भारत के प्रक्षेपास्त्र पुरूष- एपीजे अब्दुल कलाम |Missile man of India in hindi

एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध

|Missile man of India in hindi



जन्म - 15 अक्टूबर 1931

निधन - 27 जुलाई 2015

पूरा नाम - अवुल पकीर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम।

स्थान - तमिलनाडु के रामेश्वरम

पिता का नाम जैनुलाबदीन

माँ का नाम  आशियम्मा

डॉ. कलाम की प्रसिद्ध पुस्तकें  "विंग्स आफ फायर”, "इग्नाइटेड माइंड्स”,


भारत के प्रक्षेपास्त्र पुरूष- एपीजे अब्दुल कलाम

  • भारत को अत्याधुनिक प्रक्षेपास्त्र प्रौद्योगिकी से युक्त कर विश्व के मानचित्र को एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाले श्रेष्ठतम रक्षा वैज्ञानिक डां. अवुल पाकिर जैलुलआबादी अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम तमिलनाडु में एक साधारण परिवार में हुआ था।
  • तिरूचिरापल्ली के सेंट जोसेफ कालेज से विज्ञान की पढ़ाई के बाद अब्दुल कलाम ने आईआईटी मद्रास से वैज्ञानिक अभियांत्रिकी में विशेषज्ञता अर्जित की।
  • 1958 में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में एक वैज्ञानिक के रूप में अपने कैरियल की शुरूआत करने वाले अब्दुल कलाम को 1963 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन परियोजना निदेशक का दायित्व सौंपा गया।
  • इसरो में परियोजना निदेशक के पद पर रहते हुए 1980 में अब्दुल कलाम ने एसएलवी-3 का विकास किया। और इसी दौरान उन्होंने इस तकनीक को प्रक्षेपास्त्रों के विकास में प्रयोग करने का निश्चय किया।
  • 1983 में जब समन्वित निदेशित प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम की शुरूआत करने का निर्णय लिया गया तो अब्दुल कलाम को रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाल कार्यक्रम निदेशक पद सौंपते हुए उन्हें देश के लिए प्रक्षेपास्त्रों के विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • जुलाई, 1992 में डां. कलाम को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन का महानिदेशक बनाया गया। कार्यक्रम निदेशक के रूप में लगभग एक दशक तक डां. कलाम ने निष्ठा, लगन और कुशलता से भारत के प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम को उसके अंजाम तक पहुंचाया।
  • विज्ञान प्रौद्योगिकीके क्षेत्र में डाॅ. कलाम के अप्रतिम योगदान को देखते हुए उन्हें 1981 में पद्म भूषण और 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
  • कई वर्षों तक रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार रहे डां. कलाम को बाद में भारत सरकार का प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार बनाया गया।
  • जुलाई 2002 से जुलाई 2007 तक भारत के राष्ट्रपति पद पर रहे।
  • 27 जुलाई 2015 की शाम अब्दुल कलाम भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलोंग में 'रहने योग्य ग्रहपर एक व्याख्यान दे रहे थे जब उन्हें जोरदार कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) हुआ और ये बेहोश हो कर गिर पड़े। लगभग 6:30 बजे गंभीर हालत में इन्हें बेथानी अस्पताल में आईसीयू में ले जाया गया और दो घंटे के बाद इनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी गई।

 

अब्दुल कलाम के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति थे ।
  • डॉक्टर कलाम के 79 वें जन्मदिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया था।
  • वर्ष 2005 में स्विट्ज़रलैंड की सरकार ने डॉक्टर कलाम के स्विट्ज़रलैंड आगमन के उपलक्ष्य में 26 मई को विज्ञान दिवस घोषित किया|
  • 15 अक्टूबर, 1931 को जन्मे डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम एक बेहद गरीब परिवार से थे। उनके पिता के पास परिवार चलाने के नाम पर बस एक नाव थी।
  • कलाम साहब को फिजिक्स और गणित दोनों ही विषय बहुत पसंद थे।
  • कलाम साहब शुरू से एक पायलट बनना चाहते थे और एक बार वे इसके बेहद करीब पहुँच गए थे। Indian Air Force की selection list में वे 9वें स्थान पर थे, जबकि सिर्फ आठ लोगों का ही चयन होना था।
  • 1969 में वे ISRO में चले गए ।
  • कलाम साहब को मिसाइल मैनके नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि उन्होंने भारत के लिए अग्नि और प्रथ्वी जैसी powerful मिसाइल्स invent करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
  • डॉ. कलाम भारत रत्न से सम्मानित तो हुए ही, उन्हें 40 विश्वविद्यालयों से डॉक्टरेट की उपाधि भी प्रदान की गयी।
  • उनके जीवन से प्रेरित हो कर “ I AM Kalam” नामक बॉलीवुड मूवी भी बनायी गयी। 
  • डॉ. कलाम जब स्विट्ज़रलैंड विजिट पर गए थे तो उनके सम्मान में उस दिन ( 26 May) को साइंस डे के रूप में मनाने की घोषणा कर दी गयी।
  • डॉ. कलाम पहले ऐसे राष्ट्रपति हुए जो अविवाहित थे और एक वैज्ञानिक भी।
  • डॉ. कलाम को राष्ट्रपति बनने से पहले ही देश कर सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जा चुका था।
  • अपने Twitter Account पे डॉ. कलाम कुल 38 लोगों को follow करते थे, जिसमे बस एक ही क्रिकेटर था- VVS Laxman. 
  • डॉ. कलाम महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई को अपना मेंटर मानते थे।
  • डॉ. कलाम को दो बार, 2003 और 2006 में MTV Youth Icon चुना गया था।

 

FAQ

एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम ?

अवुल पकीर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम।

एपीजे अब्दुल कलाम के माता पिता का नाम क्या था ? 

पिता का नाम जैनुलाबदीन

माँ का नाम  आशियम्मा

एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म कब हुआ था ? 

 जन्म - 15 अक्टूबर 1931

एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म कहां हुआ था ? 

स्थान - तमिलनाडु के रामेश्वरम

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.