मुगल काल में प्रचलित शब्दावली | Mugal Kal Ki Shabdavali

मुगल काल में प्रचलित शब्दावली | Mugal Kal Ki Shabdavali

मुगल काल में प्रचलित शब्दावली | Mugal Kal Ki Shabdavali  शरीयत का अर्थ Meaning of shariat


शरीयत का अर्थ Meaning of shariat

 

  • इस्लाम धर्म मानने वालों के लिए शरीयत वह कानून एवं रूपरेखा है जिसको मानना प्रत्येक मुसलमान के लिए आवश्यक है।
  • इस्लामी विद्वान जो इसके ज्ञाता होते हैंउलेमा कहलाते हैं। 
  • सालिक (साधक) अथवा तालिब (विद्यार्थी) के लिए आवश्यक है कि वह शरीयत (इस्लामी नियम ) के अनुसार अपने मस्तिष्क को अनुशासित रखे। शरीयत नियम का महत्व तुर्कों के आगमन से प्रारम्भ हो गया था।

 

हरम का अर्थ Meaning of Haram

 

  • वर्जित स्थान जहां स्त्रियां रहती थीं हरम कहलाता था। 
  • मुगल काल में हरम का विशेष चलन था। यहां पर अनेक प्रदेश एवं ईरानमिस्र की प्रिय कन्याऐं लाकर रखी जाती थी। 
  • अकबर के हरम में लगभग 500 स्त्रियां थीं। 
  • औरंगजेब के शासन काल में हरम को समाप्त कर दिया था। उसने कहा कि यह इस्लाम में शरीयत के विपरीत है। उसने फरमान जारी कर दिया कि या तो शादी कर लें एवं हरम छोड़ दें।

 

तुर्कान - ए- चहलगानी का अर्थ Meaning of Turk e Chalgaani

 

  • तुर्कान-ए-चहलगानी का तात्पर्य था चालीस गुलामों का दल इल्तुतमिश ने इस दल का गठन किया था। इसे चालीसा भी कहा गया है। 
  • बलबन शासक इस गुट को मानने वाला था । बलबन शासक तुर्की के गुट का सदस्य था। प्रारम्भ में वह इल्तुतमिश का खाकयार था जो बाद में इस पद पर पहुंचा।

 

शहना- ए- मण्डी का अर्थ Meaning of Sahna e Mandi

 

  • खाद्यान्नों की खरीद-फरोख्त के लिए शहना-ए-मण्डी नाम अधिकारी की नियुक्ति बलबन ने की थी। 
  • राशनिंग व्यवस्था अलाउद्दीन की नवीन सोच थी। 
  • पर्याप्त अनाज उपलब्धता उसकी सैनिक व्यवस्था को लागू करवाने के लिए आवश्यक थी।
  • अलाउद्दीन ने अनाज लगान के रूप लिया तथा राजस्थान के छाईन क्षेत्र से आधी लगान नगद एवं आधी अनाज के रूप में वसूल करवायी। यह व्यवस्था अलाउद्दीन खिलजी के बाजार नियंत्रण पर आधारित थी।

 

परदा का अर्थ Meaning of Parda

 

  • स्त्रियों को अलग से परदे में रखने की प्रथा मुस्लिम जगत में आम थी। मुस्लिम शासन काल में भारत में भी पर्दा प्रथा बहुत प्रचलित थी। 
  • कबर ने तो यहां तक फरमान निकाल दिया था कि राज्य में यदि कोई स्त्री बेपरदा मिले तो उसे हरम में ले जाओ। 
  • परदा की उत्पत्ति तुर्कों के आगमन के पश्चात् भारत में देखने को मिलती है।

 

खिलाफत का अर्थ Meaning of Khilphat

 

  • पैगम्बर साहबके पश्चात् चार खलीफा आये और उन्होंने इस्लाम धर्म की बागडोर संभाली और उसके बाद शक्ति का केन्द्र तुर्कों में विलय हो गया।
  • भारत में जब तुर्कों का आगमन प्रारम्भ हुआ तो शासक अपने आप को उनसे संबंधित करने लगे। सुल्तान इल्तुतमिश ने भी 1229 में बगदाद के खलीफा की वैधानिक स्वीकृति मांगी थी। 
  • समय के साथ तुर्की की सल्तनत कमजोर होती गयी और उसका तेजी से हास्य हाने लगा।
  • प्रथम विश्वयुद्व (1914-18) में उसे तो क्षति उठानी पड़ी उसके फलस्वरूप इस बात का खतरा उत्पन्न हो गया कि वही पूरी तरह समाप्त हो जायेगी। इससे भारतीय मुसलमानों में बड़ी बेचैनी फैली और उन्होंने 1920 ई0 में एक आन्दोलन शुरू कियाजिसका उद्देश्य इंग्लैण्ड इस बात के लिए जोर डालना था कि वह तुर्की सामाज्य तथा खलीफा पद को जोड़ने में हिस्सा न ले। 
  • भारतीय मुसलमानों का यह आंदोलन खिलाफत आंदोलन के नाम से विख्यात है। इसमें अलीबंधु शौकत अली तथा मुहम्मद अली खूब चमके। दोनों सुशिक्षित और अच्छे वक्ता थे। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सम्मिलित हो गयेजिसने महात्मा गांधी के नेतृत्व में 1920 में असहयोग आन्दोलन आरंभ किया। 
  • इस प्रकार खिलाफत आंदोलन के फलस्वरूप भारतीय मुसलमानों को अफगानिस्तान की हिजरत के लिए प्रेरित किया। परन्तु अफगानों ने मुसलमान होते हुए भी अपने भारतीय मुसलमानों भाइयों की हिजरत का स्वागत नहीं किया। 
  • तुर्की में कमाज अतातुर्क का उदय हुआ जिससे तुर्की में नवजागरण का संचार हुआ।
  • 1925 ई0 में तुर्की के सुल्तान को गद्दी से उतार दिया गया। इस प्रकार खिलाफत आंदोलन के नीचे की जमीन ही एक प्रकार से खिसक गयी और इसके बाद आंदोलन शीघ्रता से समाप्त हो गया।


Also Read...


मुगल काल में प्रचलित शब्दावली 

इक्ता या अक्ता का क्या अर्थ 

जजिया किसे कहते हैं | जकात क्या है

शब्दावली |खम्स,खिदमती,इनाम,जिम्मी ,अमरम ,मदद - ए - माश

उलेमा का अर्थ क्या होता है 

परगना किसे कहते है

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.