आईची लक्ष्य | Aichi Targets

 

आईची लक्ष्य | Aichi Targets


आईची लक्ष्य  Aichi Targets


वर्ष 2010 में नगोयाजापान के आईची प्रांत में आयोजित जैव विविधता अभिसमय (सीबीडी) के 10वें सम्मेलन में जैव विविधता की अद्यतन रणनीतिक योजना जिसे आईची लक्ष्य नाम दिया गयाको स्वीकार किया गया।

जैव विविधता अभिसमय के एक भाग के रूप में लघु अवधि की रणनीतिक योजना-2020 के तहत 2011-2020 के लिये जैव विविधता पर एक व्यापक रूपरेखा तैयार की गई। इसके अंतर्गत सभी पक्षकारों को जैव विविधता के लिये कार्य करने हेतु एक 10 वर्षीय ढाँचा उपलब्ध कराया गया है।

यह लघुवधि की योजना 20 महत्त्वाकांक्षी लक्ष्योंजिसे सम्मिलित रूप से आईची लक्ष्य (Aichi Targets) कहते हैंका एक समूह है।


आईची लक्ष्य में मुख्य रूप से 5 रणनीतिक लक्ष्य हैं-

 

1- जैव विविधता नुकसान के कारणों को समझना,

2- जैव विविधता पर प्रत्यक्ष दबाव को कम करना और सतत् उपयोग को बढ़ावा देना

3- पारितंत्र, प्रजातियों एवं अनुवंशिक विविधता की सुरक्षा कर जैव विविधता स्थिति में सुधार लाना,

4- जैव विविधता एवं पारितंत्र सेवाओं से लाभों का सभी में संवर्द्धन करना,

5- साझीदारी नियोजन, ज्ञान प्रबंधन तथा क्षमता निर्माण के द्वारा क्रियान्वयन में वृद्धि करना।

भारत ने 20 वैश्विक आईची जैव विविधता लक्ष्यों के अनुरूप 12 राष्ट्रीय जैव विविधता लक्ष्य (NBT) विकसित किये है।

आईची लक्ष्य को कन्वेंशन ऑन बायोलॉजिकल डायवर्सिटी (CBD) ने अपने नागोया सम्मेलन में अपनाया था।

लघु अवधि की योजना 20 महत्वाकांक्षी किन्तु अब तक प्राप्त न किये गए लक्ष्यों का एक समूह प्रदान करती है, जिसे सामूहिक रूप से आईची लक्ष्य के रूप में जाना जाता है।

आईची लक्ष्य= 20 लक्ष्य, जिन्हें 5 खण्डों (A to E) में बाँटा गया है:

रणनीतिक लक्ष्य A

  • सरकार और समाज में जैव विविधता को मुख्यधारा में लाकर हानि को प्रबंधित करते हुए जैव विविधता हानि के कारणों को सम्बोधित करना। 

रणनीतिक लक्ष्य B

  • जैव विविधता पर प्रत्यक्ष दबाव कम करना और संधारणीय उपयोग को बढ़ावा देना। 

रणनीतिक लक्ष्य C

  • पारिस्थितिक तंत्र, प्रजातियों और आनुवंशिक विविधता को संरक्षित करके जैव विविधता की स्थिति में सुधार करना 

रणनीतिक लक्ष्य D

  • सभी को जैव विविधता के लाभ प्रदान करना। 

रणनीतिक लक्ष्य E

  • सहयोगात्मक योजना निर्माण, ज्ञान प्रबंधन और क्षमता निर्माण के माध्यम से कार्यान्वयन बढ़ाना।


भारत ने 20 वैश्विक आईची जैव विविधता लक्ष्यों के अनुरूप 12 राष्ट्रीय जैव विविधता लक्ष्य (NBT) विकसित किये है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.