समाचार का अर्थ क्या होता है | What is News in Hindi

समाचार का अर्थ क्या होता है (What is News in Hindi)

समाचार का अर्थ क्या होता है | What is News in Hindi


 

समाचार का अर्थ क्या होता है  (What is News in Hindi)

  • समाचार लेखन के विषय में जानने से पूर्व हमें यह जानना जरूरी है कि समाचार क्या है। समाचार अंग्रेजी के न्यूज शब्द का पर्याय है। न्यूज- यानी नया। यदि समाचारपत्र की आत्मा समाचार है तो समाचार की आत्मा नवीनता है। विद्वानों ने न्यूज के रोमन अक्षरों के आधार पर भी समाचार की व्याख्या की है।

 

  • इस दृष्टि से एन है नार्थ (उत्तर), ई है ईस्ट (पूर्व), डब्ल्यू है वेस्ट (पश्चिम) और एस है साउथ (दक्षिण) । इसका आशय यह हुआ कि चारों दिशाओं से आने वाली सूचनाएँ समाचार हैं। 


  • (ब्रिटिश समाचारपत्र "मानचेस्टर गार्डियन" द्वारा समाचार की परिभाषा जानने के लिए कराई गई प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ घोषित परिभाषा के अनुसार ) । समाचार की सही परिभाषा है- समाचार किसी अनोखी या असाधारण घटना की अविलम्ब सूचना को कहते हैं जिसके बारे में लोग प्रायः पहले कुछ न जानते हों लेकिन जिसे तुरन्त ही जानने की अधिक से अधिक लोगों में रुचि हो ।

 

  • समाचार के लिये सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह सत्य होना चाहिए | समाचार को न केवल सत्य बल्कि पूर्ण सत्य होना चाहिये । आधा सच झूठ से भी अधिक घातक व दुष्प्रभाव वाला होता है। समाचार से जुड़ा एक अन्य तथ्य यह है कि आमतौर पर यह किसी वास्तविक घटना का निष्पक्ष तथा वास्तविक विवरण होता है लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि केवल घटना, चाहे वह कितनी भी बड़ी क्यों न हो, समाचार नहीं होती बल्कि घटना का विवरण या इसकी सूचन ही समाचार होता है। तात्पर्य यह है कि जब तक घटना की जानकारी या सूचना हम तक किसी न किसी माध्यम से पहुंचती नहीं, वह हमारे लिए कोई समाचार नहीं होता। इसी प्रकार हर नई जानकारी भी समाचार नहीं हो सकती । 


  • इतिहास पढ़ने के दौरान हमें ऐसी अनेक जानकारियां मिलती हैं जो हमारे लिये नई होती हैं व जिन्हें हम कल तक नहीं जानते थे लेकिन सोचिए क्या इतने से उन्हें समाचार कहा जा सकता है ? जाहिर है कि प्रश्न का जवाब ना ही है। अर्थात समाचार के लिये सम्बन्धित जानकारी का नया व ताजा होना भी आवश्यक है। 


इस सम्बन्ध में उचित ही कहा गया है कि समाचारों का वर्गीकरण हम तीन तरह से कर सकते हैं स्वरूप के आधार पर विषय के आधार पर तथा प्रकृति के आधार पर हम निम्न तालिका से इस वर्गीकरण के विषय में जान सकते हैं-

 

गुण एवं स्वरूप के आधार पर समाचार पत्र 

 

  • सामान्य समाचार 
  • विशेष समाचार

 

विषय  के आधार पर समाचार पत्र 


  • अपराध सम्बंधी
  • राजनीतिक 
  • खेल सम्बंधी 
  • आर्थिक 
  • सांस्कृतिक 
  • स्थानीय 
  • राष्ट्रीय 
  • वैश्विक 
  • घटनात्मक 
  • अदालती 
  •  शैक्षिक 
  • प्रशासनिक 
  • विज्ञान

 

प्रकृति के आधार पर समाचार पत्र 

  • विश्लेषणात्मक
  •  विवरणात्मक 

 

का आशय 

  • New (नया) 
  • Now (अभी) 
  • North (उत्तर) 
  • None (कुछ नहीं )

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.