सिन्धु सभ्यता का कालक्रम |Chronology of Indus Civilization

  

सिन्धु सभ्यता का कालक्रम | Chronology of Indus Civilization

सिन्धु सभ्यता का कालक्रम |Chronology of Indus Civilization


 

सिन्धु सभ्यता की तिथि के संबंध में व्यापक विवाद रहा थालेकिन वैज्ञानिक प्रविधियों के प्रयोग के उपरांत पुराविद् सिन्धु सभ्यता का सही कालक्रम निर्धारित करने में सफल हुए हैं। सिन्धु सभ्यता की तिथि के संबंध में विभिन्न विद्वानों के विचारों का संक्षिप्त परिचय जानना ठीक होगा।

 सिन्धु सभ्यता की तिथि के संबंध में विभिन्न विद्वानों के विचार


1 जान मार्शल का सुझाया कालक्रम

 

  • जान मार्शल जैसे विद्वानों के अनुसार सिन्धु सभ्यता तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व की सभ्यता है।इन विद्वानों ने सिन्धु सभ्यता का प्राचीन मेसोपोटामिया के नगरों के साथ संबंधों और इन संबंधों के फलस्वरूप आदान-प्रदान की गयी वस्तुओं के आधार पर तिथि निर्धारण का प्रयास किया है।

 

2 मार्टिमर व्हीलर का सुझाया कालक्रम

 

  • मार्टिमर व्हीलर ने भी सिन्धु नगरों से पाये गये पुरावशेषों का पश्चिम के पुरावशेषों के साथ तुलनात्मक अध्ययन द्वारा काल निर्धारण का प्रयास किया और 2500 ईसा पूर्व से 1500 ईसा पूर्व सिन्धु सभ्यता का काल निर्धारित किया।

 

3 सी. एल. फैब्री का सुझाया कालक्रम

 

  • सी.एल. फैब्री नामक पुरातत्ववेत्ता ने मोहनजोदड़ो में पाये गये एक बरतन पर अंकित सुमेरो बेबिलोनियन लेख के आधार पर सिन्धु सभ्यता का काल 2800 ईसा पूर्व से 2500 ईसा पूर्व में निर्धारित किया है।

 

4 फादर हेरास का सुझाया कालक्रम

  •  फादर हेरास नामक विद्वान ने नक्षत्रीय गणना के आधार पर सिन्धु घाटी की सभ्यता का काल 5600 ईसा पूर्व तक बतलाया है।


5 डी. पी. अग्रवाल का सुझाया कालक्रम

 

  • वर्तमान में उपलब्ध वैज्ञानिक प्रविधियों का प्रयोग करते हुए डी. पी. अग्रवाल ने कार्बन-14 तिथि निर्धारण केआधार पर सिन्धु सभ्यता का कालक्रम 2300 ईसा पूर्व से 1750 ईसा पूर्व निर्धारित किया है, वर्तमान में डॉ. अग्रवाल द्वारा निर्दिष्ट तिथिक्रम को सर्वाधिक मान्यता प्राप्त है।

 

यह सत्य है कि 1750 ईसा पूर्व तक सिन्धु सभ्यता के प्रमुख नगरों में सभ्यता का अवसान हो गया थालेकिन अन्य स्थलों में सभ्यता विद्यमान थी यद्यपि वह हासोन्मुख हो चुकी थी। गुजरात में स्थित सिन्धु सभ्यता का एक प्रमुख नगर रंगपुर अभी भी विकास कर रहा था और इस स्थल में हमें निरेतर लगभग 800 ईसा पूर्व तक सभ्यता के साक्ष्य मिलते हैं। यदि समग्र रूप में सिन्धु सभ्यता के कालक्रम को देखा जाय और विभिन्न उत्खननोंविद्वानोंपुराविदों एवं आधुनिक अनुसंधानों का अनुशीलन किया जाय तो सिन्धु संस्कृति के संम्पूर्ण काल को मुख्यतः तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है - 


क- सिन्धु सभ्यता का आरंभिक काल 2500 ईसा पूर्व से 2250 ईसा पूर्व 

ख- सिन्धु सभ्यता का विकसित काल 2250 ईसा पूर्व से 1950 ईसा पूर्व 

ग- सिन्धु सभ्यता का ह्रासोन्मुख काल 1950 ईसा पूर्व से 1750 ईसा पूर्व

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.