सामान्य ज्ञान वन लाइनर- 03 | Samanya Gyan One Liner GK Part-03

 सामान्य ज्ञान वन लाइनर- 03 

Samanya Gyan One Liner GK Part-03




  • दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन की स्थापना 8 दिसंबर,1985 को ढाका में सार्क चार्टर पर हस्ताक्षर के साथ हुई थी।
  • धरोहर गोद लें: अपनी धरोहर, अपनी पहचान परियोजना की शुरुआत 27 सितंबर, 2017 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर की गई थी।
  • विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • माइक्रो-क्लाइमैटिक ज़ोन का आशय ऐसे क्षेत्र से है, जहाँ का मौसम आस-पास के क्षेत्रों से भिन्न होता है। भारत के अलग-अलग ज़िलों में माइक्रो-क्लाइमैटिक ज़ोन की स्थिति में परिवर्तन आ रहा है।

प्रसाद क्या है

  • पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु एक योजना । जिसका पूरा नाम तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, हेरिटेज ऑग्मेंटेशन ड्राइव-प्रसाद (Pilgrimage Rejuvenation and Spiritual, Heritage Augmentation Drive- PRASHAD)

  • बृहस्पति लगभग हर 10 घंटे में एक बार घूर्णन (एक जोवियन दिवस) करता है, परंतु सूर्य की परिक्रमा (एक जोवियन वर्ष) करने में इसे लगभग 12 वर्ष लगते हैं। बृहस्पति के 75 से अधिक चंद्रमा हैं।
  • संगीत नाटक अकादमी भारत गणराज्य द्वारा स्थापित नृत्य और नाटक की प्रथम राष्ट्रीय अकादमी है। इसका गठन भारत सरकार के तत्कालीन शिक्षा मंत्रालय (पूर्व में मानव संसाधन विकास मंत्रालय) के एक प्रस्ताव द्वारा वर्ष 1952 में किया गया था तथा इसके पहले अध्यक्ष डॉ. पी. वी. राजमन्नार थे।
  • 30 मई, 1987 में गोवा को पूर्ण राज्य तथा दमन व दीव को केंद्रशासित प्रदेश का दर्ज़ा दिया गया। 30 मई के दिन को गोवा के राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • खुदीराम बोस का जन्म वर्ष 1889 में पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर ज़िले के एक छोटे से गाँव में हुआ था।
  • 21 दिसंबर का दिन उत्तरी गोलार्द्ध में शीतकालीन संक्रांति के रुप में मनाया जाता है।
  • भारत और चीन की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास हैंड-इन-हैंडका आयोजन किया जाता है।
  • हाइड्रोजन बम का निर्माण एक तापनाभिकीय संलयन (Thermonuclear Fusion) अभिक्रिया पर आधारित है।
  • लिब्रा (Libra) नामक क्रिप्टोकरेंसी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने से संबन्धित है । 
  • जीनोम (Genome) एक जीव पाए जाने वाले सभी आनुवंशिक पदार्थ होते हैं। इसमें DNA (या RNA में RNA वायरस) भी शामिल है।
  • प्रोटम (Proteome) जीव में उत्पादित प्रोटीन का समूह है।
  • NRIs के लिये मतदान का अधिकार जनप्रतिनिधित्व कानून, 1950 में संशोधन के माध्यम से वर्ष 2011 में पुरःस्थापित किया गया था। एक NRIs पासपोर्ट में उल्लेखित अपने निवास स्थान के निर्वाचन क्षेत्र में मतदान कर सकता है।
  • एक व्यक्ति को तब भारत का साधारण निवासी (Resident) माना जाएगा, जब वह पिछले वित्तीय वर्ष में कम-से-कम 120 दिनों के लिये भारत में रहा हो, यह अवधि पूर्व में 182 दिन थी।
  • सुश्रुत को भारत में शल्य चिकित्सा का जनक माना जाता है और उनकी रचनाएँ सुश्रुत संहिता के रूप में संकलित हैं। उन्होंने अपनी पुस्तक में 120 प्रकार के उपाकर्मों (Upakarmas) और 300 प्रकार की सर्जिकल प्रक्रियाओं का वर्णन किया है। उन्होंने सर्जरी को 8 प्रकार की श्रेणियों में वर्गीकृत किया है।
  • विट्ठल मंदिर का निर्माण 15वीं शताब्दी में विजयनगर साम्राज्य के शासकों में से एक देवराय द्वितीय के शासन के दौरान हुआ था। विट्ठल को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।
  • तुलुव वंश का कृष्णदेवराय (शासनकाल 1509-29) विजयनगर का सबसे प्रसिद्ध शासक था।
  • अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर (International Thermonuclear Experimental Reactor-ITER)  1985 में  35 देशों की सहभागिता में शुरु किया गया। यह फ्रांस में अवस्थित है।
  • अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) की भूमिका और महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 07 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस का आयोजन किया जाता है
  • अमेरिका ने वर्ष 1969 में अपोलो 11 मिशन के दौरान चंद्रमा पर पहली बार झंडा फहराया था।
