Bhartiya Sena Divas | Indian Army Day 15 January|भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी


भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी

भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी

  • भारतीय सेना दिवस भारत में हर वर्ष 15 जनवरी को फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उस समय करिअप्पा सेना के कमांडर जनरल थे।
  • 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश राज के समय के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज चीफ कमांडर जनरल राय फ्रांसिस बुचर से  यह पदभार ग्रहण किया था।
  •  भारतीय सेना दिवस सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों व अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के साथ नई दिल्ली व सभी सेना मुख्यालयों में मनाया जाता है।
  • देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली छावनी के करिअप्पा परेड ग्राउंड से परेड निकाली जाती है जिसकी सलामी थल सेना अध्यक्ष लेते हैं।
  • फील्ड मार्शल देश का सर्वोच्च पांच सितारा सैन्य सम्मान है, और जनरल करियप्पा यह सम्मान पाने वाले दूसरे सेना अध्यक्ष थे।
  • वर्ष 1973 में जनरल मानिक शा को और वर्ष 1986 में  जनरल करियप्पा को यह सम्मान प्रदान किया गया था।
  • 15 जनवरी 2020 को 72वां सेना दिवस मनाया गया । 

फील्ड मार्शल करिअप्पा
  • पहले भारतीय सेना अध्यक्ष कोंडडेरा मड़प्पा करिअप्पा का जन्म 29 दिसंबर 1898 को कर्नाटक के एक कस्बे में हुआ था।
  • उन्होंने वर्ष 1947 में भारत-पाक युद्ध में पश्चिमी सीमा पर भारतीय सेना का नेतृत्व किया था।
  •  करिअप्पा यूनाइटेड किंगडम स्थित Camberly के इंपीरियल डिफेंस कॉलेज में ट्रेनिंग लेने वाले पहले भारतीय थे।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.