जैव विविधता का मापन |Measurement of biodiversity

 

जैव विविधता का मापन |


जैव विविधता का मापन Measurement of biodiversity

जैव विविधता का आंकलन दो विशिष्ट कारकों के आधर पर किया जाता है-

  1. प्रजातीय पचुरता
  2. प्रजातीय एकरूपता

प्रजातीय प्रचुरता Species Richness

  • यह एक पारिस्थतिकीय सामुदायिक परिदृश्य या क्षेत्र में प्रतिनिधित्व प्राप्त विभिन्न प्रजातियों की संख्या होती है। यह कम सदस्य संख्या वाली और अधिक सदस्य संख्या वाली प्रजातियों को बरारब का दर्जा देती है, इसलिए प्रजातीय प्रचुरता की गणना करते समय, एक बाघ और सौ हिरणों के झुण्ड को एक समान महत्व होता है।

जैव विविधता का मापन

एल्फा विविधता

अल्फा विविधता किसे कहते हैं

  • किसी एक आवास या क्षेत्र विशेष में पायी जाने वाली प्रजातियों की कुल संख्या उस क्षेत्र की अल्फा विविधता कहलाती है। इससे यह पता चलता है कि किन्ही दो आवासों के मध्य प्रजातियों की संख्या बढ़ रही है या नहीं।

बीटा विविधता

बीटा विविधता किस कहते हैं ?

  • किन्ही दो आवासों या क्षेत्रों के मध्य पायी जाने वाली जैव विविधता बीटा विविधता कहलाती है। इसके द्वारा प्रजातियों के पलायान को मापा जाता है।

गामा विविधता

गामा विविधता किसे कहते हैं?

  • गामा विविधता को बड़े भौगोलिक मापक के रूप में उपयोग किया जाता है। यह एक निश्चित क्षेत्र में पायी जाने वाली समग्र पारिस्थितिक विविधता का माप है।

अल्फा, बीटा एवं गामा विविधता में अंतर

  • अल्फा विविधता द्वारा प्रजातियों की संख्या का आंकलन करके उसमें वृद्धि एवं संवृद्धि का पता लगाया जाता है। वहीं बीटा विविधता आवासों या समुदायों की एक प्रवणता के साथ जातियों के विस्थापन की दर से संबंधित है जो जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय दशा विशिष्ट होती है। जबकि गामा विविधता अल्फा एवं बीटा विविधता अवयवों का गुणनफल है जिसे समुदायों के अवयवों एवं प्रजातीय प्रचुरता के आधार पर इस प्रकार व्यक्त किया जा सकता है।

प्रजातीय एकरूपता Species Evenness

  • यह एक क्षेत्र की जैव सम्पन्नता का निर्माण करने वाली विभिन्न प्रजातियों की सापेक्षिक प्रचुरता की माप है। एक या दो प्रजाति बाहुल्य क्षेत्र कम विविध माना जाता है जबकि अधिक विविधता वाला क्षेत्र वह होता है जिसमें मौजूद विभिन्न प्रजातियों की संख्या बल एक समान हो।

 

जैव विविधता सूचकांक

जैवविविधता: संपूर्णअध्ययन सामग्री

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.