रवीन्द्रनाथ टैगोर के शिक्षा सम्बंधी विचार |रवीन्द्रनाथ टैगोर का शिक्षा दर्शन| Education Thoughts of Rabindranath Tagore

रवीन्द्रनाथ टैगोर के शिक्षा सम्बंधी विचार , रवीन्द्रनाथ टैगोर का शिक्षा दर्शन

रवीन्द्रनाथ टैगोर के शिक्षा सम्बंधी विचार |रवीन्द्रनाथ टैगोर का शिक्षा दर्शन| Education Thoughts of Rabindranath Tagore


रवीन्द्रनाथ टैगोर का जीवन परिचय :

 

रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म बंगाल के प्रसिद्ध टैगोर वंश में सन् 1861 ई. में कलकत्ता में हुआ था। टैगोर-परिवार अपनी समृद्धिकला एवं विद्या के लिये सम्पूर्ण प्रदेश में प्रसिद्ध था। टैगोर को परिवार में ही देशभक्तिधर्मप्रियता एवं विद्या के गुण प्राप्त हुये। प्रारम्भिक काल में स्कूली शिक्षा में मिले कई अनुभवों से प्रेरणा लेकर आजीवन शिक्षा सुधार को अपना जीवन समर्पित किया एवं आदर्श शिक्षा संस्था शांति-निकेतन की स्थापना की जो कि आज विश्वभारती विश्वविद्यालय के नाम से प्रख्यात् है।

 

टैगोर की प्रारम्भिक शिक्षा घर पर ही हुई थी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु वे अपने भाई के साथ इंग्लैण्ड गये। 1880 ई. में टैगोर स्वदेश लौटे। उनको विद्यालय की शिक्षा के नाम पर कुछ भी प्राप्त न हुआ।

 

1901 में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने बोलपुर के समीप 'शांति निकेतनकी स्थापना की। आज इसकी लोकप्रियता भारत के साथ-साथ विदेशों में भी है। शीघ्र ही महान् कवि एवं साहित्यकार के रूप में उनकी ख्याति देश-विदेश में फैल गयी। उनकी विश्व प्रसिद्ध कृति 'गीताजंलि पर नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ। 


रवीन्द्रनाथ टैगोर का जीवन दर्शन :

 

टैगोर में अनेक ऐसे गुण थे जिसके कारण वे एक महान शिक्षा शास्त्री व साहित्यकार बने। उन्होंने देश सेवा को ग्राम सेवा से जोड़ा। उनके अनुसार ग्रामीणों पर कृपा करने की अपेक्षा उन्हें उचित सम्मान देना चाहिए एवं जात-पाँतऊँच-नींच की खाई पाटना चाहिए। वे ईश्वर को सर्वोच्च मानव मानते थे। वे उच्च धार्मिकता वाले व्यक्ति थे उनका विश्वास सत्यम् शिवम्अद्वैतम् की धारणा में दृढ़ विश्वास था। उनका विश्वास था कि ईश्वर की उपासना मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों पर करना अनिवार्य नहीं है। वरन् भूमि जोतकर व परिश्रम के कार्य करके की जा सकती है। 


रवीन्द्रनाथ टैगोर का शिक्षा दर्शन :

 

टैगोर की पारिवारिक पृष्ठभूमि दर्शनविज्ञानकलासंगीतकवितासम्पन्नता की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध थी। उनका परिवार विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक आन्दोलनों का केन्द्र था। टैगोर शीघ्रता से किसी भी बात को ग्रहण करने की क्षमता थी जिससे वे महान् शिक्षा शास्त्री व साहित्यकार बने।

 

टैगोर ने शिक्षा के सिद्धांतों की खोज अपने अनुभव से की है उन्होंने भारतीय शिक्षा में नये प्रयोगों की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय व पाश्चात्य विचारों का सम्मिश्रण किया एवं अपने शिक्षा सिद्धांतों की खोज स्वयं की। जिस समय भारत में विदेशी शिक्षा का अंधानुकरण किया जा रहा था उस समय उन्होंने विदशी शिक्षा को पूर्णरूप से अपनाने से मना किया।

 

टैगोर के समय मे समाज में दया व प्रेम का भाव था। वे प्रकृतिवादी थे किंतु उसके उनके स्वयं के सिद्धांत थे वे समाज को आगे बढ़ते देखना चाहते थे। उनके शिक्षा दर्शन में 'रहस्यवादके भी दर्शन देखने को मिलते हैं। वे

 

मनुष्य के मूल्यों के गिरने का घोर विरोध करते थे एवं मानव जाति का उद्धार करना चाहते थे वे एक मानवतावादी शिक्षा शास्त्री भी थे।

 

रवीन्द्रनाथ टैगोर के अनुसार शिक्षा का अर्थ :

 

टैगोर के अनुसार- "सर्वोत्तम शिक्षा वही हैजो सम्पूर्ण सृष्टि से हमारे जीवन का सामंजस्य स्थापित करती है। " 


शिक्षा के व्यापक अर्थ के अंतर्गत टैगोर ने शिक्षा के प्राचीन भारतीय आदर्श को स्थान दिया है। “सा विद्या या विमुक्तये” अर्थात् विद्या वही है जो सारे बंधनों से मुक्त कराती है। 


