MP me Aadhunik Khel |Modern sports in MP | मध्यप्रदेश में आधुनिक खेल

मध्यप्रदेश में आधुनिक खेल
Modern sports in MP

 

मध्यप्रदेश में आधुनिक खेल Modern sports in Madhya Pradesh

  • म.प्र. में खेलकूद का प्रारंभ अंग्रेजो ने किया।
  • लार्ड डफरिन ने सतना में लान टेनिस कोर्ट की स्थापना 1888 में की थी।
  • होल्कर स्टेट ने अपने विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य रूप से लागू किया (1928)

मध्य प्रदेश खेल प्राधिकरण Madhya Pradesh Sports Authority

  • राज्य सरकार ने म.प्र. खेल क्रीड़ा परिषद को भंग कर उसके स्थापना पर म.प्र. खेल प्राधिकरण का गठन 13 जून 2011 को किया है।
  • इसके अध्यक्ष खेल मंत्री हैं इसके अलावा आठ सदस्य होंगे। जिनमें एक सदस्य सचिव होगा। इनके अलावा प्राधिकरण में पांच पदेन सदस्य भी होंगे।
  • सरकारी व पदने सदस्यों को छोड़कर सभी सदस्यों का कार्यकाल दो साल का होगा और एक सदस्य को दो बार से अधिक मनोनीत नहीं किया जा सकेगा।
  • इसका मुख्यालय भोपाल में है।
  • राज्य क्रीडा परिषद के स्थान पर अब राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान, पटियाला के सहयोग से भोपाल में राज्य स्तरीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन कर रहा है। जबलपुर, ग्वालियर, सागर, इंदौर और उज्जैन में उप प्रशिक्षण केन्द्र (बैडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी, बालीबाल, भारोत्तोलन, बॉस्केटबॉल, कुश्ती) स्थापित किये गये हैं।

राज्य खेलकूद एवं युवक कल्याण संचालनालय State Sports and Youth Welfare Directorate

  • राज्य खेलकूद एवं युवक कल्याण संचालनालय का गठन 1 अक्टूबर 1975 को किया गया था। 1981 को इसका नाम खेल एवं कल्याण विभाग किया गया।
  • कार्य- खेल एवं युवा कल्याण संबंधी विभिन्न कार्य।
युवक मंडल Yuvak Mandal
  • वर्ष 1983-84 से ग्रामीण क्षेत्रों में युवा गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु युवक मण्डलों का गठन प्रारंभ हुआ। इन्हें आवश्यक समान उपकरण सरकार देती है।
  • इनका कार्य है-साहसिक कार्यों के लिए युवकों को प्रोत्साहित करना, खण्ड स्तर पर उपलब्ध व्यवसायिक सुविधा, बेरोजगारों को दिलवाना, साक्षरता अभियान को प्रोत्साहन और खण्डस्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन।

पायका योजना Paika Yojana

  • खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस योजना के अंतर्गत पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान चलाया जा रहा हैं उद्देश्य है ग्रामों में खेल अधोसंरचना का विकास। आवंटित राशि 97 करोड़ रूपये।

म.प्र. की खेलकूद नीतियां M.P. Sports policies

  • म.प्र. की प्रथम खेलकूद नीति- 1989
  • म.प्र. की द्वितीय खेलकूद नीति- 1994
  • म.प्र. की तृतीय खेलकूद नीति- 2005

म.प्र. की तृतीय खेलकूद नीति- 2005 M.P. Third Sports Policy - 2005

  • म.प्र. खेलकूद प्राधिकरण का गठन होगा।
  • रेडक्रास की तर्ज पर खेल कोष की स्थापना ।
  • शिक्षकों की भर्ती में खिलाडि़यों को प्राप्तांक में अधिभार।
  • उत्कृष्ट खिलाडि़यों को सरकारी नौकरी देने का विचार।
  • जिला खेल परिसरों की स्थापना।
  • ग्रामीण खेल मैदानों की स्थापना।

