अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस 2023 : उद्देश्य इतिहास महत्व | International light day 2023 History Importance in Hindi

 अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस 2023 : उद्देश्य इतिहास महत्व 

अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस 2023 : उद्देश्य इतिहास महत्व | International light day 2023 History Importance in Hindi


 

अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस 2023 : उद्देश्य इतिहास महत्व 


  • प्रतिवर्ष 16 मई को विश्व भर में यूनेस्को द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस मनाया जाता है। प्रकाश हमारे जीवन में एक केंद्रीय भूमिका निभाता है। सबसे बुनियादी स्तर पर प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से प्रकाश ही जीवन के मूल में है। प्रकाश के अध्ययन ने वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों, नैदानिक प्रौद्योगिकी और उपचार में जीवन रक्षक चिकित्सा पद्धति एवं लाइट-स्पीड इंटरनेट और इसी प्रकार की अन्य खोजों से समाज में क्रांति ला दी है तथा ब्रह्मांड के प्रति हमारी समझ को महत्त्वपूर्ण आकार दिया है। 


  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस एक वार्षिक पहल है, जिसका उद्देश्य आम जनमानस के दैनिक जीवन में प्रकाश-आधारित प्रौद्योगिकियों द्वारा निभाई गई महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस वर्ष 1960 में लेज़र के पहले सफल संचालन को चिह्नित करने के लिये मनाया जाता है। पहला सफल लेज़र संचालन थियोडोर मैमननामक एक अमेरिकी इंजीनियर एवं भौतिक विज्ञानी द्वारा किया गया था।
  • यह दिवस वैज्ञानिक सहयोग को मज़बूत करने और शांति एवं सतत् विकास को बढ़ावा देने हेतु प्रकाशकी क्षमता के दोहन का आह्वान करता है। इस दिवस को यूनेस्को के इंटरनेशनल बेसिक साइंस प्रोग्राम’ (IBSP) से प्रशासित किया जाता है। 

  • प्रकाश विज्ञान और उसके अनुप्रयोगों की उपलब्धियों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिये संयुक्त राष्ट्र ने सर्वप्रथम वर्ष 2015 में प्रकाश और प्रकाश आधारित प्रौद्योगिकियों का अंतर्राष्ट्रीयवर्ष मनाया था, इसके पश्चात् वर्ष 2018 में पहला अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस आयोजित किया गया।

MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.