जल सत्याग्रह राजस्थान | जल बिहारी नामक संगठन

 

जल सत्याग्रह राजस्थान


जल सत्याग्रह- राजेन्द्र सिंह 

मैगसेसे पुरस्कार विजेता राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में राजस्थान में जल सत्याग्रह नामक कार्यक्रम का क्रियान्वयन जल बिहारीनामक संगठन के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार को प्रत्येक स्थान पर पानी की स्थिति से अवगत कराया गया ।

 इस सत्याग्रह के कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं-

  • राजस्थान में बढ़ते जलसंकट के चलते उद्योगों में भूजल उपयोग को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने पर जोर दिया जाएगा।
  • नदी जल के निजीकरण व कारखानों के जल प्रदूषण पर रोक लगाने की दिशा में कार्य करने के साथ-साथ जलनीति में जल को जीव के आधार के रूप में मान्यता दिलाने के लिए अनुकूल दबाव बनाना।
  • स्कूलों, काॅलेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों में जल साक्षरता के साथ संवाद स्थापित करना।
  • जल संरक्षण की विधियों पर गांवों व शहरों में प्रचार-प्रसार करना।
  • राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा पत्रकारों आदि को जल अभियान की जिम्मेदारी सौंपना।

जैव विविधता: संपूर्णअध्ययन सामग्री

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.