सामान्य ज्ञान क्विक रिवीजन भाग 10 { One Liner Gk in Hindi }


One Liner Gk in Hindi

सामान्य ज्ञान क्विक रिवीजन

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति सामान्य ज्ञान
  • 01- उत्तर वैदिक काल में शासन व्यवस्था का सामान्य रूप राजतंत्र था।
  • 02- वृद्धावस्था में जैन संत भद्रबाहु के साथ दक्षिण चला जाने वाला मौर्यवंश का शासक चन्द्रगुप्त मौर्य था।
  • 03- गुप्तोत्तर कालीन भूमि व्यवस्था के विरोध अथवा विद्रोह स्वरूप लिंगायत सम्प्रदाय का उदय हुआ।
  • 04- महाबलीपुरम के रथ मंदिर का निर्माण नरसिंहवर्मन प्रथम ने करवाया था।
  • 05- महमूद गजनवी नेभारत पर प्रथम आक्रमण 1000 ईसवी में तथा अंतिम आक्रमण 1027 ई. में किया था।
  • 06- राष्ट्रकूट राजवंश का उदय वाकटाक राजवंश के पतन के पश्चात हुआ।
  • 07- मीरकासिम ने अपनी राजधानी मुर्शिदाबाद से मंुगेर स्थापित की थी।
  • 08- चोल शासक शैव मत के समर्थक थे।
  • 09- चित्तौड़ अभियान के दौरान फारसी इतिहासकार अमीर खुसरो अलाउद्दीन खिलजी के साथ गया था।
  • 10- हड़प्पा संस्कृति में घोड़े की अस्थियां सुरकोटड़ा स्थल में प्राप्त हुई हैं।
राष्ट्रीय स्वततंत्रता आंदोलन सामान्य ज्ञान
  • 11- युवा बंगाल आंदोलन का मुख्य केन्द्र हिन्दू कॉलेज कलकत्ता था।
  • 12- ‘‘एक देश के लिए स्वराज्य परम आवश्यक है सुधार अथवा उत्तम राज्य इसके विकल्प नहीं हो सकते‘‘ यह कथन लाल लाजपत राय का है।
  • 13- मुजफ्फरपुर में किंग्सफोडऱ् की हत्या का प्रयास खुदीराम बोस एवं प्रफुल्ल चाकी ने किया था।
  • 14- महात्मा गांधी सिर्फ एक बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे।
  • 15- वायसराय लार्ड लिटन के शासनकाल में दिल्ली दरबार में महारानी विक्टोरिया को केसर ए हिन्द की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
  • 16- जाकिर हुसैन समिति ने बुनियादी शिक्षा का विस्तृत ब्यौरा तैयार किया था।
  • 17- ‘विधवा पुनर्विवाह ऐसोसिएशन नामक संगठन की स्थापना महादेव गोविन्द रानाडे ने की थी।
  • 18- ब्रिटिश शासन के विरूद्व किसानों और आदिवासियों का रामोसी विद्रोह उमाजी नायक के नेतृत्व में हुआ था।
  • 19- बंगाल में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना सर विलियम जोन्स ने की थी।
  • 20- कांग्रेस के प्रारंभिक 20-21 वर्षों में (1885-1906 तक ) दादा भाई नौरोजी को तीन बार कांग्रेस के रूप में कार्य किया।
भारतीय राज्य व्यवस्था सामान्य ज्ञान
  • 21- 9 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा की प्रथम बैठक हुई थी।
  • 22- संविधान सभा के लिए हुए निर्वाचन में कांग्रेस को 208 सीट मिली थीं।
  • 23- संसद में एक सदस्य द्वारा मौखिक उत्तर चाहे जाने वाले प्रश्न को तारांकित प्रश्न कहा जाता है।
  • 24- समवर्ती सूची के विषय केंद्र व राज्य दोनों के क्षेत्राधिकार में आते हैं।
  • 25- ‘प्रशासकों की आचार संहिता नीति निदेशक तत्वों को कहा जाता है।
  • 26- जब किसी सरकारी अधिकारी द्वारा किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन होता है तो न्यायालय द्वारा परमादेश रिट (मैन्डेमस) जारी किया जाता है।
  • 27- संसद के प्रत्येक सदन की बैठक का पहला विषय प्रश्नकाल होता है।
  • 28- 24वें संविधान संशोधन के द्वारा भारतीय संसद को मूल अधिकारों में संशोधन का अधिकार प्रदान किया गया है।
भारत एवं विश्व का भूगोल सामान्य ज्ञान-
  • 29- दक्षिणी ध्रुव पर जाने वाला विश्व का प्रथम व्यक्ति नार्वे का एमण्डरसन था।
  • 30- ‘अकोन्कागुआ  विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई 6960 मीटर पर स्थित ज्वालामुखी है।
