ग्रैंड स्लैम 2020 विजेता | Grand Slam 2020 GK in Hindi

ग्रैंड स्लैम  2020 विजेता | Grand Slam 2020 GK in Hindi

| Grand Slam 2020 GK in Hindi


ग्रैंड स्लैम की शुरुआत कब से हुई ?

आस्ट्रेलियन ओपन,फ्रेंच ओपन,विम्बलडन ओपन और यु.एस. ओपन को सम्मिलित रूप से ग्रैंड स्लैम कहा जाता है । इनकी शुरुआत निम्न प्रकार हुई थी -


आस्ट्रेलियन ओपन की शुरूआत 1905 में हुई

फ्रेंच ओपन की शुरूआत 1891 में हुई।

यु.एस. ओपन की शुरूआत  1881 । 

विम्बलडन ओपन की शुरूआत 1877 में हुई।


ग्रैंड स्लेम का क्रम

आस्ट्रेलियन ओपन - जनवरी- फरवरी ( मेलबर्न में) 

फ्रेंच ओपन- मई जून  ( पेरिस )

विम्बलडन ओपन - जुलाई- अगस्त (लंदन )

यु.एस. ओपन - अगस्त- सितंबर ( न्यूयार्क) 


ग्रैंड स्लैम और उनसे संबन्धित कोर्ट का नाम 

आस्ट्रेलियन ओपन .- हार्ड कोर्ट

फ्रेंच ओपन - क्ले कोर्ट

विम्बलडन ओपन  ग्रास कोर्ट

यु.एस. ओपन .- हार्ड कोर्ट


ग्रैंड स्लैम  2020 विजेता Grand slam 2020 winner

आस्ट्रेलियन ओपन .- नोवाक जोकोविच- सोफिया केनिन

फ्रेंच ओपन -  राफेल नडाल -  इगा स्वियातेक

विम्बलडन ओपन  -रद्द ( इसके पहले द्वितीय विश्वयुद्ध के समय रद्द किया गया थ)

यु.एस. ओपन .- डोमनिक थिएम - नाओमी ओसाका

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2020

20 जनवरी से 2 फरवरी, 2020 के मध्य वर्ष की पहली टेनिस ग्रैंड स्लेम प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन ओपन मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता के परिणाम

पुरुष एकल

  • विजेता-नोवाक जोकोविक (सर्बिया)
  • उपविजेता-डोमिनिक थिएम (ऑस्ट्रिया)

महिला एकल

  • विजेता-सोफिया केनिन (अमेरिका)
  • उपविजेता-गरबाइन मुगुरुजा (स्पेन)

पुरुष युगल

  • विजेता-राजीव राम (अमेरिका) और जोए सेलिसबरी (ब्रिटेन)
  • उपविजेता-मैक्स पुर्सेल और ल्यूक सेविले (दोनों ऑस्ट्रेलिया)

महिला युगल

  • विजेता-टिमिया बाबोस (हंगरी) और क्रिस्टीना म्लाडेनोविक (फ्रांस)
  • उपविजेता-हेसिह सु-वेई (चीनी ताइपे) और बारबोरा स्ट्राइकोवा (चेक गणराज्य)

मिश्रित युगल

  • विजेता-बारबोरा क्रेजिकोवा (चेक गणराज्य) और निकोला मेकटिक (क्रोएशिया)
  • उपविजेता-बेथानी माटेक-सैंड्स (अमेरिका) और जेमी मुरे (यूनाइटेड किंगडम)


  • जोकोविक ने रिकॉर्ड 8वीं बार इस ग्रैंड स्लेम का खिताब जीता है।
  • इस ग्रैंड स्लेम का खिताब किसी पुरुष खिलाड़ी ने 6 से अधिक बार नहीं जीता है।
  • जोकोविक द्वारा कैरियर में विजित यह 17वां ग्रैंड स्लेम खिताब है।
  • वह ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।
  • रोजर फेडरर ने अपने कैरियर में अभी तक 20 ग्रैंड स्लेम और राफेल नडाल ने 19 ग्रैंड स्लेम खिताब जीते हैं।
  • सोफिया केनिन इस ग्रैंडस्लेम के महिला एकल वर्ग का खिताब जीतने वाली विश्व की दूसरी सबसे युवा टेनिस खिलाड़ी (उम्र 21 वर्ष) हैं।
  • सबसे कम उम्र (20 वर्ष) में रूस की मारिया शारापोवा ने वर्ष 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।
  • यह केनिन द्वारा विजित पहला ग्रैंड स्लेम खिताब है। 


फ्रेंच ओपन, 2020 (रोलैंड गैरोस)

