MP GK Fact One Liner । मध्यप्रदेश महत्वपूर्ण तथ्य

 MP GK Fact One Liner  (मध्यप्रदेश महत्वपूर्ण तथ्य)

MP GK Fact One Liner । मध्यप्रदेश महत्वपूर्ण तथ्य



MP GK Fact One Liner (मध्यप्रदेश महत्वपूर्ण तथ्य)


  • म.प्र. का पहला पर्यावरण न्यायालय भोपाल में स्थापित किया गया है। 
  • मध्य प्रदेश का प्रथम समाचार-पत्र, ग्वालियर अखबार था, जो 1840 में प्रकाशित हुआ। 
  • प्रथम हिन्दी मासिक पत्रिका नवजीवन थी, जो 1915 में इन्दौर से प्रकाशित हुई।
  • भोपाल जिले में सर्वाधिक विश्वविद्यालय हैं। 
  • कर्क रेखा वर्तमान में म.प्र. के 14 जिलों से होकर गुजरती है। 
  • थल सेना का शस्त्र स्कूल जबलपुर है। 
  • दूरसंचार अभियांत्रिकी सैनिक कॉलेज महू है।
  • पैदल सेना स्कूल महू है। 
  • थल सेना शैक्षिक प्रशिक्षण कॉलेज व केन्द्र पचमढ़ी है। 
  • हिन्दुस्तान तांबा (कॉपर) परियोजना कार्यरत है मलाजखण्ड में।  
  • पश्चिमी मध्य रेलवे मुख्यालय जबलपुर है। 
  • मानव निर्मित भारत की सबसे बड़ी झील है- इंदिरा सागर 
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मध्य प्रदेश में अधिवेशन हुआ था 1939 त्रिपुरीमें हुआ । 
  • अनिल काकोड़कर बड़वानी में जन्में ख्यात वैज्ञानिक, जो भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। 
  • कवि प्रदीप उज्जैन (बड़नगर) उज्जैन में जन्में ख्यात गीतकार हैं। 
  • आलोक चटर्जी, राकेश सेठी वरिष्ठ रंगकर्मी हैं। 
  • राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल में है।
  • मुकेश तिवारी सागर निवासी चर्चित अभिनेता हैं। 
  • वेदप्रताप वैदिक इंदौर निवासी विख्यात लेखक व राजनीतिक चिंतक हैं। 
  • एहसान कुरैशी मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हास्य कलाकार हैं। 
  • ज्योति पवार भोपाल निवासी टी.वी. अभिनेत्री हैं। 
  • पटवारी प्रशिक्षण केन्द्र है- ग्वालियर।  
  • बाबे अली स्टेडियम भोपाल में हैं। 
  • गेहूँ अनुसंधान केन्द्र जबलपुर में है। 
  • प्रथम राष्ट्रीय सैलिंग स्कूल 2006 में भोपाल की बड़ी झील में शुरू हुआ।  
  • अखिल भारतीय इंदिरा गाँधी पुरस्कार 1985 में शुरू हुआ।  
  • SWAN योजना जुलाई 2009 में सागर जिले से शुरू हुई। . 