  • 31- ग्रीनलैण्ड व अमेरिका के मध्य बहने वाली ठंडी जलधारा को कोल्ड वाल कहते हैं।
  • 32- घना बगरिया तथा शकरिया राजस्थान के लोकनृत्य हैं।
  • 33- लैण्ड ऑफ गोल्डन फ्लीस आस्ट्रेलिया को कहा जाता है।
  • 34- विश्व की सबसे गहरी गुफा ऐटेआ कनाड़ा  ( पापुआ न्यू गिनी ) की लम्बाई 1500 मीटर है।
  • 35- नहर कटिया भारत के असम क्षेत्र में है।
  • 36- चिहुआहुआ जस्ता व चाँदी की प्रमुख खाने मैक्सिको में हैं।
  • 37- कोडरमा अभ्रक का खनन क्षेत्र है।
  • 38- क्लाइमोग्राफ  आर्द्र बल्ब तापमान एवं आपेक्षिक आर्दता को प्रदर्शित करता है।
  • पर्यावरण एवं जैव विविधता सामान्य ज्ञान-
  • 39-  गहराई से अवलोकन करना और अनुभव करना पर्यावरण विज्ञान की अवधारणाओं को समझने का आधारभूत तरीका है।
  • 40- डायक्लोफिनिक सोडियम रसायन गिद्धों की समष्टि में ह्यस के लिए उत्तरदायी प्रतिवेदित है।
  • 41- अधिक ऊँचाई पर वायुमंडलीय दबाव कम हो जाता है इसलिए पर्वतारोही अपने साथ ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर जाते हैं।
  • 42- राष्ट्रीय जैव विधिता प्राधिकरण का मुख्यालय भारत में चेन्नई में स्थित है।
  • 43-  अवलोकन, मापन, और भविष्यवाणी करने के कौशलों का निर्माण करना राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा 2005 के अनुसार पर्यावरण अध्ययन का उद्देश्य होना चाहिए।
  • 44- एनसीएफ के अनुसार विद्यार्थियों को जागरूक करने तथा सामाजिक प्रक्रिया समझाने के तिलए एक ईवीएस के शिक्षक को राष्ट्रीय से अंतर्राष्ट्रीय उपागम अपनाना चाहिए।
  • 45- 2011-2020 को संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा जैव विविधता दशक घोषित किया गया हैं
भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान
  • 46- स्वतंत्र विदेशी बाजार में यदि किसी स्थान पर कोई मुद्रा कम मूल्य पर खरीदी जाए तथा अन्य किसी स्थान पर ऊँचे मूल्य पर बेच दी जाए तो इस क्रिया को आर्बिट्रेज कहा जाता है।
  • 47- जी-15 संगठन की सदस्य संख्या वर्तमान मेें 18 सदस्य देशों की है।
  • 48- राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन 6 अगस्त 1952 को किया गया था।
  • 49- विश्व की सबसे बड़ी अनुसंधान प्रणाली भारत की है।
  • 50- राष्ट्रीय आवास विकास बैंक भारतीय रिजर्व बैंक की सहयोगी संस्था है।
  • 51- द्वीप विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है।
  • 52- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भारत में केन्द्रीय बैंक के सभी कार्यों को सम्पादित करता है।
  • 53- अन्य मुद्रा की तुलना में स्वदेशी मुद्रा के मूल्य को घटाना अवमूल्यन कहलाता है।
  • 54- भारत की सार्वजनिक वितरण प्रणाली विश्व की सबसे बड़ी सार्वजनिक वितरण प्रणाली है।
  • 55- सूती वस्त्र उद्योग भारत में सर्वाधिक रूग्णता वाला उद्योग है।
  • सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी सामान्य ज्ञान
  • 56- एंटोनी वॉन ल्यूवेन हॉक ने बैक्टीरिया की खोज की थी।
  • 57- विज्ञान की शाखा एग्रोस्टोलॉजी में घास का अध्ययन किया जाता है।
  • 58- मानव शरीर में विटामिन-के का निर्माण कोलन में बैक्टीरिया के द्वारा होता हैं
  • 58- पीडियाट्रिक्स का संबंध बच्चों के रोगों से है।
  • 59- हाइपोग्लाइसेमिया नामक रोग रक्त में ग्लूकोज की कमी से होता है।
  • 60- विटामिन बी-12 का अन्य नाम साइनोकोबालमिन है।
  • 61- आपेक्षिक आर्द्रता को हाइग्रोमीटर से नापा जाता है।
  • 62- आपेक्षिक घनत्व को हाइड्रोमीटर से नापा जाता है।
