विश्व रेड क्रॉस दिवस 2025 : थीम (विषय) उद्देश्य महत्व इतिहास : World Red Cross Red Day 2025 : Theme Importance History
विश्व रेड क्रॉस दिवस 2025 : थीम (विषय) उद्देश्य महत्व इतिहास
विश्व रेड क्रॉस दिवस कब मनाया जाता है ?
- प्रत्येक वर्ष 08 मई को विश्व भर में ‘विश्व रेड क्रॉस दिवस’ मनाया जाता है।
‘विश्व रेड क्रॉस दिवस क्यों मनाया जाता है ?
- यह दिवस, अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट आंदोलन के सिद्धांतों को रेखांकित करता है। यह दिवस आम जनमानस को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के कार्यों में संलग्न विश्व की सबसे एजेंसी (रेड क्रॉस) और समाज में उसके योगदान को जानने का अवसर प्रदान करता है।
विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई को ही क्यों मनाया जाता है ?
- विश्व रेड क्रॉस दिवस, रेड क्रॉस के जनक ‘जीन हेनरी ड्यूनैंट’ के जन्मदिवस को चिह्नित करता है, जिनका जन्म 8 मई, 1828 को जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में हुआ था। ‘जीन हेनरी ड्यूनैंट’ को वर्ष 1901 में पहला नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था।
विश्व रेड क्रॉस दिवस 2025 की थीम (विषय)
- विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस 2025 की थीम है "मानवता को जीवित रखना"। "Keeping Humanity Alive"
- यह थीम संकटों, आपदाओं और संघर्षों से प्रभावित लोगों को मानवीय सहायता और समर्थन प्रदान करने में रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट की निरंतर कोशिशों को रेखांकित करती है। यह दिन संगठन के कार्यों पर चिंतन करने, मानवीय कार्यकर्ताओं की बेहतर सुरक्षा की मांग करने और रेड क्रॉस व रेड क्रिसेंट नेटवर्क के सकारात्मक प्रभाव को उजागर करने का अवसर है।
वर्ष 2022 विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम ‘Be Human Kind ’ है।
‘रेड क्रॉस क्या है ? What is Red Cross
- ‘रेड क्रॉस’ एक ऐसी अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जो बिना किसी भेदभाव के युद्ध, महामारी एवं प्राकृतिक आपदा की स्थिति में लोगों की रक्षा करती है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य विपरीत परिस्थितियों में लोगों के जीवन की रक्षा करना है।
- विश्व रेड क्रॉस दिवस, रेड क्रॉस के जनक ‘जीन हेनरी ड्यूनैंट’ के जन्मदिवस को चिह्नित करता है, जिनका जन्म 8 मई, 1828 को जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में हुआ था। ‘जीन हेनरी ड्यूनैंट’ को वर्ष 1901 में पहला नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था। ‘इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस’ (ICRC) की स्थापना जीन हेनरी ड्यूनैंट द्वारा वर्ष 1863 में की गई थी। भारत में ‘इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी’ का गठन वर्ष 1920 में हुआ था।
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज़
- रेड क्रॉस एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका उद्देश्य मानव जीवन व स्वास्थ्य का बचाव करना है।
- इसकी स्थापना युद्ध भूमि पर जख्मी और पीडि़तों को सहायता प्रदान करने के लिये वर्ष 1863 में हेनरी ड्यूनैंट ने जिनेवा में की थी।
- इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में है। इसे तीन बार (वर्ष 1917,1944 और 1963) नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
- रेड क्रॉस का मुख्य उद्देश्य युद्ध या विपदा के समय में कठिनाइयों से राहत दिलाना है। रेड क्रॉस दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है।
- रेड क्रॉस ने मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वयं प्रेरित सेवा, एकता एवं सार्वभौमिकता के सिद्धांतों को आत्मसात किया है।
- भारतीय रेड क्रॉस का सोसायटी अधिनियम, 1920 में पारित किया गया है जो शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, रोगों को रोकने और पीड़ितोंको सहायता प्रदान करने पर बल देता है।
- ज्ञातव्य है कि हेनरी ड्यूनैंट नोबेल शांति पुरस्कार के पहले विजेता थे।
| MP-PSC Study Materials |
|---|
| MP PSC Pre |
| MP GK in Hindi |
| MP One Liner GK |
| One Liner GK |
| MP PSC Main Paper 01 |
| MP PSC Mains Paper 02 |
| MP GK Question Answer |
| MP PSC Old Question Paper |

Post a Comment