  • प्रदेश का पहला मानव मल आधारित जैव-विद्युत संयंत्र कुटकीपुरा, बैरसिया में निर्मित
  • विश्व में बाघ परियोजना के जन्मदाता गेनी मेनफोर्ड हैं तथा भारत में बाघ परियोजना के जन्मदाता कैलाश सांखल्या हैं । 
  • मध्य प्रदेश को ग्यारह कृषि क्षेत्र में विभाजित किया गया है। 
  • चावल अनुसंधान केन्द्र बडवानी में है । 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्पलेक्स इन्दौर में है  । 
  • चमड़ा कॉम्पलेक्स  देवास में है  
  • स्टील काम्पलेक्स सागर में है । 
  • एग्रो काम्पलेक्स छिंदवाड़ा में है ।  
  • जेम्स एवं ज्वैलरी पार्क इन्दौर में स्थापित है। 
  • देश का पहला मोबाइल बैंक खरगौन में है। 
  • हरसूद खाण्डवा जिले में था, जो इंदिरा सागर परियोजना से डूब गया, हरसूद के विस्थापितों को छनेरा बसाया गया है। 
  • एशिया की सबसे बड़ी जिला अदालत इमारत भोपाल में है। 
  • 1 नवम्बर 1956 को भोपाल को मध्य प्रदेश की राजधानी बनाया गया। 
  • भू-वैज्ञानिक दृष्टि से मध्य प्रदेश सर्वाधिक प्राचीनतम गोंडवाना लैण्ड भू संहति का भू-भाग है।
  • 'खजुराहो के मंदिरों का निर्माण चंदेलों ने कराया था। 
  • मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान शिवपुरी में पाया जाता है। 
  • वन्य प्राणी संरक्षण के लिए कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में प्रशिक्षण की व्यवस्था है। 
  • देश का सबसे अधिक राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य का क्षेत्र मध्य प्रदेश में है। 
  • उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर क्षिप्रा नदी के किनारे स्थित हुआ है।  
  • मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केन्द्र (एन. आर. सी. एस.) इन्दौर में स्थित है। 
  • केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल में स्थित है। 
  • मध्य प्रदेश का एकमात्र उद्यानिकी महाविद्यालय, मंदसौर में है। 
  • मध्य प्रदेश का एकमात्र कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर में है। 
  • होशंगाबाद में नोट बनाने का कागज बनाया जाता है। 
  • करेंसी छापा खाना देवास में स्थित है।
  • बीड़ी उद्योग का महत्वपूर्ण केन्द्र जबलपुर है। 
  • नेपानगर का कारखाना अखबारी कागज का उत्पादन करता है। 
  • अमलाई का कागज कारखाना शहडोल जिले में बिड़ला घराने द्वारा स्थापित किया गया है। 
  • इटारसी में चिप बोर्ड व पार्टिकल बोर्ड बनाने का एक कारखाना है।  
  • ग्वालियर में दियासलाई के डिब्बे बनाने का कारखाना है। 
  • भोपाल स्थित मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम की स्थापना सन् 1965
  • मंदसौर किले का निर्माण 14 वीं शताब्दी में अलाउद्दीन खिलजी ने करवाया था। 
  • 19 जनवरी, 1994 को मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग का गठन किया गया।
  • प्रथम निर्वाचन आयुक्त श्री एन.बी. लोहानी थे। 
  • मुख्यमंत्री के रूप में सबसे कम कार्यकाल अर्जुन सिंह का मात्र 1 दिन था।
  • प्रसिद्ध व्यंगकार शरद जोशी पत्रकारिता से प्रथमतः जुड़े उन्होंने 'परिक्रमा', 'रहा किनारे बैठ', 'किसी बहाने' 'तिलिम्म' 'दूसरी सतह' आदि पुस्तकों की रचना की । 
  • स्निग्धा मेहता टेबल टेनिस की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी थीं। 1977 ई. राष्ट्रीय रजत पदक पाया और अनेक बार भारतीय टीम का नेतृत्व किया। 
  • प्रसिद्ध समाज सेवी व कांग्रेस नेता सुब्बाराव ने चम्बल घाटी में डाकुओं के आत्मसमर्पण में जयप्रकाश नारायण के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • हिन्दी भाषी क्षेत्र में नरसिंहपुर जिला पहला पूर्णत: साक्षर जिला होने का गौरव प्राप्त कर चुका है (सन् 1992 में ) । 
