विश्व अस्थमा दिवस 2022 : थीम (विषय) उद्देश्य महत्व इतिहास | World Asthma Day 2022 Theme Importance History

विश्व अस्थमा दिवस 2022 : थीम (विषय)  उद्देश्य महत्व इतिहास 


विश्व अस्थमा दिवस 2022 : थीम (विषय)  उद्देश्य महत्व इतिहास | World Asthma Day 2022 Theme Importance History


विश्व अस्थमा दिवस 2022 : थीम (विषय)  उद्देश्य महत्व इतिहास


विश्व अस्थमा दिवस कब मनाया जाता है ?

  • प्रतिवर्ष मई माह के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस’ (World Asthma Day) का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष विश्व अस्थमा दिवस 03 मई, 2022 को मनाया गया।

विश्व अस्थमा दिवस का उद्देश्य

  • इस दिवस के आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य विश्व भर में अस्थमा की बीमारी एवं पीड़ितों की देखभाल के बारे में जागरूकता फैलाना है। 


विश्व अस्थमा दिवस की थीम (विषय) 

  • वर्ष 2022 में विश्व अस्थमा दिवस का थीम Closing Gaps in Asthma Careहै
  • GINA has chosen ‘Closing Gaps in Asthma Care’ as the theme for the 2022 World Asthma Day.


विश्व अस्थमा दिवस का इतिहास 

इस दिवस को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सहयोग से वर्ष 1993 में ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा’ (GINA) द्वारा शुरू किया गया था। अस्थमा फेफड़ों का एक चिरकालिक रोग है, जिसके कारण रोगी को सांस लेने में समस्या होती है। यह गैर-संचारी रोगों में से एक है। इस बीमारी के दौरान श्वसन मार्ग में सूजन से सीने में जकड़न, खांसी, सांस लेने में तकलीफ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। ये लक्षण आवृत्ति एवं गंभीरता में भिन्न होते हैं। जब लक्षण नियंत्रण में नहीं होते हैं तो साँस लेना मुश्किल हो सकता है। वर्तमान में यह बीमारी बच्चों में सबसे अधिक देखने को मिलती है। यद्यपि अस्थमा को ठीक नहीं किया जा सकता है, किंतु अगर सही समय पर सही इलाज के साथ इसका प्रबंधन किया जाए तो इसे नियंत्रित किया जा सकता है।



MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.