म.प्र. राज्य क्रीड़ा परिषद 1960-2011 M.P. State Sports Council 1960-2011

  • म.प्र. राज्य क्रीड़ा परिषद का गठन 1960 में हुआ था।
  • म.प्र. राज्य क्रीड़ा परिषद का पुनर्गठन खेल परिषद (35 सदस्यी) के रूप में 1984 में हुआ था। 13 जून 2011 को यह भंग हुई।
  • सरकार ने म.प्र. खेल क्रीड़ा परिषद को भंग कर उसके स्थान पर म.प्र. खेल प्राधिकरण का गठन 2011 में किया है।

राष्ट्रीय सेवा योजना NSS

  • राष्ट्रीय सेवा योजना (उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत)छात्र-छात्राओं में राष्ट्र के प्रति जागृति लाने के लिए योजना है।
  • योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा किये जाने वाले कार्यों में सड़कों की सफाई करना, वृक्षारोपण करना, शिक्षा प्रदान करना, कुष्ठरोगियों की सेवा करना, रक्तदान, निर्माण कार्य गंदी बस्तियों की सफाई, ग्रामोत्थान इत्यादि प्रमुख है।
  • म.प्र. पहला राज्य है जहां राष्ट्रीय भूमि विकास पड़त बोर्ड दिल्ली द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पड़त भूमि के विकास का कार्य शुरू किया गया है।

राज्य में नेशनल कैडेट कोर NCC

  • देश के युवाओं में चरित्र शक्ति और देशभक्ति का विकास कर उन्हें भावी जिम्मेदारियों के योग्य बनाने के उद्देश्य से नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हृदयनाथ कुंजरू समिति की अनुशंसा पर 28 नंवबर 1948 को भारत में की गई। सी.पी. बरार के समय म.प्र. में कार्यरत थी।
  • मुख्यालय भोपाल में है। ब्रिगेडियर के अधीन निदेशालय के रूप में खेल एवं युवक कल्याण विभाग में संलग्न है। (1982)
  • राज्य में इसके 6 समूह मुख्यालय हैं- इंदौर, सागर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, और सैनिक स्कूल रीवा। प्रत्येक मुख्यालय में एन.सी.सी. की छह से आठ बटालियनें या यूनिटें हैं। एन.सी.सी. में सामाजिक सेवा योजना लागू (1953) है।

मध्य प्रदेश की प्रमुख खेल संस्थाएं

  • खेलकूद एवं युवक कल्याण विभाग भोपाल 1975
  • मध्य प्रदेश खेल संचालनालय भोपाल 1975
  • पारसी क्रिकेट क्लब इंदौर 1890
  • मध्य प्रदेश बैडमिंटन ऐसोसिएशन जबलपुर 1946
  • मध्य प्रदेश टेबल टेनिस ऐसोसिएशन जबलपुर 1957
  • मध्य प्रदेश होल्कर क्रिकेट ऐसोसिएशन इंदौर 1941
  • मध्य भारत महिला हॉकी एकेडमी ग्वालियर 2006
  • महाकौशल महिला हॉकी ऐसोसिएशन जबलपुर
  • मध्य प्रदेश न्यू महिला हॉकी ऐसोसिएशन भोपाल
  • मध्य प्रदेश पुरूप हॉकी ऐसोसिएशन जबलपुर

मध्य प्रदेश की खेल एकेडमी

  • हॉकी एकेडमी भोपाल
  • शूटिंग एकेडमी भोपाल
  • इक्वेस्ट्रेअन एकेडमी भोपाल
  • मार्शल आर्ट एकेडमी भोपाल
  • एथलेटिक्स भोपाल
  • तैराकी (वाटर स्पोर्ट्स) भोपाल
  • साइकिलिंग जबलपुर
  • वेटलिफ्टिंग जबलपुर
  • तीरदांजी जबलपुर
  • टेबल टेनिस इंदौर
  • मलखम्ब और जिम्नास्टिक उज्जैन
  • नेशनल क्रिकेट अकादमी ग्वालियर
  • बैडमिंटन एकेडमी ग्वालियर

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.