MP Geography in Hindi मध्य प्रदेश का भौगोलिक स्वरूप | MP ka Bhugol GK

mp ka bhugol for mp psc

मध्य प्रदेश का भौगोलिक स्वरूप MP Ka Bhugol

  • राज्य की वर्तमान भौगोलिक स्थिति 21°6‘ उत्तरी अक्षांश से 26°30‘ उत्तरी अक्षांश तथा 74° 9‘ पूर्वी देशान्तर से 82°48 पूर्वी देशान्तर के मध्य में है।
  • मध्यप्रदेश का कुल क्षेत्रफल 3,08,252 वर्ग किमी है, जो भारत के कुल क्षेत्रफल का 9.38 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य, देश में राजस्थान के बाद द्वितीय स्थान पर है।
  • मध्यप्रदेश  पूर्व से पश्चिम विस्तार 870 किमी तथा उत्तर से दक्षिण 605 किमी है।
  • पश्चिमी तथा पूर्वी सीमाएँ क्रमशः गुजरात एवं मैकाल-कैमूर की श्रेणियों द्वारा निर्धारित की जाती हैं।
  • राज्य की सर्वाधिक सीमा उत्तर प्रदेश राज्य से मिलती है तथा मध्यप्रदेश की सीमा गुजरात के बड़ोदरा जिले से मिलती है।
  • कर्क रेखा, नर्मदा नदी के समानान्तर प्रदेश को दो बराबर भागों में बाँटती है। 
  • राज्य की सीमा पाँच राज्यों के साथ मिलती है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र छत्तीसगढ़, एवं गुजरात।
  •  मध्यप्रदेश उच्च भूमियों का प्रदेश कहा जाता हैए क्योंकि इसकी औसत उंचाई समुद्री तल से 300 मीटर है।
  • मध्यप्रदेश पृथक छत्तीसगढ़ की आकृति समुद्री घोडे (सी.हार्स) के समान है।
  • मध्यप्रदेश का सर्वाधिक अंतर्राज्यीय सीमा बनाने वाला जिला नीमच है।
  • शिवपुरी एकमात्र जिला है जो पूर्व में उत्तरप्रदेश तथा पश्चिम में राजस्थान से लगता है।
  • मुरैना, शिवपुरी दो जिले ऐसे है जो उत्तरप्रदेश और राजस्थान दोनों से सीमा बनाते हैं।
  • छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र दोनों राज्यों से सीमा बनाने वाला एकमात्र जिला बालाघाट है।
  • गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों से सीमा बनाने वाला जिला अलीराजपुर है।
  • गुजरात और राजस्थान राज्यों से सीमा बनाने वाला जिला झाबुआ है। 
  • वर्तमान मध्यप्रदेश में 7 भौतिक प्रदेश हैं।
  • मध्यप्रदेश का आकार बैठे हुए ऊॅट के समान है

MP ka Bhugol GK


मध्यप्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से लगे मध्यप्रदेश के जिले


सीमावर्ती राज्य
सीमावर्ती जिले
उत्तर प्रदेश 14 सागर,शिवपुरी,अशोकनगर, गुना, दतिया, सीधी, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर,टीकमगढ़,निवाड़ी,मुरैना, भिण्ड
राजस्थान 10 मुरैना, शिवपुरी, आगर मालवा, गुना, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, श्योपुर
महाराष्ट्र 09 खरगौन, अलीराजपुर,बड़वानी, बुरहानपुर,बैतूल, खण्डवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट
छत्तीसगढ़ 06 सीधी,सिंगरौली, शहडोल, बालाघाट, मण्डला, डिण्डोरी
गुजरात 02 झाबुआ, अलीराजपुर

कर्क रेखा में स्थित म.प्र. (मध्यप्रदेश) के जिले

1. रतलाम, 2. उज्जैन, 3. शाजापुर, 4. राजगढ़, 5. भोपाल, 6. विदिशा, 7. रायसेन, 8. सागर, 9 दमोह, 10. कटनी, 11. उमरिया, 12. शहडोल, 13. अनुपपूर 14. जबलपुर

3 comments:

Powered by Blogger.