  • सुप्रसिद्ध चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन की अनेक कला प्रदर्शनियाँ भारत सहित विश्व के अनेक देशों में लग चुकी हैं। 1966 में पद्मश्री, 1973 में पद्मभूषण तथा 1987 में कालिदास सम्मान सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित श्री हुसैन की चर्चित फिल्म थी- 'गजगामिनी' 
  • मध्य प्रदेश का प्रथम ड्राई पोर्ट (सूखा बंदरगाह) पीथमपुर है। 
  • प्रदेश का पहला रत्न परिष्करण केन्द्र, जबलपुर में है। 
  • मथुरा रिफायनरी पर आधारित पेट्रो कैमिकल उद्योग, मुरैना में स्थापित किया जा रहा है राज्य सरकार द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान संस्थान की स्थापना अम्बेडकर की जन्मभूमिं महू में की गई है। (अम्बेडकर नगर ) 
  • भारत का प्रथम राष्ट्रीय युवा महोत्सव जनवरी 1995 में भोपाल में आयोजित किया गया था। 
  • भोपाल गैस काण्ड ( 2 दिसम्बर 1984) में उत्पन्न जहरीली गैस को निष्प्रभावी करने के लिए डॉ. बरदूराजन के नेतृत्व में चलाया गया अभियान 'ऑपरेशन फेथ' था। 
  • मध्य प्रदेश में उच्च न्यायालय की स्थापना 1956 में जबलपुर में हुई थी। 
  • उच्च न्यायालय की खण्डपीठ इंदौर और ग्वालियर में स्थित है। 
  • प्रदेश में लोक अदालत का शुभारम्भ 13 अप्रैल, 1986 को हुआ था। 
  • प्रदेश में 1 अप्रैल, 1962 को पृथक् डाक तार परिमण्डल का गठन हुआ था। डाक तार परिमण्डल का मुख्यालय 1 जुलाई, 1965 से भोपाल में स्थानांतरित किया गया है। 
  • प्रदेश में आकाशवाणी के कार्यक्रमों का प्रसारण 22 मई, 1955 में इंदौर से प्रारंभ हुआ था व दूरदर्शन का शुभारम्भ वर्ष 1972-73 में रायपुर में प्रथम दूरदर्शन रिले केन्द्र स्थापित कर हुआ था। 
  • दूरदर्शन कार्यक्रम निर्माण केन्द्र व फिल्म सिटी भोपाल में स्थापित किया जा रहा है। 
  • ग्वालियर के दुर्ग में चतुर्भुज मंदिर, गूजरी महल, सास-बहू का मंदिर, मान मंदिर, विष्णु मंदिर, तेली का मंदिर, जैन मूर्तियाँ आदि हैं। 
  • असीरगढ़ के किले का निर्माण आसा नाम के एक अहीर राजा ने करवाया था। इस किले में आशादेवी का मंदिर है। (बुरहानपुर जिला) 
  • चंदेरी के किले का निर्माण 11 वीं शताब्दी में प्रतिहार नरेश कीर्तिपाल ने कराया था। इस किले में जौहर कुण्ड, हवा महल, नौखण्डा महल दर्शनीय हैं। 
  • गिन्नौरगढ़ के किले का निर्माण 13 वीं शताब्दी में महाराजा उदय वर्मन ने करवाया था। (जिला रायसेन) 
  • भाषायी आधार पर राज्यों के पुनर्गठन हेतु फजल अली समिति का गठन 1953 में किया गया था, जिसके अन्य सदस्य के. एम. पाणिक्कर एवं हृदयनाथ कुंजरू थे। फजल अली समिति राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिश के आधार पर 1 नवम्बर, 1956 को मध्य प्रदेश का गठन किया गया। गठन के समय मध्य प्रदेश में 43 जिले थे।  
  • म.प्र. पूरी तरह भू-आवेष्टित है। इसकी सीमा न तो समुद्र को और न ही किसी अंतर्राष्ट्रीय सीमा को छूती है। मध्य प्रदेश के अतिरिक्त हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड भी भू-आवेष्ठित राज्य हैं। 
  • आँवला के अधिक उत्पादन के कारण पन्ना जिले को आँवला जिला घोषित किया गया है 
  • मध्य प्रदेश की सबसे ऊँची चोटी धूपगढ़ है। 
  • मध्य प्रदेश को चार जलवायु विभागों में विभाजित किया जाता है-1. उत्तर का मैदान, 2. विध्यांचल पर्वतीय प्रदेश, 3. नर्मदा घाटी, एवं 4. मालवा का पठार  
  • एल्केलाइड फैक्ट्री नीमच में है। यह वित्त मंत्रालय के अधीन है।
  • रेल कोच फैक्ट्री भोपाल में तथा डीजल इंजन का कारखाना इंदौर में है। 
  • बी.एच.ई.एल. की स्थापना 1960 में ब्रिटेन के सहयोग से की गई। 
  • भू-उपग्रह दूरसंचार अन्वेषण केन्द्र गुना में है। 
