परवर्ती बुंदेली समाज और संस्कृति | Bundelo Ke Baad Bundel Khand

 

परवर्ती बुंदेली समाज और संस्कृति
परवर्ती बुंदेली समाज और संस्कृति | Bundelo Ke Baad Bundel Khand


 

 परवर्ती बुंदेली समाज और संस्कृति

 

  • मराठों के शासनकाल में बुंदेलखंड में यजुर्वेदिय हिन्दु शाखाओं के साथ ॠग्वेदीय हिन्दुओं का समागम हुआ। इनमें ब्राह्मण तथा अन्य जातियों के अनेक वर्ग मिलते हैं। मुसलमानों में शिया और सुन्नी के सिवा भी अन्य बोहरा बहना आदि अन्य जाति के व्यक्ति इस प्रदेश के निवासी बने। 


  • अंग्रेजी राज्य में विलयन होने पर ईसाई मिशनरियों ने भी जिला स्तरों पर मुख्यालय बनाये और अपने धर्म का प्रचार-प्रसार किया। बुंदेली समाज अब तक चातुण्र्वण्य तक ही सीमित था और आर्यों तखा अनार्यों का श्रेणियों में आसानी से विभाजित हो जाता था पर गत दो सौ वर्षों में उसमें विविधता आई। सभी जातियाँ अपने खान-पानविवाह संबंधों तथा जन्म आदि के संस्कारों में एक दूसरे के प्रभाव में आई। वर्तमान रीति-रिवाजों और संस्कारों में बहुत कुछ एक सा हो गया है।

 

  • मध्ययुग में अकबर के शासन के उपरांत शाहजहाँ और औरंगजेब के धार्मिक नीति में कट्टरता आने लगी और हिन्दुओं पर क्रमश: अत्याचार बढ़ने लगे और इसका प्रभाव हिन्दुओं के राजनैतिक नेताओं - विशेषकर अधीनस्थ सामंतों पर भी पड़। एक और राजपूत बादशाह की कृपा के पात्र बने रहना चाहते थे और दूसरी ओर वे आत्मसम्मान की रक्षा हेतु बलि देने को भी तैयार हो जाते थेयहाँ उनका विद्रोही स्वर झलकता था। बुंदेलखंड के शासकों में इस काल में दो प्रवृतियां लक्षित होती हैं।


  • एक वर्ग के जागीरदारशासकदरबारीसंस्कृति के दास बनते हैं और दूसरे वर्ग के शासक विद्रोह का रास्ता अपनाते हैं। इनमें वीरसिंहजुझारसिंहचम्पतरायछत्रसालमानवतीशहीद सुमेरसिंहमर्दनसिंहबख्ताबलीशाह के नाम स्वातंत्र्य प्राप्ति के लिए तथा हरदौल सिंहअमानसिंहमथुरावली आदि के नाम बलिदान या उत्सर्ग के लिए प्रसिद्ध हैं। 


  • उत्सर्ग करने वाले व्यक्तियों को जनसमाज ने देव का दर्जा प्रदान किया है। शौर्य के क्षेत्र में मराठा शामन में तांत्या टोपेरानी लक्ष्मीबाईदुर्गावती के नाम स्मरणीय हैं। अंग्रेजी शासनकाल में चन्द्रशेखरभगवानदास माहौर के साथ अन्य अनेक शहीदों के नाम बुंदेलखंड के जोड़े जाते हैं। 


  • मध्ययुग के उपरांत समाज और संस्कृति के क्षेत्र में बुंदेलखंड में विधानगत कठोरता बढ़ती गई है परंतु हिन्दु संस्कृति और सभ्यता की रक्षा के प्रयत्न भी हुए हैं। उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों की भाँति यहां आंग्ल और मुसलमानी प्रभाव न्यून ही रहा है अत: बुंदेली समाज के घटकों में वर्णो का प्राधान्य रहा है। विदेशी समाजों के प्रभाव सामाजिक-धार्मिक कट्टरता के कारण अनिष्टकारी परिणाम देने वाले नहीं है।


