Madhy Pradesh Janaganana 2011 मध्य प्रदेश जनगणना 2011

मध्य प्रदेश जनगणना 2011

मध्य प्रदेश जनगणना 2011 

  • प्रथम जनगणना 1872 में लार्ड मेयो के कार्यकाल में प्रारंभ  हुई थी।
  • 1881 में लार्ड रिपन के कार्यकाल से लगातार।
  • जनगणना आयुक्त कार्यालय नई दिल्ली में है जिसके महानिदेशक श्री सी चन्द्रमौली हैं।
  • मप्र. की छठी एवं देश की पन्द्रहवी जनगणना 2011 थी।
  • म.प्र. के जनगणना निर्देशक सचिन सिन्हा थे।
  • जनगणना संबंधी कार्य भारत सरकार  द्वारा किया जाता है।
  • जनगणना संघ का विषय है जिसका उल्लेख अनुच्छेद 246 में है।
  • जनगणना कार्य प्रत्येक 10 वर्ष पश्चात किया जाता है।
  • जनगणना अधिनियम 1948 के तहत जनगणना कार्य किया जाता है।
  • 0-6 वर्ष के बच्चे जो साक्षर हैं उन्हें जनगणना 2011 में निरक्षर माना गया है।
  • सात वर्ष या उससे अधिक आयु के वे लोग जो साक्षर हैं, साक्षरता दर में शामिल किए गए हैं।
  • 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
  • 11 मई को म.प्र. जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • परिवार कल्याण कार्यक्रम में शहड़ोल  अव्वल जिला रहा है।
  • शहड़ोल जिले ने पुुरूष नसबंदी के निर्धारित लक्ष्य से 33 प्रतिशत अधिक उलब्धि अर्जित की है।
  • भारत विश्व की द्वितीय बड़ी जनगणना वाला देश है।
  • देश की जनसंख्या में प्रदेश की जनसंख्या का 6 प्रतिशत है।
  • म.प्र. में ग्रामीण साक्षरता 63.94 प्रतिशत है।
  • प्रदेश का सर्वाधिक क्षेत्रफल व जिला छिंदवाड़ा है।
  • प्रदेश का निवाड़ी जिला सबसे कम क्षेत्रफल वाला है।
  • सर्वाधिक नगरीकरण प्रतिशत वाला जिला भोपाल है।
  • न्यूनतम नगरीकरण वाला जिला डिंडोरी है।
  • प्रदेश में सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला डिंडोरी हैै।
  • प्रदेश मेें न्यूनतम ग्रामीण जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला भोपाल हैै।
  • प्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति एसटी जनसंख्या वाला जिला धारा है।
  • प्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति एसटी जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला अलीराजपुर है।
  • न्यूनतम अनुसूचित जनजाति एसटी जनसंख्या वाला जिला भिण्ड है।
  • न्यूनतम अनुसूचित जनजाति एसटी जनसंख्या प्रतिशता वाला जिला भिण्ड है।
  • सर्वाधिक अनुसूचित जाति एससी जनसंख्या वाला जिला इंदौर है।
  • सर्वाधिक अनुसूचित जाति एससी जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला उज्जैन है।
  • न्यूनतम अनुसूचित जाति एससी जनसंख्या वाला जिला झाबुआ है।
  • न्यूनतम अनुसूचित जाति एससी जनसंख्या प्रतिशतता वाला जिला झाबुआ है।
  • सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति एसटी जनसंख्या दशकीय वृद्धि दर वाला जिला छतरपुर है।
  • न्यूनतम अनुसूचित जनजाति एसटी जनसंख्या दशकीय वृद्धि वाला जिला मंदसौर है।
  • राज्य की कुल जनसंख्या का 15.6 प्रतिशत अनुसूचित जाति एस.सी  है।
  • राज्य की कुल जनसंख्या का 21.1 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति एस.टी है।

2001 evam 2011 me mp ki pouplation

मध्यप्रदेश  जनगणना 2011 अंतिम आंकड़े


  • जनसंख्या-72626809
  • पुरूष जनसंख्या-37612306
  • महिला जनसंख्या-35015503
  • दशकीय जनसंख्या वृद्धि-20.30 प्रतिशत
  • जनसंख्या घनत्व-236
  • लिंगानुपात-931
  • साक्षरता-69.3 प्रतिशत
  • पुरूष साक्षरता-78.7 प्रतिशत
  • महिला साक्षरता- 59.2 प्रतिशत
  • सर्वाधिक लिंगानुपात- बालाघाट 1021
  • न्युनतम लिंगानुपात- भिण्ड 837
  • सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व- भोपाल 855
  • न्यूनतम जनसंख्या घनत्व- डिंडोरी 94
  • सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला- जबलपुर 81.1 प्रतिशत
  • न्यूनतम साक्षरता वाला जिला- अलीराजपुर 36.1 प्रतिशत
  • सर्वाधिक पुरूष साक्षरता वाला जिला - इंदौर/जबलपुर 87.3 प्रतिशत
  • सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला जिला- भोपाल 74.9 प्रतिशत
  • न्यूनतम महिला साक्षरता वाला जिला- अलीराजपुर 31.3 प्रतिशत
  • न्यूनतम पुरूष साक्षरता वाला जिला- अलीराजपुर 42.6 प्रतिशत
dharm ke ansuar janshkya

2 comments:

Powered by Blogger.