सतपुड़ा मैकल श्रेणी प्रदेश | सतपुड़ा मैकल श्रेणी प्रदेश का विभाजन

 
सतपुड़ा मैकल श्रेणी प्रदेश
सतपुड़ा पर्वत का विस्तार
सतपुड़ा मैकल श्रेणी प्रदेश |


सतपुड़ा मैकाल श्रेणियां दक्षिणी मध्यप्रदेश में पश्चिमी सीमा के पूर्व में स्थित हैं। इसका भौगोलिक विस्तार  21°0` - 23°0` उत्तरी अक्षांश से लेकर 74°3` - 81°0 पूर्वी देशांतर के मध्य अवस्थित है। इसका भौगोलिक विस्तार लगभग 34000 वर्ग किमी है। इस क्षेत्र की अधिकतम उंचाई 1350 मीटर धूपगढ़ की चोटी है। इस क्षेत्र में खंडवा, खरगौन जिलों की जनसंख्या अधिक है।  मध्यप्रदेश की दक्षिण सीमा से पूर्व में अमरकंटक तक विस्तृत इस श्रेणी को तीन भागों में बांटा गया है।


सतपुड़ा मैकल श्रेणी प्रदेश का विभाजन

 

राजपीपला श्रेणी

  • सतपुड़ा मैकल श्रेणी का पश्चिमी हिस्सा है और काफी कटा-फटा भाग है, राजपीपला श्रेणी के पश्चिमी भाग के बुरहानपुर जिले दर्रे में मिलते हैं।

मध्य श्रेणी हिस्सा

  • राजपीपला के पूर्व में एक चैड़ी श्रेणी है जिसके कई हिस्से हैं ग्वालीगढ़ श्रेणी, महादेव श्रेणी

मैकाल अमरकण्टक श्रेणी

  • सतपुड़ा पर्वत के दक्षिण-पूर्वी विस्तार को मैकाल अमरकण्टक श्रेणी के नाम से जाना जाता है। सतपुड़ा श्रेणी के पूर्वी भाग में अर्द्धचंद्राकार भाग (पंखनुमा) है। यह दक्कन ट्रेप से निर्मित है और लेट्राइट की मोटी परत से आच्छादित है। इसका निर्माण बलुआ पत्थर, क्वाट्र्ज एवं अवसादी चट्टानों से हुआ है। इसका विस्तार शहडोल, मंडला, एवं डिंडोरी जिलो में है।

सतपुड़ा मैकाल श्रेणी से संबंधित प्रमुख जिलों में बुरहापुर, खरगौन, खंडवा, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल, बालाघाट, छिंदवाड़ा सिवनी हैं।


No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.