वनों से संबन्धित संस्थान एवं मिशन |Forest related institutions and missions

Forest related institutions and missions

भारतीय वन प्रबंधन संस्थान भोपाल Indian Institute of Forest Management Bhopal

  • आई.आई.एफ.एम. की स्थापना वर्ष 1982 में भोपाल में की गई थी। यह एक स्वायत्त संस्थान है, जो भारत सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इसके वर्तमान निर्देशक डॉ. पंकज श्रीवास्तव हैं।
  • यह संस्थान विभिन्न सेवाओं एवं संस्थानों से संबंधित व्यक्तियों को वानिकी विकास के प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान करता है

मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम Madhya Pradesh State Forest Development Corporation

  • मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम की स्थापना प्रोडक्शन फॉरेस्ट्री: मैन मेड फॉरेस्ट्स (1972) के अंतर्गत 24 जुलाई 1975 को की गई थी। जिसका प्रमुख उद्देश्य निम्न कोटि के वन क्षेत्रों को उच्च कोटि के वनों में परिवर्तित करके वनों की उत्पादन क्षमता एवं गुणवत्ता सुधार लाना है।

मध्य प्रदेश राज्य बॉंस मिशन Madhya Pradesh State Bamboo Mission

  • राष्ट्रीय बाँस मिशन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 3 जुलाई 2013 को इस मिशन का गठन किया गया। इस मिशन में बॉस आधारित उद्यमिता एवं विकास योजनाओं के अंतर्गत नर्सरी विकास, असंगठित बॉस वनों का सुधार, बॉस रोपण, बॉस शिल्पकारों की दक्षता बढ़ाना, कार्यशाला तथा बॉस बाजार आदि कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है।

राज्य लघु वनोपज व्यापार एवं विकास सहाकारी संघ State Small Forest Produce and Development Cooperative Union

  • मध्य प्रदेश राज्य वनोपज व्यापर एवं विकास सहकारी संघ का गठन वर्ष 1984 में किया गया था। वर्ष 1989 तक प्रदेश में लघु वनोपज का संग्रहण एवं व्यापार दोनों कार्य इसी संस्था द्वारा किये जाते थे, परंतु  1989 में इस व्यवस्था में महत्वपूर्ण परिवत्रन किया गया और लघु वनोपज के संग्रहण कार्य में संलग्न प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य कमजोर वर्ग के ग्रामीणों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु वनोपज के संग्रहण एवं विपणन का कार्य सहकारी समितियों के माध्यम से किये जाने का निर्णय लिया गया।

राज्य वन अनुसंधान संस्थान State Forest Research Institute

  • राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर वर्ष 1963 में अस्तित्व में आया। यह संस्थान वन, वनस्पति, वन सवंर्द्धन, वृक्ष सुधार, बीज तकनीकी, जैव विविधता, वन आनुवांशिकी, जैव प्रौद्योगिकी, वनोपज विपणन, वन विस्तार, वन मापिकी, वन पारिस्थितिक तंत्र एवं पर्यावरणीय प्रभाव आदि विषयों में शोध एवं तकनीक विकसित कर उनके प्रचार प्रसार का कार्य करता है। इस संस्थान द्वारा वानिकी संदेश तथा वन धन नामक पत्रिकाओं का प्रकाशन किया जा रहा है।

लघु वनोपज प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केन्द्र

  • मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ द्वारा इस केन्द्र की स्थापना बरखेड़ा पठानी, भोपाल में अकाण्ठीय वनोपज की गुणवत्ता के मानकीकरण एवं औषधियों के उत्पादन के उद्देश्य से की गई है। जिसके द्वारा विंध्य हर्बल्स ब्रांड के अंतर्गत आयुर्वेदिक एवं हर्बल औषध्यिों का उत्पादन किया जा रहा हैं

मध्य प्रदेश संजीवनी केन्द्र Madhya Pradesh Sanjivani Center

  • मध्य प्रदेश में औषधीय पौधों के प्रसंस्करण केन्द्रों द्वारा उत्पादित औषधियों के विपणन के लिए 28 संजीवनी विक्रय केन्द्र प्रारंभ किये गये हैं। इन विक्रय केन्द्रों के माध्यम से प्रसंस्कृत लघवनोपजों तथा औषधीय उत्पादों को विक्रय किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख वानिकी संस्थान Major Forestry Institute of Madhya Pradesh


संस्थान
 क्षेत्र
ट्रॉपिकल फॉरेस्ट्री रिसर्च इंस्टीट्यूट 1988         जबलपुर
इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट्री रिसर्च एवं मानव विकास संस्थान     छिंदवाड़ा
भारतीय वन प्रबंधन संस्थान 1982 भोपाल
राष्ट्रीय वन अनुसंधान का क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर
उष्ण कटिबंधीय वन अनुसंधान केन्द्र जबलपुर
मध्य प्रदेश का प्रथम फॉरेस्ट कालेज 1979 बालाघाट
मध्य प्रदेश का द्वितीय फॉरेस्ट कॉलेज 1980 बैतूल
मध्य प्रदेश का प्रथम वन स्कूल  शिवपुरी

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.