  • अंधविश्वासजाति से बड़ी जातआनुवंशिक कुलीनताधार्मिक अन्धता के परिणामस्वरुप मध्ययुगीन समस्त धार्मिक उपासनाओं में विविधता बढ़ती गई। रामकृष्ण की रसिक उपासनाओ का जोर होने से अतिवादी रुप भी सामने आये। 


  • बुंदेली समाज में कुल मिलाकर धर्मसंस्कृति के क्षेत्र में संख्यातीत शाखा-प्रशाकायें दृष्टिगत होती हैं। बुंदेली समाज के घटकों का स्वरुप इस प्रकार है।

 

  • हिन्दु वर्णाश्रम में ब्राह्मणों की व्यवस्था प्राय: अपदस्थ हो गई। समस्त ब्राह्मणों के दो वर्ग सारे देश में हो गए - उत्तर भारतीय ब्राह्मणों के लिए पंच गौड़ और दक्षिण भारतीय ब्राह्मणों के निमित्त पंच द्रविड़ वर्ग। पंच गौड़ - सास्वतगोरकान्यकुब्जमैथिल और उत्कलपंच द्रविड़   - महाराष्ट्रतैलंग या आंध्रद्रविड़ या तमिलकर्नाटक तथा गू के बीच की विभाजन रेखा नर्मदा नदी मानी जाती है। पंच गौड़ के अन्दर अनेक उपजातियाँ भी मानी जाती हैं जिनमें एक दूसरे से श्रेष्ठता की प्रतिस्पर्धा अभी तक बनी हुई है। बुंदेलखंड में अधिकांशत: जिझौतिया ब्राह्मण ही मुख्य रहे हैं।

 

  • कान्यकुब्जसरयूपारीण सना और अन्य ब्राह्मण के वर्ग एक शताब्दी से पूर्व यहाँ नहीं थे। प्रारंभ में इनका कार्य मंदीरों में पूजा करना और शासकों का मंत्री होना था बाद में इन्हें जागीर और सनदें मिली तो ये कृषिनौकरी आदि में भी प्रवृत हो गए। ब्राह्मणों को मूलस्थान के आधार पर संज्ञायें दी गई हैं।


  • बुंदेलखंड में इनकी उपजातियाँ अहिवासीजिझोतियाकनौजिया,   खेड़ावालमालवीनागरनार्मदेवसनाढ्यसरबरिया और उत्कल की पाई जाती है। विप्रद्विजबाँमन श्रोत्रिय महाराज आदि विशेषण इनके साथ जोड़े जाते हैं। पूर्व और उत्तर में ब्राह्मण मां भक्षण करते हैं पश्चिम में वेमसक का पानी पीते हैं परंतु बुंदेलखंड में इसका चलन नहीं है। एक ब्राह्मण दूसरे के यहाँ पक्की रसोई खाता है।

 

  • ब्राह्मणों के बाद बुंदेलखंड की दूसरी जाति क्षत्रिय है जिनके 36 प्रकार अथवा उपजातियाँ यहाँ पाई जाती हैं। 


  • रसैल का कथन है कि उनकी कुलीनता के संदर्भ में यह बताना कठिन है कि शुद्ध रक्त कौन हैं?   बुंदेलखंड में अधिकांशत: परमार बिसेनबुंदेलाबनाफरचन्देलमदौरियाकछवाहातोमरचौहानधाकड़हैदयवंशीकलमुरि आदि भी प्रमुखता से पाये जाते हैं।


  • इन्हीं के साथ दांगीलोधी और कुरमी भी अपने को ठाकुर कहते हैं। ये मध्ययुग तक कृषि करने वाले माने गए हैं। करमियों में उररेंटेचन्दनाससिंगोरेलोधी आदि अनेक उपजातियाँ हैं। शासक वर्ग के कारण इनमें बहुविवाहबालविवाह और माँसमदिरा का प्रचलन अब तक रहा है। 

दाँगी सागर में विशेष संख्या में होने के कारण इस प्रदेश को दाँगीपाड़ा भी कहा जाता है। 


