Olympics GK in Hindi ओलंपिक खेल {Olympics}| Sports Gk

ओलंपिक खेल {Olympics}

  • ओलंपिक खेल पहली बार यूनान के देवता ‘जीयस‘ के सम्मान में धाार्मिक उत्सव के रूप में 776 ईसा पूर्व में आयोजित किये गय।
  • इन खेलों का पुनरूत्थान बैरोन पियरे डि कोबर्टिन नामक फ्रांसीसी ने किया। 1875 में ओलंपिया स्टेडियम का पता चला।
  • कोबर्टिन के प्रयासों से 1896 में ग्रीस की राजधानी एथेंस में पहली बार आधुनिक ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया।
  • सन 1900 से इन खेलों में महिलायें भी भाग लेने लगीं।
  • सन् 1916, 1940, तथा 1944 में प्रथम तथा द्वितीय विश्व युद्ध के कारण ओलंपिक खेल का आयोजन नहीं हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस ग्रेट ब्रिटेन, ग्रीस एवं स्विट्जरलैड पांच ऐसे देश हैं, जिन्होंने अब तक हुए हर एक ओलंपिक खेलों में अपनी टीमें भेजी हैं।
  • ग्रेट ब्रिटेन विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जिसने अब तक हुए हर ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीता है।
  • भारत ने पहली बार वर्ष 1920 एंटवर्प (बेल्जियम) ओलंपिक खेलों में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों मंे भाग लिया था। हालांकि उसे काई पदक नहीं मिला था।
  • 2020 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक तौर पर XXXII ओलम्पियाड के खेल का आयोजन 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 के बीच टोक्यो, जापान में होगा। 
  • 2020 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक मे 5 खेलों बेसबाल ,सर्फिंग, स्केटबोर्डिंग, क्लाइंबिंग (चढ़ाई करने का खेल) और कराटे को भी शामिल कर लिया गया है। 
  • अब ओलम्न्पिक मे कुल 33 खेल होंगे। 
  • ओलंपिक खेलों की 2024 की मेज़बानी फ़्रांस की राजधानी पेरिस को और 2028 की अमरीकी शहर लॉस एंजिल्स को मिली है.
  • अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) (अंग्रेज़ी: International Olympic Committee (IOC); एक अन्तर्राष्ट्रीय समिति है जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैण्ड के लॉज़ेन में स्थित है।

ओलंपिक ध्वज-

  • ओलंपिक ध्वज का निर्माण वर्ष 1913 में किया गया।
  • जून, 1914 में पेरिस में ध्वज का उद्घाटन हुआ।
  • 1920 में एंटवर्प में हुए ओलंपिक खेल में पहली बार फहराया गया।
  • यह ध्वज 3 मीटर चौड़ा और 2 मीटर लंबा है। इसमें ओलंपिक चिन्ह बने हुए हैं। इस चिन्ह में आपस में गुथे हुए पॉच रग के पॉच गोले हैं, जो विश्व के विभिन्न महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

  1. एशिया महाद्वीप- पीला रंग
  2. यूरोप महाद्वीप- नीला रंग
  3. अफ्रीका महाद्वीप- काला रंग
  4. अमेरिका महाद्वीप- लाल रंग
  5. आस्ट्रेलिया महाद्वीप- हरा

  • शीतकालीन ओलंपिक का ध्वज अलग होता है।

ओलंपिक की मशाल-

  • ओलंपिक मशाल की सर्वप्रथम 1928 एम्सटर्डम ओलंपिक में पहली बार प्रज्जवलित की गई।
  • मशाल रिले की शुरूआत 1894 में पेरिस में हुई।
  • 1936 में बर्लिन ओलंपिक से आधुनिक मशाल को अपनाया गया।

ओलंपिक उद्देश्य-


  • ‘सीटियस, फोर्टियस, आल्टियस‘ यह लैटिन भाषा  में ओलंपिक का उद््देश्य वाक्य है। जिसका अर्थ है- ‘ तेज, ऊंचा, और बलवान‘।
  • 1920 के एंटवर्प ओलंपिक में पहली बार ओलंपिक उद्देश्य को अपनाया गया था।

ओलंपिक में पदक-

  • ओलंपिक विजेताओं को तीन प्रकार के पदक दिए जाते हैं-स्वण, रजत एवं कांस्य।
  • प्राचीन काल के ओलंपिक में विजेताओं को पदक नहीं दिये जाते थे।
  • ओलंपिक खेलों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक देने की शुरूआत 1904 के ओलंपिक से शुरू हुई।

शीतकालीन ओलंपिक

  • सन् 1924 से शीतकालीन ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
  • यह प्रतियोगिता 16 दिनों की हेाती है।
  • इसमें वही खेल शामिल होते हैं, जो कम से कम 25 देशों में खेले जाते हैं।
  • पहले शीतकालीन ओलंपिक खेल 1924 में चार्मोनिक्स, फ़्रांस में  आयोजित किए गए।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.