मध्यप्रदेश की पंचवर्षीय योजना | MP Panch Varshiya Yojna

 

मध्यप्रदेश की पंचवर्षीय योजना

मध्यप्रदेश की पंचवर्षीय योजना


योजनाओं के निर्माण के लिए मध्यप्रदेश में 24 अक्टूबर, 1972 को मध्यप्रदेश राज्य योजना मण्डल का गठन किया गया ।

प्रथम पंचवर्षीय योजना 1951-1956

  • प्रदेश की प्रथम पंचवर्षीय योजना 1951-1956 में संचालित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था में कृषि आधार को सुदृढ़ करना था ।
  • मध्यप्रदेश की प्रथम पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत भारी कृृषि एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम को प्राथमिकता दी गई थी।
  • राज्य में 7 मार्च 1953 को गांधी सागर बाँध स्थापित किया गया ।

द्वितीय पंचवर्षीय योजना 1956-61

  • इसमें उद्योगों को प्राथमिकता दी गई।
  • मध्यप्रदेश की दूसरी पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत उद्योगों को प्राथमिकता दी गई।
  • इस योजना के माध्यम से इंदौर व ग्वालियर जिले में कई मध्यम व बड़े उद्योगों की स्थापना की गई।

तीसरी पंचवर्षीय योजना (1961-66)

  • मध्यप्रदेश में नियोजन का वास्तविक प्रारंभ तीसरी पंचवर्षीय योजना (1961-66) से माना जाता है।
  • तीसरी योजना में सर्वाधिक महत्व सिंचाई को दिया गया ।
  • मध्यप्रदेश की तीसरी पंचवर्षीय योजना राज्य पुनगर्ठन के पश्चात मध्य प्रदेश की प्रथम पंचवर्षीय योजना थी।
  • इस योजना में सिंचाई व विद्युत को अत्यधिक महत्व दिया गया।
  • मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम (1961) एवं औद्योगिक विकास निगम (1965) की स्थापना की गई

चतुर्थ पंचवर्षीय योजना 1969-74

  • 1969-74 में संचालित चतुर्थ पंचवर्षीय योजना का मुख्य लक्ष्य विकास कार्यक्रम को स्थायी गति प्रदान करना था।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यक्रमों को स्थायी गति प्रदाना करना था।

पाँचवीं  पंचवर्षीय  योजना 1974-79

  • पाँचवीं योजना (1974-79) में कृषि विकास पर ध्यान केन्द्रित किया गया ।
  • इसका मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन तथा आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देना था।
  • योजना अवधि के दौरान मध्य प्रदेश हैण्डलूम संचालन (1976) एवं मध्यप्रदेश निर्यात निगम 1977 की स्थापना की गई।

  • मध्य प्रदेश में ट्राईसेम योजना का पारंभ किया गया।

छठी पंचवर्षीय योजना-1980-85

  • इसमें भी कृषि व सम्बद्ध क्षेत्र पर अधिक जोर दिया गया।
  • योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी निवारण एवं रोजगार सृजन को महत्व देना था।
  • मध्य प्रदेश हस्तशिल्प विकास निगम 1981 एवं एकीकृत विकास कार्यक्रम 1980 आरंभ किया गया।

सातवीं पंचवर्षीय योजना 1985-90)

  • सर्वाधिक व्यय भी कृषि व सिंचाई पर किया गया।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य आथ्रिक समृद्धि, आधुनिकीकरण व आत्मनिर्भरता एवं खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि तथा रोजगार के अवसरों में वृद्धि था।

आठवीं पंचवर्षीय योजना 1992-97

  • ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया।
  • मध्यप्रदेश की आठवी पंचवर्षीय योजना यूलर मॉडल पर आधारित थी।

नवी पंचवर्षीय  योजना 1997-2002

  • सर्वांगीण विकास को लक्ष्य बनाया गया।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य औद्योगीकरण, मानव विकास तथा पूर्ण रोजगार का महत्व देना था।
  • मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 200 आरंभ की गई।

दसवीं पचवर्षीय योजना 2002-2007

  • समग्र विकास को लक्ष्य बनाया गया।
  • इस योजना का प्रमुख उद्देश्य कृषि, उद्योग व सेवा के अंतर्गत वृद्धि दर आंकलित कर समग्र विकास को प्रोत्साहन देना था।
  • मध्य प्रदेश में अयोध्या योजना 2004 का प्रारंभ किया गया।

ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना (2007-2012)

  • समावेशी विकास का लक्ष्य अपनाया गया।
  • योजनावधि में तीव्रतम विकास के साथ अधिक संहित संवृद्धि की दोहरी रणनीति पर बल।
  • मध्य प्रदेश में औद्योगिकीकरण की गति तीव्र करने के लिए उद्योग सवंर्द्वन नीति 2010 प्रारंभ की गई।

12वीं पंचवर्षीय योजना 2012-2017

  • 12वीं पंचवर्षीय योजना (2012-2017) क्रियान्वित की जा रही है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य तीव्र सम्पोषणीय और समावेशी विकास है।
  • इस योजना के अंतर्गत व्यय 201862 करोड निर्धारित किया गया जबकि विकास दर 12 प्रतिशत रखी गई है।
  • मध्य प्रदेश में कुपोषण को 20 प्रतिशत और एनीमिया के स्तर को 25 प्रतिशत तक लाना तथा 0-6 वर्ष के अयु समूह का लिंगानुपात 950 हजार तक लाना।

13वीं पंचवर्षीय योजना 2017-2022

 

  • इस योजना के अंतर्गत संसाधनों पुस्तकें, क्लास रूम आदि को दुरुस्त किया जाएगा और रेमिडियल क्लासेज के तहत अनुसूचित जाति , अनुसूचित जन जाति व अन्य पिछड़े वर्ग  के कमजोर विद्यार्थियों को अलग से पढ़ाया जाएगा।
  • राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा, सिविल सर्विसेज व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को गाइडेंस दी जाएगी।
  • विषय-विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा। कॅरियर काउंसलिंग के लिए भी अलग से बजट मिलेगा।

पंचवर्षीय योजना और उनका कार्यकाल 


पंचवर्षीय योजना

कार्यकाल 

प्रथम पंचवर्षीय योजना 

1951-1956

द्वितीय पंचवर्षीय योजना 

1956-61

तीसरी पंचवर्षीय योजना 

1961-66

चतुर्थ पंचवर्षीय योजना 

1969-74

पाँचवीं  पंचवर्षीय  योजना 

1974-79

छठी पंचवर्षीय योजना

1980-85

सातवीं पंचवर्षीय योजना 

1985-90

आठवीं पंचवर्षीय योजना 

1992-97

नवी पंचवर्षीय  योजना 

1997-2002

दसवीं पचवर्षीय योजना 

2002-2007
ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना

2007-2012

12वीं पंचवर्षीय योजना 

2012-2017
13वीं पंचवर्षीय योजना 

2017-2022


No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.