विश्व धरोहर दिवस, World Heritage Day 14th April


World Heritage day, विश्व धरोहर दिवस

विश्व धरोहर दिवस World Heritage Day

प्रत्येक वर्ष विश्व भर में इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स’ (ICOMOS) द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस (World Heritage Day ) के रूप में मनाया जाता है।

थीम:

विश्व विरासत दिवस 2020 का विषय साझा संस्कृति,साझा विरासत' और' साझा जिम्मेदारी’ (‘Shared Culture, Shared heritage and Shared responsibility’) है। 

उद्देश्य:
इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक विरासत की विविधता के महत्त्व के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा भविष्य के लिये संरक्षित करना है।

मुख्य बिंदु:

र्ष 1982 में इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स’ (ICOMOS) ने सुझाव दिया कि 18 अप्रैल को स्मारक एवं स्थलों के लिये अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिये 
इस प्रस्ताव को वर्ष 1983 में यूनेस्को (UNESCO) की 22वीं आम सभा द्वारा अनुमोदित किया गया था, जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत, स्मारकों के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना एवं उनका संरक्षण करना था।

इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स (ICOMOS):

इस संगठन की स्थापना वेनिस चार्टर’ (Venice Charter) में उल्लिखित सिद्धांतों के आधार पर की गई थी, जिसे स्मारक एवं स्थलों के संरक्षण और पुनर्स्थापन के लिये वर्ष 1964 के अंतर्राष्ट्रीय चार्टर के रूप में भी जाना जाता है।

दुनिया के 10 मशहूर सांस्कृतिक वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स के नाम-

1. माचु-पिच्चु को इंसान का खोया हुआ शहर भी कहा जाता है, यह पेरु में है
2. मिस्र के पिरामिड
3. चीन की दीवार
4. म्यांमार का बगान शहर
5. आगरा का ताजमहल
6. फ्रांस का मोंट सेंट मिशेल, यह एक द्वीप है.
7. कंबोडिया का अंकोर वाट मंदिर
8. ग्रीस में एथेंस शहर के एक्रोपॉलिस
9. रापा नुई राष्ट्रीय उद्यान, ईस्टर द्वीप, चिली में स्थित है।
10. मैक्सिको के चीचेन इट्ज़ा या चिचेन इत्ज़ा

भारत में 38 वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स हैं जो निम्न  हैं-

क्र
स्थल का नाम
घोषणा का वर्ष
स्थान
1
1983
औरंगाबादमहाराष्ट्र
2
आगरा का किला
1983
आगराउत्तर प्रदेश
3
ताज महल
1983
आगराउत्तर प्रदेश
4
एलोरा गुफाएं
1983
महाराष्ट्र
5
कोणार्क सूर्य मंदिर
1984
ओडिशा
6
महाबलिपुरम के स्मारक समुह
1984
तमिलनाडु
7
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
1985
राजस्थान
8

काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
1985
असम
9
मानस राष्ट्रीय उद्यान
1985
असम
10
गोवा के गिरजाघर एवं कॉन्वेंट
1986
गोवा
11
हम्पी
1986
कर्नाटक,
12
फतेहपुर सीकरी
1986
उत्तर प्रदेश
13
खजुराहो स्मारक समूह
1986
मध्य प्रदेश
14
सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान
1987
पश्चिम बंगाल
15
एलिफेंटा की गुफाएँ
1987
महाराष्ट्र
16
पत्तदकल
1987
कर्नाटक
17
महान चोल मंदिर
1987
तमिलनाडु
18
नन्दा देवी राष्ट्रीयउद्यान फूलों की घाटी
1988, 2005
उत्तराखण्ड
19
साँची के बौद्ध स्तूप
1989
मध्य प्रदेश
20
हुमायूँ का मकबरा
1993
दिल्ली
21
कुतुब मीनार एवं अन्य स्मारक
1993
दिल्ली
22
भारतीय पर्वतीय रेल 
1999

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे।
नीलगिरि पर्वतीय रेलवे।
कालका-शिमला रेलवे
23
बोधगया का महाबोधि विहार
2002
बिहार
24
भीमबेटका शैलाश्रय
2003
मध्य प्रदेश
25
चंपानेर.पावागढ़ पुरातत्व उद्यान
2004
गुजरात
26
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस
2004
महाराष्ट्र
27
दिल्ली का लाल किला
2007
दिल्ली
28
जंतर मंतर जयपुर
2010
राजस्थान
29
पश्चिमी घाट
2012
महाराष्ट्रगोवाकर्नाटकतमिलनाडु और केरल
30
राजस्थान के पहाड़ी दुर्ग
2013
राजस्थान
31
ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान
2014
हिमाचल प्रदेश
32
रानी की वाव
2014
गुजरात
33
नालन्दा महाविहार, नालंदा विश्वविद्यालय
2016
बिहार
34
कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान
2016
सिक्किम
35
कैपिटल कॉम्प्लेक्स
2016
चंडीगढ़
36
अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर
2017
गुजरात
37
मुंबई का विक्टोरियन और
आर्ट डेको एनसेंबल
2018
मुंबई
38
गुलाबी शहर
2019
जयपुर


World heritage sites of India


सबसे ज्यादा विश्व विरासत वाले देश


देश का नाम
विरासतों की संख्या 
चीन
55
इटली
55
स्पेन
48
जर्मनी
46
फ्रांस
45
भारत
38
मेक्सिको
35
यूनाइटेड किंगडम
32
रूस
29
ईरान
24
संयुक्त राज्य अमेरिका
24
जापान
23
ब्राज़िल
22
ऑस्ट्रेलिया
20
कनाडा
20



No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.