प्रागैतिहासिक काल | पाषाणकालीन सभ्यता | Pre historic Age in Hindi | Stone Age in Hindi

प्रागैतिहासिक काल | पाषाणकालीन सभ्यता (Pre historic Age)

प्रागैतिहासिक काल | पाषाणकालीन सभ्यता | Pre historic Age in Hindi | Stone Age in Hindi


प्रागैतिहासिक काल / पाषाणकालीन सभ्यता सामान्य परिचय 

  • मानव और उसकी सभ्यता का उदय व विकास इतिहास की एक बड़ी मनोरंजक कहानी है। यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि मानव की उत्पत्ति कब हुई। 
  • विद्वानों का मत है कि करोड़ों वर्ष पूर्व हिमालय आदि अनेक पर्वतों का निर्माण हुआ। अनेक हिम युगों के बीतने के पश्चात आज से लगभग पाँच लाख वर्ष पूर्व मानव पृथ्वी पर रहने लगा।
  • वह पशुओं के समान इधर-उधर घूम कर अपनी आवश्यकताएँ पूरी करने लगा, किन्तु अन्य पशुओं की तुलना में उसका मस्तिष्क अधिक सचेत था। 
  • कुछ इतिहासकारों का अनुमान है कि मानव की उत्पत्ति सर्वप्रथम भारत में ही हुई। उसका मूल निवास दक्षिण भारत में था किन्तु पहले हिम युग के पश्चात वह पंजाब की ओर चला गया। उत्तर पश्चिमी पंजाब और शिवालिक की पहाड़ियों में इसके प्रमाण मिलते हैं। 

मनुष्य की आदि अवस्था के सम्बन्ध में कल्पनाएँ

  • मनुष्य की आदि अवस्था के सम्बन्ध में अनेक प्रकार की कल्पनाएँ की गई हैं। भारत के लोगों का विश्वास है कि अति प्राचीन काल में सतयुग था। यह वह काल था जिसमें सभी मनुष्य सुखपूर्वक रहते थे। धर्मपरायण थे तथा उच्च आदर्शों का अनुसरण करते थे। कुछ दार्शनिकों ने इसे 'प्राकृतिक अवस्था' की संज्ञा दी है। जब मनुष्य स्वतंत्रतापूर्वक अपना जीवन व्यतीत करता था। उस समय किसी प्रकार की असुविधाएँ नहीं थीं। किन्तु इतिहासकार इन कल्पनाओं को मान्यता नहीं देते। उनका मत है कि मनुष्य का क्रमिक विकास हुआ है और वह धीरे-धीरे सभ्यता की ओर बढ़ा है। 
  • प्रारम्भिक मानव का जीवन पशु तुल्य था किन्तु हजारों वर्षों के व्यतीत होने के पश्चात उसने सभ्य जीवन व्यतीत करना आरम्भ किया। इस काल की जानकारी निश्चित प्रमाणों से प्राप्त होने का तो प्रश्न ही नहीं उठता, अतः यह जानकारी अन्य साधनों पर आधारित है। 

प्रागैतिहासिक काल का विभाजन 

  • सभ्यता से पूर्व के इस सम्पूर्ण लम्बे काल को प्रागैतिहासिक काल (Pre historic Age) के नाम से पुकारा जाता है। 
  • प्रागैतिहासिक काल को इतिहासकार कई भागों में विभाजित करते हैं क्योंकि इस सारे काल में मानव जीवन एक समान नहीं था। उसके द्वारा उपयोग में लाये जाने वाले हथियार और औजार जिन पदार्थों के बने उन पदार्थों के नामों पर ही विभिन्न कालों के नाम रखे गये हैं।
  • इस सम्पूर्ण काल के अधिकांश भाग में मानव ने पत्थर के हथियारों व औजारों का उपयोग किया। अतः वह काल पाषाण काल (The Stone Age) के नाम से प्रसिद्ध हुआ। धीरे-धीरे मानव ने ताँबे और लोहे के औजारों का उपयोग प्रारम्भ किया अतः यह बाद का काल धातु काल (Metal Age) कहलाता है। 
  • सम्पूर्ण पाषाण काल में भी मानव जीवन का व्यवहार एक समान नहीं था। अतः इसे भी दो भागों (क) पूर्व पाषाण काल (Palaeolithic Age or Old Stone Age) तथा (ख) नव पाषाण काल (Neolithic Age or New Stone Age) में विभाजित किया जाता है। 


Also Read...

प्रागैतिहासिक काल | पाषाणकालीन सभ्यता

पूर्व पाषाण काल | Palaeolithic or Old Stone Age

नव-पाषाण काल Neolithic or New Stone Age in Hindi

ताम्रपाषाण संस्कृतियाँ | भारत की प्रमुख ताम्रपाषाण बस्तियाँ 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.