नागभट्ट प्रथम | ऐतिहासिक व्यक्तित्व | Nagbhatt Pratham


Nagbhatt Pratham

नागभट्ट प्रथम Nag Bhatt Pratham

गुर्जर प्रतिहार वंश का वास्तविक संस्थापक नागभट्ट प्रथम (730-756 ई.) था। वह एक पराक्रमी शासक था।

नागभट्ट प्रथम ऐतिहासिक व्यक्तित्व प्रमुख तथ्य

  • ग्वालियर अभिलेख से पता चलता है कि उसने एक शक्तिशाली सेना को नष्ट कर दिया। वह म्लेच्छ शायद सिन्ध का शासक था।
  • इस प्रकार नागभट्ट ने अरबों केे आक्रमण से पश्चिमी भारत की रक्षा की तथा उनके द्वारा रौंदे हुए अनेक प्रदेशों को पुनः जीत लिया।
  • ग्वालियर लेख में कहा गया है कि म्लेच्छराजा की विशाल सेनाओं को चूर करने वाला मानों नारायणरूप में वह लोगों की रक्षा के लिए उपस्थित हुआ था। ऐसा प्रतीत होता है कि नागभट्ट ने अरबों को परास्त कर भड़ौच के आस-पास का क्षेत्र जीत लिया तथा अपनी ओर से चहमान शासक भतृबड्ढ़ द्वितीय को वहाँ का शासक नियुक्त किया।
  • हांसोट लेख से इसकी पुष्टि होती है, जो नागभट्ट के समय जारी करवाया गया था।
  • इसके पहले अरबों ने जयभट्ट को पराजित कर भड़ौच पर अपना अधिकार कर लिया था। किन्तु नागभट्ट ने पुनः वहाँ अपना अधिकार कर लिया था।
  • नागभट्ट का समकालीन अरब शासक जुनैद था।
  • मुस्लिम लेख अल बिलादुरी के विवरण से पता चलता है कि जुनैद को मालवा के विरूद्ध सफलता नहीं मिली थी।
  • इस प्रकार गुजरात तथा राजपुताना के एक बड़े भाग का वह शासक बन बैठा।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.