते है। जिसमें व्यक्ति एवँ समाज दोनों का उत्थान होता है।

 

प्रश्न (B). प्रशासन में खुलेपन और पारदर्शिता से क्या आशय है ? 

उत्तर- प्रशासन में प्रत्येक कार्य को खुलेपन और पारदर्शिता की आवश्यकता महसूस की जाती है। जिससे विलम्बपूर्ण कार्यवाहियों को गति देने के लिए एवं समय सीमा में कार्य सम्पन हो सके।

 

प्रश्न (C). 'अर्थशास्त्र' पुस्तक के लेखक कौन है


उत्तर- अर्थशास्त्र कौटिल्य द्वारा रचित ग्रंथ है, जो राजनीति, अर्थनीति व समाजनीति से सम्बंधित है।

 

प्रश्न (D). आंतरिक अभिप्रेरणा का अर्थ समझाइए ?

 

उत्तर- आंतरिक अभिप्रेरणा से सामान्य आशय है, गैर-मौद्रिक अभिप्रेरक तत्व जो व्यक्ति को कार्य करने हेतु प्रेरित करते हैं, जैसे- सम्मान, पहचान, आदर आदि ।

 

प्रश्न (E). कबीर के पदों का संकलन क्या कहलाता है?

 उत्तर- बीजक।

 

प्रश्न (F). अरस्तू के चार कारक क्या है?

 उत्तर- अरस्तू के चतुष्कोटि कारणतावाद के किसी घटना के मूल में चार कारण होते हैं - अनुसार

 

1. उपादान (Material) 

2. निमित्त (Efficient ) 

3. आकारिकी (Formal) 

4. अन्तिम या लक्ष्य (Final)

 

प्रश्न (G). पूर्वाग्रह का अर्थ क्या है? 

उत्तर- एक व्यक्ति या समूह की अन्य व्यक्तियों या समूह के प्रति नकारात्मक मनोवृत्ति या अविवेकीय दृष्टिकोण पूर्वाग्रह कहलाता है।

 

प्रश्न (H). विधेयात्मक स्व- संकल्पना से आप क्या समझते हैं ?

 

उत्तर- स्व-संकल्पना से सामान्य आशय है, कि व्यक्ति अपने बारे में किस प्रकार सोचता है। इसी तरह विधेयात्मक या सकारात्मक एवं संकल्पना से आशय व्यक्ति के अपने बारे में दृष्टिकोण से है।

 

प्रश्न (I). सर्वोदय का अर्थ समझाइए ? 

उत्तर- सर्वोदय का अर्थ सभी का विकास सभी का उदय व सभी को लाभ पहुँचाने से है। जहाँ अधिकतम लोगों का अधिकतम हित से है।


प्रश्न (J). परिस्थितिपरक निर्णय परीक्षण क्या होता है? 

उत्तर- परिस्थितिपरक निर्णय परीक्षण (SIT) एक प्रकार का साइकोमेट्रिक टेस्ट है जिसमें प्रतियोगी आवेदक को वास्तविक कार्यस्थल परिस्थितियों में परखा जाता है।

 

प्रश्न (K). मनोवृत्ति के संघटकों के नाम बताइए

उत्तर- भावनात्मक साधनात्मक एवं व्यवहारात्मक संघटक है।

 

प्रश्न (L). आर्य समाज के संस्थापक कौन थे?

उत्तर- स्वामी दयानन्द सरस्वती थे, जिन्होंने आर्य समाज की स्थापना 1875 में की थी।

 

प्रश्न (M). फुट-इन-द-डोर तकनीक से क्या तात्पर्य है? 

उत्तर- फुट-इन-द-डोर एक अनुपालना युक्ति (Com - pliance Tactic) है जिसमें व्यक्ति को सहमत करने के लिए पहले आसान लक्ष्य के लिए सहमत करते हुए क्रमशः अन्तिम लक्ष्य के लिए सहमत करवाना शामिल है।

 

प्रश्न (N). भ्रष्टाचार के मुख्य कारण बताइए

उत्तर- आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, मेहगाई, कानूनों में लचीलापन इत्यादि। 


प्रश्न (O). केन्द्रीय सतर्कता आयोग से आप क्या समझते हैं

उत्तर- संथानम समिति 1964 को सिफारिश पर स्थापना जो ऐसे मामलों की जाँच जिसमे सरकारी कर्मचारी पर अनुचित प्रयोजन हेतु अथवा भ्रष्ट तरीके से कार्य करने का संदेह या आरोप हो।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.