  • कोयला टरशियरी युग को चट्टानों में प्राप्त होता है। 
  • मध्य प्रदेश में चूने का सर्वाधिक उत्पादन कटनी में होता है।
  • ग्वालियर के किले में तेलो का मंदिर, द्रविड़ शैली में बनाया गया है। यह उत्तर भारत में एकमात्र द्रविड़ शैली में बना मंदिर है। 
  • ग्वालियर के किले का निर्माण महाराजा सूरज सेन ने करवाया। इसे 'किलों का मणि' भी कहा जाता है।
  • धार के किले का निर्माण दक्षिण विजय के समय मुहम्मद तुगलक ने करवाया। इस किले में खरबूजा महल स्थित है। (1344 ई.) जहाँगीर महल, ओरछा के दुर्ग में स्थित है। यहीं पर अबुल फजल की हत्या हुई।  
  • उज्जैन को प्राचीन काल में अवन्तिका जनपद के नाम से जाना था। यहाँ महाकालेश्वर मंदिर है, जो भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह भारत का एकमात्र दक्षिणमुखी शिवलिंग है। 
  • उज्जैन में संदीपनी आश्रम में भगवान कृष्ण और बलराम ने शिक्षा प्राप्त की थी। ओंकारेश्वर नर्मदा के तट पर स्थित है। यहाँ ओंकारेश्वर ममलेश्वर ज्योर्तिलिंग है, जो भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं। 
  • मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति (जनसंख्या में) भील है। 
  • गोंड जनजाति मुख्यतः नर्मदा सोन घाटी में निवास करती है। 
  • भील जनजाति म.प्र. के पश्चिम क्षेत्र झाबुआ, अलीराजपुर व धार में निवास करती है।
  • झाबुआ में लगने वाला भगोरिया हाट भील जनजाति का प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव होता है। 
  • सहरिया जनजाति, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश (ग्वालियर, गुना शिवपुरी) में रहती है। गोंड जनजाति में दूध लौटावा विवाह प्रचलित हैं। गोल गधेड़ों उत्सव भील मनाते हैं। 
  • इस्लाम धर्म अपनाने वाले भीलों को तड़वी भील कहा जाता है। 
  • बैगा जनजाति का निवास क्षेत्र मण्डला, बालाघाट है। ये कृषि नहीं करते वन उपज से अपनी जीविका चलाते हैं। 
  • कोल जनजाति का निवास क्षेत्र रीवा, जबलपुर, शहडोल, सतना, सीधी हैं। कोलों की पंचायत को गोहिया पंचायत कहते हैं। 
  • मानवाधिकार आयोग गठित करने तथा मानव विकास रिपोर्ट पेश करने के मामले में देश में मध्य प्रदेश राज्य का क्रम स्थान प्रथम है । 
  • राज्य के प्रत्येक जिले में तारामण्डल स्थापित करने के मामले में मध्य प्रदेश का प्रथम स्थान । 
  • राज्य का विशेष क्षेत्र प्राधिकरण स्थापित करने में प्रथम स्थान । 
  • ग्राम स्वराज व्यवस्था लागू करने एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम लागू करने में प्रथम राज्य 73 वें संविधान संशोधन के तहत 1994 में पंचायती राज लागू करने में प्रथम। 
  • पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50% आरक्षण देने के मामले में देश में राज्य का स्थान प्रथम ।  
  • देश की सबसे छोटी मस्जिद ढाई सीढ़ी मस्जिद (भोपाल)। 
  • भारत का प्रथम ऑप्टिकल फाइबर कारखाना मण्डीदीप (रायसेन) जापान के सहयोग से लगभग 200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से राज्य में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की स्थापना हुई है जबलपुर में
  • देश का प्रथम आपदा प्रबन्धन संस्थान है भोपाल में है  । 
  • राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया 3 बार लगाया है ।  
  • राज्य में ग्राम न्यायालय की स्थापना की गयी- 26 जनवरी, 2001 को (राज्य स्तरीय)  
  • राज्य का पहला सैलरिच जैविक खाद्य संयंत्र स्थापित है- भोपाल में (कृषि उद्योग विकास निगम द्वारा)। 
  • गोपाल मंदिर उज्जैन का निर्माता बया जी सिंधे। 
  • रिलायंस समूह द्वारा गैस आधारित विद्युत संयंत्र राज्य के जिस जिले में स्थापित किया गया है-शहडोल। . 