  • बैश्य जिनके अनेक नाम बनियावणिमहाजनसेठसाहूकार आदि प्रचलित हैं ये वास्तव में सुदूर अतीत में अनाजघीऔर अन्य मनिहारी का समाज बेचने वाल थे। मध्ययुग के बाद इनका कार्य बैंकिंग और कृषि हो गया।


  • वैश्य दो प्रकार के हैं - जैन और हिन्दु। मध्ययुग के बहुत बाद तक यह अलग विभाजन नहीं था। जैन - बनियाओसवालसैतवालपरवारगोलाघूरबचरनापरबघेलवालसमैया आदि उपजातियों में विभाजित हैं। हिन्दुबनियाअग्रवालअसाटीगहोईकेसरवानीमहेश्वरीनेमा आदि उपनामों से जाने जाते हैं। जैन बनिया दिगम्बर या श्वेताम्बर होते हैं और पारसनाथबाहुबलि को मानते हैं। हिन्दु बनिया पूर्णत: वैष्णव: होते हैं।

 

  • असाटी के बारे में जनश्रुति हैं -   "अर्धा जाले अर्धा गारेजिनका नास असाटी पारे' इनकी उत्पत्ति के संबंध में अनेक मत हैं। गहोई वैष्णव हिन्दु होते हैं। महेश्वरी में 72 कुल माने जाते हैं।

 

  • ब्राह्मणक्षत्रिय और वैश्य मूलत: आर्यों के साथ जुड़े हैं और शेष जातियों की अनार्य उत्पत्ति मानी जाती है। इनमें सामाजिक स्तर के अनुसार शूद्र सबसे नीचे और उनके ऊपर अन्य सभी व्यावसायिक और कामगार जातियाँ आती हैं। सबसे निचले स्तर पर चमारमोचीकोरीतेलीबखोरपासीकलारकुम्हार आदि की गणना की जाती है। इनकी गतिशीलता से कहीं अधिक घोसीधोबीगड़रियागूजरअहीर आदि की होती है।
  • व्यावसायिक वर्ग में सुनारलुहारठठेराबढ़ईकसेरा को अन्य दर्जा मिला है जबकि बनजाराकुँजड़ाभड़भूँजाबनिया खत्रि आदि को उनके कार्य के आधार पर स्तर दिया गया है। कचेरालखेरा या मालीकाद्दीचौरसिया या बरई की भी इसी प्रकार स्थिति मानी गई है। आधुनिक युग में इन सभी जातियों का महत्व कम हो गया है। अनेक निचले स्तर के कहे जाने वालेनौकरी करने लगे हैं और वर्ण की व्यवस्था नगरों में प्राय: कम हो गई है। 
  • बुंदेली समाज में द्रविड़ उत्पत्ति की जातियों में गौड़ विशेष हैं। इनके रीति-रिवाजों का प्रभाव शेष जातियों पर भी पड़ा है। मुसलमानों के आगमन के बाद जो विभिन्न जाति के लोग ग्रामों और नगरों में बसे उनमें बहना के संदर्भ में मतभेद हैं। 


  • इस प्रकार बुंदेलखंड के विभिन्न जातियों के लोग रहते हैं परंतु उनका अपना धर्मरीतिरिवाजसंस्कार आदि का वैशिष्टय है। मुख्य जनसंख्या ब्राह्मणक्षत्रियवैश्यों और कामगार लोगों की है जो वास्तव में वैष्णवशाक्तशैवजैनमुसलमान और ईसाई हैं।

 

  • वर्तमान बुंदेली समाज कतिपय त्यौहारों और रीति-रिवाजों से बंधा है। नगरों सें इसका चलन कमकस्बों और ग्रामों में विशेष है। उच्च वर्ण के लोगों की तुलना में निम्नवर्ण के लोग अभी भी जादू टोनाअंध विश्वासबहुदेववादरुढियों और अज्ञान के शिकार हैं।

 

