जहांगीर के काल में स्थापत्य कला का विकास Development of architecture during Jahangir's period

जहांगीर के काल में स्थापत्य कला का विकास
Development of architecture during Jahangir's period

 

जहांगीर ने सिकन्दरा में अकबर के अधूरे बने मकबरे की निर्माण योजना में ऊपर गुम्बद बनाने के स्थान खुली छत बना दी। जहांगीर ने उसे बौद्ध विहार की शैली में पूरा करवाया।

मौलिकता तथा हिन्दूमुस्लिमबौद्ध एवं ईसाई कला शैलियों के समन्वय के बावजूद यह पाँच मन्ज़िली इमारत अकबर के भव्य व्यक्तित्व से मेल नहीं खाती है ।


एत्माद-उद दौला मकबरा Etmad-ud Daula Tomb

आगरा में एत्मात-उद दौला के मकबरे तथा लाहौर में जहांगीर के मकबरा

  • नूरजहां ने अपने निर्देशन में जहांगीर के काल की दो प्रमुख इमारतों - आगरा में एत्मात-उद दौला के मकबरे तथा लाहौर में जहांगीर के मकबरे का निर्माण कराया था। एत्मात्-उद-दौला का मकबरा संगमरमर की बनी पहली मुगल इमारत है। 
  • संगमरमर पर बहुमूल्य पत्थर की पच्चीकारी की इतालवी शैली पीत्रा दुरा का प्रयोग भी मुगलकाल में पहली बार इसी में किया गया था। 
  • जहांगीर के मकबरे में अलंकरण के लिए रंगीन टाइल्स का प्रयोग किया गया है। चित्रकला वीथिका इस मकबरे का एक अन्तरंग अंग है।

 

एत्माद-उद दौला मकबरा Etmad-ud Daula Tomb


No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.