MPPSC MAINS PAPER WITH ANSWER | Paper-3 Part-2 Year 2018

 MPPSC MAINS PAPER WITH ANSWER

MP PSC MAIN ANSWER


लोकसेवा आयोग मुख्य परीक्षा तृतीय प्रश्न पत्र

वर्ष 2018 खंड ब

लघुउत्तरीय प्रश्न


प्रश्न 1- विमुद्रीकरण का क्या अर्थ है?

उत्तर- किसी अर्थव्यवस्था में प्रचलित मुद्रा को बंद करके उसके स्थान पर नई मुद्रा जारी करना। इस हेतु प्रचलित मुद्रा की वैधानिक गारंटी रद्द कर दी जाती है।


प्रश्न 2- वस्तु कर एवं सेवाकर से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर- वस्तु और सेवाओं पर लगने वाला अप्रत्यक्ष कर जीएसटी कहलाता है।


प्रश्न 3- शुद्ध अन्तप्रर्वाह की अवधारणा क्या है ?

उत्तर- एक वित्त वर्ष में राष्ट्र में जितना अन्तप्रर्वाह आया तथा जितना देश के बाहर गया उसके अंतर को शुद्ध अन्तप्रर्वाह कहते हैं।

Net Inflow = Inflow - Outflow


प्रश्न4- हरित लेखांकन से क्या तात्पर्य है?

उत्तर-  हरित लेखांकन राष्ट्रीय आय के आकलन की एक ऐसी विधि है जिसमें राष्ट्रीय उत्पाद की अभिवृद्धि में प्रयुक्त हुए प्रकृति प्रदत्त संसाधनों की क्षय लागतों को राष्ट्रीय आय में से घटाया जाता है। इन प्राकृतिक संसाधनों की पुनः पूर्ति हेतु किये गए प्रयासों पर आई लागतों को भी सकल राष्ट्रीय उत्पाद में समायोजित किया जाता है।


प्रश्न 5- कौन से देश ब्रिक्स के सदस्य है ?

उत्तर- ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका


प्रश्न 6- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के उद्देश्य हैं ?

उत्तर- 

  • छोटी इकाईयों को कम लागत पर वित्तीय सहायता उपलबध कराना।
  • स्वरोजगार को बढ़ावा देना।
  • वित्तीय संस्थाओं को बढ़ावा देना।
  • सस्ती दरों पर आसानी से ऋण की उपलब्धता।

प्रश्न 6- खाद्य सुरक्षा  की अवधारणा क्या है ?

उत्तर- प्रत्येक व्यक्ति तक न्यूनतम मूल्यों पर पोषक पदार्थों युक्त खाद्यानन की उपलब्धता तक व्यक्ति तक इसकी पहुंच होना।


प्रश्न 7- विकेंद्रीकृत योजना से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर- वह योजना जिसमें योजना कानिर्माण प्राथमिकता निर्धारण व क्रियानवयन में केन्द्र, राज्य व स्थानीय शासन तथा नागरिकों की सहभागिता हो। इसे नीचे से ऊपर की ओर नियोजन भी कहते हैं।


प्रश्न 8- रोजगार की गुणवत्ता क्या है ?

उत्तर- रोजगार की गुणवत्ता से तात्पर्य उस रोजगार से है जिसमें रोजगार सुरक्षा हो, आगे बढ़ने सीखने व उपलब्धि प्राप्त करने के अवसर हों, सामाजिक सुरक्षा पारदर्शी व प्रतिस्पर्धात्मक वेतन, कार्य संस्कृति व श्रमिकों के हितों को बढ़ावा देने का नियम आदि हो।


प्रश्न9- डीबीटी स्कीम के मुख्य उद्देश्य क्या हैं ?

उत्तर- सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी प्रणाली को पारदर्शी बनाना व मध्यस्थों को समाप्त करके सीधे लाभार्थी को इसका लाभ प्रदानकरना ।


प्रश्न 10- वे प्रमुख अवयव क्या हैं जिन पर मानव विकास सूचकांक आधारित है ?

उत्तर- 

  • एवं स्वास्थ जीवन (जन्म के समय जीवन की प्रत्याशा)
  • ज्ञान की उपलब्धि ( पढ़ाई के मध्य वर्ष व पढ़ाई के संभावित वर्ष )
  • अच्छा जीवन स्तर ( प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय)

प्रश्न11- क्षेत्रीय असंतुलन के तीन कारण बताइए ?

उत्तर- 

  • संसाधनों का असमान वितरण व दोहन
  • आधारभूत अवसरंचना का असमान विकास होना
  • प्राकृतिक व मानवीय बाधाएं जैसे- जंगल, पठार, आतंकवाद, नक्सलवाद आदि।

प्रश्न 12- हमारे देश में निम्न लिंगानुपात के क्या कारण हैं?

उत्तर- 

  • सामाजिक कारण- पुत्र चाहत, दहेज बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा।
  • आर्थिक कारण- बेटी को उत्पादनकर्ता के स्थान पर उपभोक्ता समझना
  • भ्रूण हत्या


प्रश्न 13- मध्यप्रदेश में निम्न उद्योगीकरण के कोई दो कारण लिखिए ?

उत्तर-

  • कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था
  • पूंजी निवेश व अधारभूत अवसंरचना का अविकसित होना
  • उद्यमशीलता का अभाव
  • अकुशल मानव संसाधन

प्रश्न 14- निकटवर्ती वर्षों में कीमतों में मुद्रास्फीति वृद्धि के कारण लिखिए?

उत्तर-  

  • मुद्रास्फीति मुख्यतः दो कारणों से होती है, मांगजनित कारक एवं लागतजनित कारक।
  • जब मांग और आपूर्ति में असंतुलन पैदा होता है तो वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें बढ़ जाती हैं।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.