  • सामन्तवाद इस प्रदेश में पंद्रहवीं शताब्दी के बाद विशेष रुप से रहा हैइसीलिए उसके दोनों प्रकार के प्रभाव मिलते हैं। सद् पक्ष में जहाँ हिन्दू धर्मजाति की सुरक्षा के निमित्त सांस्कृतिक पुनरुत्थान होता रहा है मंदिरों और स्थापत्यकला के स्मरणीय नमूनों को निर्माण हुआ है वहीं सामन्तवाद उसद्पक्ष में जनसमाज सका शोषण भी हुआ है। आदिम दास प्रथावर्ग शासन सत्ता से मुक्ति सामन्तवाद ने दी थी परंतु यही प्था बाद में आर्थिकराजनीतिक और बौद्धिक उत्पीडन का कारण बना। सामन्तवाद के अन्तर्गत वर्गीय समाज को स्थायी बनाया गया। परिणाम स्वरुप शासक एक ही जाति के हुए। वंश परम्परा से शासकों का होना प्रगति में बाधक सिद्ध हुआ। 


  • उत्तर मध्यकाल में बुंदेलखंड में उपासनाओं के क्षेत्र में अत्यधिक मिलती है। क्षत्रियों एवं उनसे संबंधित जातियों ने शक्तिदुर्गाविन्ध्यवासिनीमैहर की शारदा देवी आदि के प्रति अनेक विध भक्तिभाव प्रदर्शित किया। नवरात्र में उपवास रखनासिद्ध स्थानों पर मेले लगानाकुल देवी की पूजा करना और शक्ति के अनेक रुप माननाशासक वर्ग की रिवाज सा हो गया। शक्ति से संबंधित शिवशंकरपशुपति आदि नामो से शैव उपासना का प्रचलन ही नहीं हुआअनेकानेक शिव मंदिरों का निर्माण भी हुआ। कबीर की परंपरा में अक्षर अनन्य तथा कवियों निर्गुण ईश्वर की उपासना की। इनके सम्प्रदाय भी बनेछत्रसाल के समय से इसमें भी प्रगति आई। प्राणनाथ सम्प्रदाय के दो केन्द्र बाद भी गतिशील रहा। कृष्णोपासना भक्तिकाल में ब्रज प्रदेश में प्रधान थीउत्तर मध्ययुग में बुंदेलखंड इसका केन्द्र बना। रामोपासना का प्रभावशाली श्रीगणेश ओरछा में हुआ था। "राम राजाका मंदिर बनना और रामनवमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाना राजकीय कार्य हो गया। दशहरादीवाली और शिवरात्रि के पर्वोंको बड़ी धूमधाम से मनाया जाने लगा।

 

  • गौड़भील और अन्यान्य वर्गों की मान्यता सवर्णों की तुलना में कम ही रही। ठाकुरबाबागौड़ बाबादरोइया बाबाखब्बीस-बाबाहरदोल-लालाकारस देवघटोईया देवापूजा देवदूल्ही बाबा तथा खेर माताहिंगलाज मातामरई माताहरीसिद्धि देवीदन्तेश्वरी देवी आदि शक्तियों की विभिन्न प्रकार उपासनायेंअनुष्ठानें और पूजायें अन्य वर्गों में प्रचलित रहीं।

 

  • टोनेटोकेबलिजादूझाड़फूँक आदि के प्रयोगों में भी इनमें कोई अन्तर नहीं आया। जन्म से मृत्यु तक के समस्त संस्कारों आदि डालने की परंपरा बुन्देलखंड के सभी वर्गो के लोगों में प्रचलित है यह वस्तुत: अनार्य संस्कृति की देन है। मांसाहारी वर्ग भी अब शाकाहारी हो गये।

 

  • कानों में बाली पहनना क्षत्रियों या सामन्तों के प्रभाव में शुरु हुआ थायह भी चलन अब बंद हो रहा है। शिव अनार्यों के देवता थे पर पूर्व मध्ययुग में वे पूर्णत: आर्यों के देवता बन गए। ग्रामीण समाज अब भी परम्पराओंरुढियोंअंधविश्वासों का पालन कर रहा था।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.