दक्षिणी अमेरिका { South America }


  • दक्षिणी अमेरिका का अधिकांश विस्तार दक्षिणी गोलार्द्ध में है। यह विश्व का चौथा बडा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 1,77,98,500 वर्ग किमी है। इसमे 15 देश स्थित है।
  • भूमध्य रेखा पर स्थित दक्षिणी अमेरिका के देश है- इक्वेडोर, कोलम्बिया एवं ब्राजील।
  • दक्षिणी अमेरिका में पेरू-बोलिविया सीमा पर विश्व की सबसे अधिक ऊॅंची नौकायन झील टिटिकाका है।
  • दक्षिणी अमेरिका के ब्राजील में बहने वाली ’’अमेजन नदी’’ विश्व में अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से प्रथम नदी है और इस महादेश की सबसे लम्बी नदी है।
  • वेनेजुएला में  कैरा नदी (ओरीनिको नदी की सहायक) पर स्थित एंजिल नामक झरना विश्व का सबसे ऊॅंचा झरना है।
  • दक्षिणी अमेरिका में चिली-अर्जेण्टीना सीमा पर विश्व का सबसे  ऊॅंचा ज्वालामुखी ओजेस-डेल सलाडो एण्डीज पर्वतमाला में स्थित है।
  • इस महादेश के बोलीविया राज्य की राजधानी लापाज विश्व क सबसे अधिक ऊॅंचाई पर स्थित राजधानी नगर है।
  • इस महादेश का सबसे बडा नगर रियो-डि-जेनरों ब्राजील का है।
  • दक्षिणी अमेरिका में गुयाना, ब्राजील और पेटागोनिया के पठार है।
  • दक्षिणी अमेरिका के अर्जेण्टीना मंे विस्तृत घास के मैदान को पम्पास कहते हैं।
  • दक्षिणी अमेरिका के वनों से रबड, सिनकोना, चन्दन, कार्नोबा आदि वस्तुएॅं प्राप्त होती है।
  • दक्षिणी अमेरिका में अर्जेण्टीना सर्वाधिक, सूरजमुखी के बीच उत्पादित करता है। विश्व में इसका दूसरा स्थान है। गेहूॅं की चन्द्राकार पेटी भी अर्जेण्टीना में स्थित है।
  • द0 अमेरिका में ब्राजील सर्वाधिक कोको उत्पादक देश है। विश्व में इसका दूसरा स्थान है।
  • द0 अमेरिका का ब्राजील सर्वाधिक विश्व में सर्वाधिक कॉफी उत्पादित करने वाला देश है।
  • द0 अमेरिका का ब्राजील सर्वाधिक मैगनीज उत्पादक देश है। विश्व में इसका तीसरा स्थान है।
  • चुकीकामाता तॉबा खान दक्षिण अमेरिका के एण्डीज पर्वत पर 3000 मी. की  ऊॅंचाई पर है।
  • दक्षिण अमेरिका के सर्वाधिक मक्का-उत्पादक देश अर्जेण्टना है, सर्वाधिक कहवा-उत्पादक देश ब्राजील है और सर्वाधिक तेल-उत्पादक देश वेनेजुएला और कोलम्बिया तथा सर्वाधिक तॉबा उत्पादक देश चिली है।
  • एण्डीज पर्वत की सबसे ऊॅंची चोटी एकांकागुआ है। एण्डीज विश्व की सबसे ऊॅंची पर्वतमाला है। यह लगभग 7200 किमी लम्बी है। एण्डीज के उत्तर-पश्चिम में आटाकमा मरूस्थल है। 
  • ब्राजील के कहवा के बागों को फजैण्डा कहते हैं।
  • अर्जेण्टीना के विशाल पशु फार्मों को एक्टांशिया और यहॉं के पशुपालकों को ग्वांको कहते हैं।
  • पम्पास को अर्जेण्टीना का हदय कहते हैं।
  • विश्व में कहवा का पात्र ब्राजील है और विश्व मंे कहवा की मंडी सॉओपालो है।
  • दक्षिण अमेरिका का कहवा निर्यात करने वाला प्रमुख सेन्टास पतन है।
  • अर्जेण्टीना का प्रमुख कपास उत्पादक-क्षेत्र चैको का मैदान है।
  • दक्षिणी अमेरिका का सर्वाधिक मछली पकडने वाला देश पेरू है।
  • विश्व का बसे बडा मांस-निर्यातक देश अर्जेण्टीना है।
  • दक्षिणी अमेरिका में मध्य चिली ऐसा स्थान है, जहॉं जाडों में वर्षा होती है ।
  • दक्षिणी अमेरिका का उष्ण मरूस्थल पेंटागोनिया है।
  • ब्राजील का सान्टोस बन्दरगाह कॉफी बन्दरगाह के नाम से जाना जाता है।
  • दक्षिण अमेरिका सर्वाधिक नगरीकृत देश उरुग्वे है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.