  • 63- रासायनिक दृष्टि से चीनी कार्बोहाइड्रेट ( सुक्रोज) है।
  • 64- पायराइट को बेवकूफों का सोना कहा जाता है।
खेलकूद सामान्य ज्ञान
  • 65- परगट सिंह का संबंध हॉकी से है।
  • 66- 29 अगस्त को भारत में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता हैं
  • 67- जिमी कोनर्स सबसे कम उम्र में विम्बलडन चैम्पियन बना।
  • 68- रूपसिंह स्टेडियम ग्वालियर में स्थित है।
  • 69- टेनिस में लव का आश्य जीरो स्कोर से है।
  • 70- वॉलीबाल में गलत सर्विस करने से सर्विस विपक्षी टीम को चली जाती है इसे साइड ऑउट कहा जाता है।
  • 71- फुटबॉल के खेल में जब फुटबॉल खेल के मैदान के बाहर चली जाए तो उसे डेड बॉल कहते हैं।
  • 72- फुटबॉल के खेल में गलत ढंग से खेलने वाले को पीला कार्ड दिखाकार खिलाड़ी को दी जाने वाली चेतावानी को बुकिंग कहा जाता है।
  • 73- क्रिकेट में गुड लेन्थ बॉल ऐसी गेंद को कहा जाता है जिसे खेलने के पूर्व खिलाड़ी का समझ न आए की आगे बढ़कर खेलना है या पीछे हटकर।
विविध सामान्य ज्ञान
  • 74- कम्प्यूटर की मशीनी भाषा बूलीय बीजगणित पर आधारित है।
  • 75- कम्प्यूटर में एक्सेल में सेल कमेंट लिखने को सेल टिप कहा जाता है।
  • 76- असुरक्षा एवं उत्तेजना में ग्रेपवाइन सम्प्रेषण तीव्र एवं त्वरित होता है।
  • 77- सम्प्रेषण की क्रिया में पीठ थपथपाना सांकेति सम्प्रेषण है।
  • 78- शांत रहकर कक्षा में विद्यार्थियों की ओर देखना- कक्षा में शोरगुल को नियंत्रित करने के लिए सबसे प्रभावी तरीका है।
  • 79-  संचार  किसी भी प्रबन्ध के लिए हृदय के समान है यह कथन ह्यइट का है।
  • 80- ‘किरातार्जुनीयम भारवि की कृति है।
  • 81- ‘ मालविकाग्निमित्रम कालिदास की कृति है।
  • 82- ‘पदमावत मलिक मुहम्मद जायसी की रचना है।
  • 83- शोजेवतन उर्दू साहित्य की प्रमुख पुस्तकों में से एक है इसके लेखक मुंशी प्रेमचंद हैं।
  • 84- अमरीका के प्रथम राष्ट्रपति का नाम जार्ज वाशिंगटन था।
  • 85- स्वाधीनता संग्राम से संबंधित मराठा के संपादक बाल गंगाधर तिलक थे।
  • 86- भारत में निर्विरोध चुने गए राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी थे।
  • 87- बिस्मार्क, जर्मनी की एकता व साम्राज्य स्थापना के लिए जाना जाता है।
  • 88- पाकिस्तान स्थित तलवंडी सिखों का धार्मिक स्थल गुरूनानक से संबंधित है।
  • 89- ‘ ओल्ड मैन एंड सी अर्नेस्ट हेर्मिग्वे की रचना का नाम है जिसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 90- भारत के प्रथम लोक सभा अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर थे।
  • 91- संयुक्त राष्ट्र संघ की पहली महिला अध्यक्ष एक भारतीय थी उनका नाम विजय लक्षमी पंडित था।
  • 92- इंटरपोल का मुख्यालय लियोन्स ( पेरिस ) में है।
  • 93- लक्षद्वीप की मुख्य भाषा मलयालम है।
  • 94- अर्न्राष्ट्रीय मुख्यालय संयुक्त राष्ट्र संघ की एक सहयोगी संस्था है जिसका मुख्यालय नीदरलैण्ड में है।
  • 95- ‘चक्रधर फेलोशिप शास्त्रीय नृत्य  के लिए दी जाती है।
  • 96- प्लूटो, सुकरात के शिष्य थे।
  • 97- सिक्योरिटी पेपर मिल होशंगाबाद में है।
  • 98- श्रीमती भण्डारनायके ( श्रीलंका) विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं।
  • 99- डिक्लरेशन ऑफ अमरीकन इन्डिपेन्डेंस का प्रारूप थॉमस जैरसन ने बनाया था।
  • 100-  भारत में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आई श्वेत का्रंति के पितामह जनक डॉ. वर्गीज कुरियन ( जन्म 1921- मृत्यु 2012)  को मिल्कमैन ऑफ इंडिया भी कहा जाता है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.