फ्रेंच ओपन हर साल मई जून में होता है लेकिन इस वर्ष कोरोना के कारण सबसे अंत में  21 सितंबर से 11 अक्टूबर को को संपन्न हुआ।

 21 सितंबर से 11 अक्टूबर, 2020 के मध्य टेनिस प्रतियोगिता फ्रेंच ओपन, 2020 (रोलैंड गैरोस) पेरिसफ्रांस में संपन्न हुई।

 लॉन टेनिस की इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता के परिणाम 

 पुरुष एकल

  •  विजेता-राफेल नडाल (स्पेन)
  •  उपविजेता-नोवाक जोकोविक (सर्बिया)

महिला एकल

  • विजेता-इगा स्वियाटेक (पोलैंड)
  • उपविजेता-सोफिया केनिन (अमेरिका) 

पुरुष युगल

  •  विजेता-केविन क्राविट्ज और एंड्रियास मीस (दोनों जर्मनी)
  •  उपविजेता-मेट पाविक (क्रोएशिया) और ब्रूनो सोआरेस (ब्राजील)

महिला युगल


  • विजेता-टिमिया बाबोस (हंगरी) और क्रिस्टिना म्लाडेनोविक (फ्रांस)
  • उपविजेता-एलेक्सा गुआरची (चिली) और डेसिरे क्रॉक्जिक (अमेरिका)

 

  • इस बार फ्रेंच ओपन में मिश्रित युगल स्पर्धा का आयेाजन नहीं किया गया।
  •  राफेल नडाल द्वारा विजित यह 13वां फ्रेंच ओपन पुरुष एकल खिताब है।
  •  साथ ही यह राफेल नडाल द्वारा कॅरियर में विजित 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
  •  इस प्रतियोगिता को जीतकर नडाल ने रोजर फेडरर के 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।
  •  इगा स्वियाटेक एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पोलैंड की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी हैं।
  •  महिला एकल में पोलैंड की इगा (19 वर्ष) वर्ष 1992 के बाद इस चैंपियनशिप के इतिहास में खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
  •  वर्ष 1992 में मोनिका सेलेस ने 18 वर्ष की उम्र में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।

यूएस ओपन, 2020

 सत्र, 2020 की अंतिम ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता यूएस ओपन 31 अगस्त से 13 सितंबर, 2020 के मध्य न्यूयॉर्क सिटीअमेरिका में संपन्न हुई।

परिणाम 

 पुरुष एकल

  •  विजेता-डोमिनिक थिएम (ऑस्ट्रिया)
  •  उपविजेता-अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) 

महिला एकल 

  • विजेता-नाओमी ओसाका (जापान)
  •  उपविजेता-विक्टोरिया अजारेंका (बेलारुस) 

पुरुष युगल 

  • विजेता-मैट पाविक (क्रोएशिया) और ब्रूनो सोआरेस (ब्राजील)
  •  उपविजेता-वेस्ले कूलहॉफ (नीदरलैंड्स) और निकोल मेक्टिक (क्रोएशिया)


ग्रैंड स्लैम  2020 प्रश्न उत्तर


प्रश्न-  विश्व का सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट कौन सा है ?

उत्तर-  विम्बलडन ओपन की शुरूआत 1877 में हुई।

प्रश्न - 2020 में कौन सा  गैंड स्लैम रद्द कर दिया गया  ?

उत्तर- विम्बलडन ओपन

प्रश्न- आस्ट्रेलियन ओपन 2020 के महिला एकल का खिताब किसने जीाता है ?

उत्तर - सोफिया केनिन (अमेरिका)

प्रश्न- आस्ट्रेलियन ओपन 2020 के पुरूष एकल का खिताब किसने जीाता है ?

उत्तर -  नोवाक जोकोविक (सर्बिया)

प्रश्न- फ्रेंच ओपन 2020 के महिला एकल का खिताब किसने जीाता है ?

उत्तर - इगा स्वियाटेक (पोलैंड)

प्रश्न- फे्रंच ओपन 2020 के पुरूष एकल का खिताब किसने जीाता है ?

उत्तर -  राफेल नडाल (स्पेन)

प्रश्न- यू.एस. ओपन 2020 के महिला एकल का खिताब किसने जीाता है ?

उत्तर - नाओमी ओसाका (जापान)

प्रश्न- यू.एस ओपन 2020 के पुरूष एकल का खिताब किसने जीाता है ?

उत्तर - डोमिनिक थिएम (ऑस्ट्रिया)

प्रश्न - नोवाक जोकोविक का संबंध किस देश से है 

उत्तर - सर्बिया

प्रश्न -  राफेल नडाल का संबंध किस देश से है ?

उत्तर - स्पेन

प्रश्न - फ्रेंच ओपन को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है ?

उत्तर - रोलैंड गैरोस

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.