  • बेरेशीट-2 परियोजना - इज़राइल ने वर्ष 2024 में चंद्रमा पर एक मानव रहित यान को उतारने के उद्देश्य से बेरेसैट-2 परियोजना शुरू की।
  • बेरेशीट प्रोब इज़राइल के एक गैर-लाभकारी संगठन स्पेसिल का चंद्रमा के लिये एक निजी मिशन था।
  • उत्तराखंड के नैनीताल ज़िले में रामनगर वन प्रभाग ने हाल ही में सरीसृप और छोटे स्तनधारियों के लिये अपना पहला इको-ब्रिज बनाया है।
  • आयुष (AYUSH) का अभिप्राय आयुर्वेद, योगा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योहपैथी से है।
  • वर्ष 2014 में नमामि गंगे कार्यक्रमको राष्ट्रीय नदी गंगाके संरक्षण और कायाकल्प तथा प्रदूषण के प्रभावी उन्मूलन के दोहरे उद्देश्यों को पूरा करने के लिये एक एकीकृत संरक्षण मिशन के रूप में प्रारंभ किया गया था।
  • सेंटर फॉर गंगा रिवर बेसिन मैनेजमेंट एंड स्टडीज़ (cGanga)  को  वर्ष 2016 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर (IITK) में स्थापित किया गया था।
  • आर्द्रभूमियों पर रामसर कन्वेंशन को वर्ष 1971 में ईरानी शहर जो कि रामसर में कैस्पियन सागर के दक्षिणी किनारे पर स्थित है, में अपनाया गया यह एक अंतर-सरकारी संधि है।  भारत द्वारा इसे 1 फरवरी, 1982 में लागू किया गया।
  • पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPRD) भारत सरकार ने वर्ष 1970 में गृह मंत्रालय के अधीन इसकी स्थापना की।
  • भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS): यह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences- MoES) के तहत एक स्वायत्त संगठन है। इसे वर्ष 1999 में हैदराबाद में स्थापित किया गया था।
  • अंटार्कटिका में मैत्री भारत का दूसरा स्थायी अनुसंधान केंद्र है। इसका निर्माण वर्ष 1989 में हुआ था।
  • दक्षिण गंगोत्री भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम के एक भाग के रूप में अंटार्कटिका में स्थापित पहला भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान बेस स्टेशन था। वर्तमान में इसकी स्थिति दुर्बल हो गई है और यह सिर्फ एक आपूर्ति स्टेशन बनकर रह गया है।
  • 1944 में अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन (Bretton Woods Conference) के दौरान अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (International Bank for Reconstruction and Development-IBRD) की स्थापना की गई थी। अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक को ही विश्व बैंक कहा जाता है।
  • 21 दिसंबर या शीत अयनांत (Winter Solstice) उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है। इसी दिन दक्षिणी गोलार्द्ध में ग्रीष्म अयनांत, वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है।
  • प्रतिवर्ष महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती (22 दिसंबर)को राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day) के रूप में मनाया जाता है।
  • अल्पसंख्यक आयोग एक सांविधिक निकाय है, जिसकी स्थापना राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1992 के तहत की गई थी।
  • त्रिशंकु सदन’ (Hung Assembly) यानी वह स्थिति जहाँ आम चुनावों के बाद कोई भी दल बहुमत हासिल नहीं पाता है।
  • टेकाचार एक सामाजिक उद्यम है जिसकी स्थापना वर्ष 2018 में विद्युत मोहन द्वारा की गई थी। टेकाचार में किसानों से चावल की भूसी, पुआल और नारियल के छिलके खरीदकर उन्हें चारकोल में परिवर्तित किया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है। इसकी स्थापना 1972 में मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान हुई थी।
  • भारत वर्ष 1946 में यूनेस्को में शामिल हुआ था।  यूनेस्को में  193 सदस्य देश और 11 संबद्ध सदस्य हैं।
  • संसद के सत्र के संबंध में संविधान के अनुच्छेद 85 में प्रावधान किया गया है।

भारत में 8 शास्त्रीय नृत्य हैं:

  1. भरतनाट्यम (तमिलनाडु)
  2. कत्थक (उत्तर भारत)
  3. कथकली (केरल) 
  4. मोहिनीअट्टम (केरल)
  5. कुचिपुड़ी (आंध्र प्रदेश)
  6. ओडिसी (ओडिशा)
  7. सत्रिया (असम)
  8. मणिपुरी (मणिपुर)

भारत में ज्वालामुखी: 

  • बैरन द्वीप, अंडमान द्वीप समूह (भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी)
  • नारकोंडम, अंडमान द्वीप समूह
  • बारातांग, अंडमान द्वीप समूह
  • डेक्कन ट्रैप्स, महाराष्ट्र
  • धिनोधर हिल्स, गुजरात
  • धोसी हिल, हरियाणा
Also Read....

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.