पद्म पुरस्कार 2020 | Padma Award 2020

 Padma Award 2020

पद्म पुरस्कार 2020 Padma Award 2020

  • भारत के राष्ट्रपति  ने वर्ष 2020 के 141 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की स्वीकृति दी। देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) में प्रदान किये जाते हैं।
  • ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों अर्थात कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में दिए जाते हैं।
  • पद्म विभूषण (Padma Vibhushan): यह पुरस्कार असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिये प्रदान किया जाता है।
  • पद्म भूषण (Padma Bhushan): यह पुरस्कार उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिये प्रदान किया जाता है।
  • पद्म श्री (Padma Shri): यह पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिये प्रदान किया जाता है।
  • इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
  • ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष मार्च/अप्रैल के आसपास को भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किये जाते हैं।
  • इस बार 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्मश्री प्रदान किये जायेंगे।
  • पद्म पुरस्कार सूची में 34 महिलाएँ हैं और इस सूची में 18 व्यक्ति विदेशी/एनआरआई/पीआईओ / ओसीआई श्रेणी के हैं और 12 व्यक्ति मरणोपरांत पुरस्कार पाने वालों की श्रेणी में हैं।
  •  पद्म विभूषण (Padma Vibhushan): इस बार पदम् विभूषण पुरस्कार 7 लोगों को दिया जायेगा।

पद्म विभूषण (Padma Vibhushan): इस बार पदम् विभूषण पुरस्कार 7 लोगों को दिया जायेगा।
क्र
नाम 
 क्षेत्र
राज्य/देश
1.
श्री जार्ज फर्नांडिज (मरणोपरांत)
राजनीति
बिहार
2.
श्री अरुण जेटली (मरणोपरांत)
राजनीति
दिल्ली
3.
श्री अनिरुद्ध जगन्नाथ जीसीएसके 
राजनीति 
मॉरीशस
4.
श्रीमती एम. मैरीकॉम
खेल 
मणिपुर
5.
श्री छन्नू लाल मिश्र
कला
उत्तर प्रदेश
6.
श्रीमती सुषमा स्वराज (मरणोपरांत)
राजनीति
दिल्ली
7.
श्री विश्वेशतीर्थ स्वामीजी श्री पजवरा अधोखज मठ उडुपि (मरणोपरांत)
आध्यात्मिकता
कर्नाटक
पद्म भूषण (Padma Bhushan)
क्र
नाम
क्षेत्र
राज्य/देश
1.
श्री एम. मुमताज अली (श्री एम)
आध्यात्मिकता
केरल
2.
श्री सैय्यद मुअज्ज़ीम अली (मरणोपरांत)
राजनीति 
बांग्लादेश
3.
श्री मुज़फ्फर हुसैन बेग 
राजनीति 
जम्मू एवं कश्मीर
4.
श्री अजॉय चक्रवर्ती
कला
पश्चिम बंगाल
5.
श्री मनोज दास  
साहित्य एवं शिक्षा 
पुद्दुचेरी
6.
श्री बालकृष्ण दोशी
वास्तुकला
गुजरात
7.
सुश्री कृष्णम्मल जगन्नाथन
सामाजिक कार्य
तमिलनाडु
8.
श्री एस. सी. जमीर
राजनीति 
नगालैंड
9.
श्री अनिल प्रकाश जोशी 
सामाजिक कार्य
उत्तराखंड
10.
डा. त्सेरिंग लेंडोल
चिकित्सा 
लद्दाख
11.
श्री आनंद महिंद्रा
व्यापर एवं उद्योग
महाराष्ट्र
12.
श्री नीलकंठ रामकृष्ण माधव मेनन (मरणोपरांत)
राजनीति 
केरल
13.
प्रो. जगदीश सेठ
साहित्य एवं शिक्षा
संयुक्त राज्य अमेरिका
14.
सुश्री पी. वी. सिंधू 
खेल 
तेलंगाना
15.
श्री वेणु श्रीनिवासन 
व्यापार एवं उद्योग 
तमिलनाडु
16.
श्री मनोहर गोपालकृष्ण प्रभु पर्रीकर (मरणोपरांत) 
राजनीति 
गोवा

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.