  • राज्य का सबसे बड़ा शक्कर कारखाना बरलाई (इन्दौर) ।
  •  देश के प्रथम विकलांग पुनर्वास केन्द्र का स्थल- जबलपुर। 
  • चंदेरी की साड़ियों को निर्मित करने वाला जिला- अशोक नगर । 
  • ललित कला क्षेत्र में दी जाने वाली फैलोशिप- अमृता शेरगिल फैलोशिप
  • "झीलों का शहर" उपनाम से नामित जिला- भोपाल। 
  • बाबा शहाबुद्दीन औलिया के नाम पर उर्स आयोजित करने वाला जिला-नीमच।
  • मध्य प्रदेश की जनजाति को आदिवासी नाम से सुशोभित करने वाला व्यक्ति ठक्कर बापा। 
  • सर्वाधिक समय तक राज्यपाल श्री हरी विनायक पाटस्कर। 
  • सबसे कम समय तक राज्यपाल पट्टाभि सीतारमैया । 
  • मानसिक चिकित्सा संस्थान ग्वालियर, इन्दौर।
  • कैंसर चिकित्सा संस्थान ग्वालियर, इन्दौर, जबलपुर, भोपाल
  • राज्य में विश्वामित्र पुरस्कार खेल प्रशिक्षक को दिया जाता है  । 
  • विधि संस्थान भोपाल में है। 
  • एच.पी.जे. गैस आधारित पैट्रो-कैमिकल्स कॉम्पलेक्स विजयपुर ( गुना) 
  • तरुण भादुड़ी पुरस्कार पत्रकारिता (दो युवाओं को) ।  
  • प्रियदर्शनी इन्दिरा प्वाइन्ट स्थित है पचमढ़ी में। 
  • खजुराहो के विष्णु मंदिर की स्थापना की- यशोवर्मन चंदेल ने। 
  • रामगढ़ की झाँसी की रानी उपनाम है- रानी अवन्तीबाई ।  
  • राज्य की सीमा से लगा महाराष्ट्र का जिला अमरावती (बैतूल से), नंदुरबार (बड़वानी से), अकोला (खण्डवा से) । 
  • राज्य की सीमा से लगा छत्तीसगढ़ का जिला- दुर्ग व राजनांदगाँव (बालाघाट), कवर्धा (मण्डला से)दंतेवाड़ा (डिंडोरो से), सरगुजा (शहडोल व सीधी से)। 
  • राज्य की सीमा से लगा उत्तर प्रदेश का जिला- इटावा (भिण्ड से), झाँसी (दतिया व ग्वालियर), लखीमपुर (टोकमगढ़) व बाँदा (सिंगरौली) । 
  • चारा बनाने का संयंत्र धार में स्थापित किया गया है।  
  • सर्वाधिक सरसों उत्पादन क्षेत्र मुरैना व भिण्ड जिलों के अन्तर्गत हैं। 
  • केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल में है। 
  • कीटनाशक बनाने का संयन्त्र बीना (सागर) में स्थापित किया गया है। 
  • म.प्र. विद्युत मण्डल का गठन 9 दिसम्बर, 1950 ई. को किया गया, जो देश का प्रथम विद्युत मण्डल है। 
  • सर्वाधिक हाइड्रेड जलपम्प खरगौन जिले में हैं। 
  • देश के दो एकांश विद्युत अनुसंधान केन्द्रों में एक इकाई राज्य की राजधानी भोपाल में स्थित है, जहाँ स्विच गियर जाँच एवं विकास केन्द्र क्रियान्वित हैं। 
  • राज्य का डेट्रॉयट पीथमपुर (धार) को कहा गया है।  
