अंतरराष्ट्रीय खुशी (प्रसन्नता) दिवस 2024 : थीम इतिहास उद्देश्य महत्व |International Day of Happiness 2024 Theme

अंतरराष्ट्रीय खुशी (प्रसन्नता) दिवस 2022 : थीम इतिहास उद्देश्य महत्व 
(International Day of Happiness 2022 Theme )

अंतरराष्ट्रीय खुशी (प्रसन्नता) दिवस 2022 : थीम इतिहास उद्देश्य महत्व  (International Day of Happiness 2022 Theme )


अंतरराष्ट्रीय खुशी (प्रसन्नता) दिवस कब मनाया जाता है ?

  • प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of Happiness) मनाया जाता है। 

अंतरराष्ट्रीय खुशी (प्रसन्नता) दिवस मनाने की घोषणा कब हुई थी ?

संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली ने 12 जुलाई 2012 को प्रस्ताव 66/281 के तहत हर वर्ष 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस मनाने की घोषणा की थी। 

अंतरराष्ट्रीय खुशी (प्रसन्नता) दिवस 2022 : थीम

  •  'Build Back Happier

अंतरराष्ट्रीय खुशी (प्रसन्नता) दिवस का इतिहास : 

  • संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली ने 12 जुलाई 2012 को प्रस्ताव 66/281 के तहत हर वर्ष 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस मनाने की घोषणा की थी इस प्रस्ताव को भूटान ने प्रस्तुत किया था। अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस की अवधारणा भूटान के सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता (Gross National Hppiness- GNH) संकल्पना पर आधारित है। 1970 के दशक में भूटान के प्रधानमंत्री जिग्मे वाई थिनले ने सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता- GNH की संकल्पना दी थी। भूटान विश्व का एक ऐसा देश है जो 1970 से ही राष्ट्रीय आय की तुलना में राष्ट्र की खुशहाली को तरजीह देता आया है।


  • 2015 में यूएन ने 17 सतत विकास लक्ष्यों को लॉन्च किया जिसमे तीन प्रमुख पहलुओं पर बल दिया गया (गरीबी को समाप्त करने, असमानता को कम करना और हमारे ग्रह की रक्षा करना) है। ये हमें कल्याण और खुशी की ओर ले जाते हैं।


विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट :World happiness report

  • प्रसन्नता को मापने की अवधारणा सर्वप्रथम भूटान से शुरू हुई थी। भूटान के प्रस्ताव पर सतत् विकास समाधान नेटवर्क ने संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्गत साल 2012 में पहली विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट जारी की थी। पहली रिपोर्ट में भारत का स्थान 111वाँ था, जबकि डेनमार्क पहले स्थान पर था।


विश्व प्रसन्नता सूचकांक के प्रमुख घटक

1.        जीडीपी, प्रति व्यत्ति आय

2.        स्वस्थ जीवन प्रत्याशा

3.        सामाजिक स्वतंत्रता

4.        भ्रष्टाचार का अभाव

5.        सामाजिक अवलंबन

6.        उदारता


विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट, 2022 के बारे में (Wolrd happiness Report 2022)

  • संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (Sustainable Development Solutions Network) ने विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट, 2022 जारी कर दी गयी है। इस रिपोर्ट को तैयार करने में गैलप वर्ल्ड पोल और लॉयड्स रजिस्टर फाउंडेशन (Gallup World Poll and Lloyd’s Register Foundation) के डेटा की मदद ली जाती है जो इसे वर्ल्ड रिस्क पोल(World Risk Poll) तक पहुच प्रदान करने में समर्थ बनाते है। 


  • विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट, 2022 में फिनलैंड लगातार 5 वषों से प्रथम स्थान पर बना हुआ है डेनमार्क द्वितीय और आइसलेंड को तीसरा स्थान मिला है। इस रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग 136 रही है। 

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट, 2022 टॉप  10 ( Top 10 of World Happiness Report 2022) 

1.फिनलैंड

2.डेनमार्क

3.आइसलैंड

4.स्विट्जरलैंड

5.नीदरलैंड

6.लक्ज़मबर्ग

7.स्वीडन

8.नॉर्वे

9.इजराइल

10.न्यूजीलैंड


Happiest Country of World 2022


Happiest Country of World 2022


Unhappiest Country of World 2022

अंतरराष्ट्रीय खुशी (प्रसन्नता) दिवस 2022 : थीम इतिहास उद्देश्य महत्व |International Day of Happiness 2022 Theme


No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.