रवीन्द्रनाथ टैगोर के अनुसार शिक्षा के उद्देश्य

 

टैगोर द्वारा निर्धारित किये जाने वाले शिक्षा के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं -

1. पूर्ण जीवन की प्राप्ति के लिये बालक का पूर्ण विकास करना। 

2. बालक का वैयक्तिकव्यावसायिक और सामाजिक विकास करना। 

3. बालक के शरीर का स्वस्थ और स्वाभाविक विकास एवं उनमें विभिन्न अंगों और इन्द्रियों को प्रशिक्षित करना। 

4. बालक को वास्तविक जीवन की बातोंस्थितियों और पर्यावरण की जानकारी देकर एवं उनसे अनुकूलन कराकेउसके मस्तिष्क का विकास करना । 

5. बालक को धैर्यशांतिआत्म-अनुशासनआंतरिक स्वतंत्रता आंतरिक शक्ति और आंतरिक ज्ञान के मूल्यों से अवगत कराकेउसका नैतिक और आध्यात्मिक विकास करना।

 

रवीन्द्रनाथ टैगोर के के अनुसार शिक्षा दर्शन के आधारभूत सिद्धांत या आवश्यक तत्व :

 

1. छात्रों में संगीतअभिनय और चित्रकला की योग्यताओं का विकास किया जाना चाहिए। 

2. छात्रों को भारतीय विचारधारा और भारतीय समाज की पृष्ठभूमि का स्पष्ट ज्ञान प्रदान किया जाना चाहिए। 

3. छात्रों को उत्तम मानसिक भोजन दिया जाना चाहिएजिससे उनका विकास विचारों के पर्यावरण में हो। 

4. छात्रों को नगर की गंदगी और अनैतिक से दूर प्रकृति के सम्पर्क में रखकर शिक्षा दी जानी चाहिए। 

5. शिक्षा राष्ट्रीय होनी चाहिए और उसे भारत के अतीत एवं भविष्य का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए। 

6. जन साधारण को शिक्षा देने के लिये देशी प्राथमिक विद्यालयों को फिर जीवित किया जाना चाहिए। 

7. यथासंभव शिक्षण विधि का आधार-जीवनप्रकृति और समाज की वास्तविक परिस्थितियाँ होनी चाहिए।

 

रवीन्द्रनाथ टैगोर के अनुसार पाठ्यक्रम :

 

उन्होंने "जीवन की पूर्णता" को जीवन का लक्ष्य बताया। इस आधार पर उनके विचार हैं कि पाठ्यक्रम बालक के जीवन पूर्ण अनुभवों से सम्बन्धित होज्ञान की जिज्ञासा पूरी करने में समर्थ हो राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आधारों पर निर्मित हो। इस सन्दर्भ में भाषा साहित्यगणितविज्ञानइतिहासराजनीतिअर्थशास्त्रसमाजशास्त्रभूगोलकला संगीता नृत्यचित्रणभ्रमणखेल-कूदव्यायाम समाज और मानव सेवा आदि के समावेश का समर्थन किया।

 

रवीन्द्रनाथ टैगोर के अनुसार शिक्षकविद्यार्थी और विद्यालय :

 

उन्होंने शिक्षकों की नितान् आवश्यकता पर बल दिया उनके अनुसार अध्यापक को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित होना चाहिए। अध्यापक में सेवात्यागसहयोगशिक्षण में रुचिलगनकर्तव्य परायणता के गुण हो ताकि वह छात्रों का आदर्श बन सके।

 

टैगोर ने छात्रों के लिये विशेष गुण बताये जैसे व्यवहार में विनम्रतास्फूर्तिवानअनुशासितसमाजिकतासाधना आदि। वे उनके व्यक्तित्व का समन्वित विकास करने के पक्ष में हैं।

 

उन्होंने प्राचीन गुरुकुल प्रणाली को स्वीकार किया। अर्थात् विद्यालय शान्त वातावरणप्रकृति की गोद में स्थित हो । प्राइमरीसेकेण्ड्रीउच्चव्यावसायिक एवं कृषि सम्बंधी शिक्षा के अलग-अलग व्यवस्था हो।

 

रवीन्द्रनाथ टैगोर का शिक्षा में योगदान :

 

उन्होंने देश में विश्वभारतीय की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया। वे जन शिक्षास्त्री शिक्षाग्रामीण शिक्षा आदि के समर्थक थे। उनके अनुसार शिक्षा के उद्देश्यपाठ्यक्रम शिक्षण विधि आदि की व्यवस्था वास्तविक जीवन की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर करे। टैगोर ने सौन्दर्यबोध की शिक्षा के अन्तर्गत ललित कलाओं को शिक्षा में स्थान दिया। वे रूसों की भांति मुक्त अनुशासन के यत को मानने वाले थे उनके दर्शन पर आदर्शवादप्रकृतिवाद यथार्थवाद प्रयोजनवाद एवं मानववाद दर्शनों को प्रभाव है। उनकी प्रबल इच्छा थी कि शिक्षा के द्वारा निरक्षता का निराकरण हो ।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.