  • इंदौर जिले में स्थापित राजा रमन्ना प्रगति प्रौद्योगिकी केन्द्र का नाम 'कैट' औद्योगिक केन्द्र रखा गया है। 
  • पहला आकाशवाणी केन्द्र इंदौर में है, जिसकी स्थापना 22 मई, 1955 यह आकाशवाणी केन्द्र राज्य में सबसे बड़ा है। 
  • कपास अनुसंधान केन्द्र खरगौन में है। 
  • मालवा का पठार, गेहूँ उत्पादन के लिए प्रमुख क्षेत्र है। 
  • मक्का की उपज मुख्य रूप से छिन्दवाड़ा, मन्दसौर, उज्जैन, नीमच, धार व गुना जिलों में होती है। 
  • देश का पहला सोयाबीन वायदा बाजार इंदौर में स्थापित किया गया है। 
  • जबलपुर जिले में पश्चिम मध्य क्षेत्रीय रेलवे का मुख्यालय है, जिसकी स्थापना 1 अप्रैल, 2003 को की गई इसके अन्तर्गत राज्य के भोपाल तथा छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर तथा महाराष्ट्र राज्य के नागपुर मंडल को शामिल किया गया है, जबकि राज्य का रतलाम मंडल पश्चिमी रेलवे के अन्तर्गत आता है। 
  • देवास में हिन्द फिल्टर सिगरेट का कारखाना है लकड़ी चीरने का मुख्य केन्द्र जबलपुर है। 
  • लघु उद्योग क्षेत्र में राज्य का देश में चौथा स्थान है। 
  • देश में इस राज्य को कुल खनिज उत्पादन में तृतीय स्थान प्राप्त है। कोयले के संचित भंडार में 5 वें व उत्पादन में चौथे स्थान पर है। 
  • राज्य में इसके क्षेत्र पूर्वी म. प्र. (सिंगरौली व शहडोल) तथा दक्षिणी म. प्र. (नरसिंहपुर, बैतूल, होशंगाबाद व छिंदवाड़ा) में स्थित हैं। 
  • राज्य मानवाधिकार आयोग का गठन 1995 किया गया था ।  
  • जिला पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष- 1. बी. आर. दुवे समिति मई 1998, 2. एम. एस. सिंह देव समिति जुलाई 1998 में रिपोर्ट।  
  • मध्य प्रदेश की खेल राजधानी इंदौर है ।  
  • मध्य प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी पचमढ़ी है ।  
  • मध्य प्रदेश  की संस्कार राजधानी जबलपुर है ।  
  • मध्य प्रदेश  की औद्योगिक राजधानी इंदौर है ।   
  • 1 नवंबर, 1956 को नवगठित मध्य प्रदेश में मिलायी गई रियासतों की संख्या थी - 1. विध्यप्रदेश 38 रियासतें, 2. मध्य भारत 25 रियायतें 3 मध्य प्रांत 15 रियासतें । 
  • मध्य प्रांत की एकमात्र रियासत जो वर्तमान म.प्र. में  शामिल है मकड़ाई रियासत (हरदा)। 
  • जोबट रियासत किस जिले का हिस्सा है- अलीराजपुर । 
  • वर्तमान मध्य प्रदेश में रियासतों की संख्या है - 611 

MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.