Bharat Me MP ki Sthiti | MP aur bharat tulnatmak adhyayan | भारत में मध्यप्रदेश की स्थिति


MP aur bharat tulnatmak adhyayan
 भारत में मध्यप्रदेश की स्थिति

भारत में मध्यप्रदेश की स्थिति

भारत अक्षांशीय दृष्टि से उत्तरी गोलार्द्ध तथा देशांतरीय दृष्टि से पूर्वी गोलार्द्ध में अवस्थित है। अतः मध्यप्रदेश की भी यही अवस्थिति है।

म.प्र. विशिष्ट तथ्य
  • मध्यप्रदेश का क्षेत्रफल 308252 वर्ग किमी है, जो भारत के कुल क्षेत्रफल का 9.38 प्रतिशत है।
  • मध्यप्रदेश पूर्णतः भूओवेष्टित प्रदेश है।
  • मध्यप्रदेश का ढाल उत्तरमुखी है।
  • मध्यप्रदेश के पूर्व और पश्चिमी भाग में लगभग 34 मिनट का अंतर है।
  • कर्क रेखा म.प्र. के 14 जिलों से गुजरती है।
  • भारत की मध्यान्ह रेखा 82.5 एकमात्र सिंगरोली जिले से गुजरती है।

मध्यप्रदेश के प्रमुख केन्द्र बिन्दु Center points of Madhya Pradesh

  • पृथ्वी का केन्द्र बिन्दु मंगलनाथ (उज्जैन) है।
  • अखण्ड भारत का केन्द्र बिन्दु बरसाली (बैतूल) है।
  • अविभाजित भारत का केन्द्र बिन्दु करोंदी (कटनी)।
  • वर्तमान भारत का केन्द्र  बिन्दु विदिशा है।
  • मध्यप्रदेश का केन्द्र बिन्दु सागर है।

मध्यप्रदेश की भारत में स्थिति

  • मध्यप्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा बड़ा राज्य है।
  • मध्यप्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का (2014 से) 5वां राज्य है।
  • म.प्र. से अधिकतम सीमा साझा करने वाला राज्य उत्तरप्रदेश है।
  • म.प्र. से न्यूनतम सीमा साझा करने वाला राज्य गुजरात है।
  • मध्यप्रदेश का निकटम बंदरगाह मुंबई है।
  • मध्यप्रदेश 5 राज्यों से सीमा साझा  करता है।
  • मध्यप्रदेश का राज्य पशु बारहसिंगा है।
  • ओरछा प्रदेश के निवाड़ी जिले में है।
  • मध्यप्रदेश के पूर्व पश्चिमी भाग में लगभग 34 मिनट का समय अंतराल रहता है।
  • मध्यप्रदेश की उत्तर से दक्षिण तक लंबाई 605 किमी है।
  • मध्यप्रदेश की पूर्व से पश्चिमी की लंबाई 870 किमी हैं
  • मध्यप्रदेश का सबसे उत्तरी जिला मुरैना है।
  • मध्यप्रदेश का सबसे दक्षिणतम जिला बुरहानपुर है।
  • मध्यप्रदेश का सबसे पूर्वी जिला सिंगरौली है।
  • मध्यप्रदेश का सबसे पश्चिमी जिला अलीराजपुर है।
  • भोपाल से दूरस्थतम जिला सिंगरोली है।
  • भोपाल से सटे पाॅच जिले गुना, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़ है।
  • सर्वाधिक अंतर्राज्यीय सीमा वाला जिला नीमच है।
  • म.प्र. के 18 जिले अंतरवर्ती हैं।

मध्यप्रदेश और भारत का तुलनतात्मक अध्यन MP aur bharat tulnatmak adhyayan

 


विषय तुलना

भौगोलिक स्थिति

भारत- विश्व का दक्षिण एशियायी देश ( उत्तरी गोलार्द्ध पूर्वी देशान्तर)
म.प्र.- भारत का केन्द्रीय प्रदेश

आकार
भारत- विश्व का सातवां बड़ा देश 3287263 वर्ग किमी विश्व क्षेत्रफल का 2.42 प्रतिशत।
भारत का दूसरा बड़ा राज्य क्षेत्रफल 308252 वर्ग कि.मी.। भारत के क्षेत्रफल का 9.38 प्रतिशत

जनसंख्या

भारत- विश्व में दूसरा बड़ा (विश्व की जनसंख्या का 16.7 प्रतिशत)
म.प्र.- भारत में 5वां बड़ा भारत की जनसंख्या का 5.99 प्रतिशत

उत्तरी अक्षांश

भारत-84°-37°6
म.प्र.- 21°.6-25°30

पूर्वी देशांतर

भारत 68°7-97°25
म.प्र. 74°59- 82°48

कर्क रेखा

भारत-23 1/2 अक्षांश भारत के लगभग मध्य से
म.प्र.- 23 1/2 म.प्र. के लगभग मध्य से

भौगोलिक विभाजन

भारत- चार भौतिक प्रदेश
1 हिमाचल पर्वतीय प्रदेश
2. उत्तर का विशाल मैदान
3. मरूस्थलीय प्रदेश
4. दक्षिण प्रायद्धीप
म.प्र.- तीन भौतिक प्रदेश
1. मध्य उच्च प्रदेश
2. सतपुड़ा मैकल श्रेणी
3. बघेलखण्ड पठार

सर्वोच्च चोटी

भारत-के-2 पाक अनाधिकृत कश्मीर 8611 मीटर
म.प्र.- धूपगढ़ 1350 महादेश्व श्रेणी-सतपुड़ा पर्वत

निम्नवत स्थल

भारत- नर्मदा भ्रंश घाटी क्षेत्र
म.प्र.-नर्मदा भ्रंश घाटी क्षेत्र (दोनों का)

प्राचीनतम पर्वतमाला

भारत- अरावली
म.प्र.- विंध्याचल

नवीनतम पर्वतमाला

भारत- हिमालय
म.प्र.-सतपुड़ा

निकटम द्वीपीय देश

भारत- श्रीलंका
म.प्र.- श्रीलंका

सीमा पर स्थित देश/राज्य

भारत- 7 देश
सर्वाधिक सीमा बंग्लादेश
म.प्र.- 5 राज्य
सर्वाधिक सीमा उत्तरप्रदेश

सूर्योदय एवं सूर्यास्त सबसे पहले

भारत- अरूणाचल (किबिधु)
म.प्र. - सिंगरौली

सूर्योदय एवं सुर्यास्त सबसे बाद

भारत- राजस्थान (जैसलमेर)
म.प्र- अलीराजपुर

Also Read ... 



2 comments:

  1. सर MP PSC का ईकाई वाईस सामग्री pdf मैं बनाओ।
    बहुत मदद हो जायेगी।

    ReplyDelete

Powered by Blogger.